- Hindi News »
- Bihar »
- Nitish Kumar Will Take Oath As Chief Minister For The 10th Time Today In A Grand Ceremony At Gandhi Maidan Pm Modi Will Also Attend
नीतीश कुमार आज लेंगे 10वीं बार CM पद की शपथ, गांधी मैदान में भव्य समारोह; पीएम मोदी भी करेंगे शिरकत
NDA विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण होगा, जिसमें पीएम मोदी भी पहुंचेंगे।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

नीतीश कुमार, फोटो- सोशल मीडिया
Nitish Kumar Shapath Grahan: बिहार में नई NDA सरकार के गठन की तैयारी पूरी हो चुकी है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है और नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। आज यानी गुरुवार को नीतीश 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।
बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। यह समारोह 2010 के बाद पहली बार गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम आज सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। नीतीश कुमार दोपहर बाद 1.30 बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य होने वाला है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। पीएम मोदी दोपहर 12:30 बजे तक गांधी मैदान पहुंचेंगे।
कौन-कौन होंगे शामिल?
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता भी इस आयोजन में शिरकत करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार पटना के लिए रवाना होंगे, जबकि उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली से पटना जाएंगे। अनुमान है कि लाखों लोग इस शपथ ग्रहण के साक्षी बनेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
CBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
पटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
बिहार की ‘मुखिया दीदी’ का तेजस्वी से मोहभंग, रितु जायसवाल अब थामेंगीं बीजेपी का दामन, बदलेगा सियासी समीकरण!
एक दिन पहले चला बैठकों का दौर
शपथ ग्रहण से पहले, मंगलवार को एनडीए के दो प्रमुख दल, जदयू और भाजपा, ने अपने-अपने विधायक दल की बैठकें आयोजित कीं। जदयू की बैठक सुबह 11 बजे मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर हुई, जिसमें नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया। इधर, बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को विधानमंडल दल का नेता चुना गया और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया। इन बैठकों के बाद, विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से नेता चुना गया।
एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद, नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा दिया। इसके तुरंत बाद, उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। दावा पेश करते समय उनके साथ एनडीए घटक दल के सभी बड़े नेता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से 10 लोग ‘लापता’: क्या लाल किला ब्लास्ट के आतंकियों से है लिंक?
शपथ ले सकते हैं अन्य मंत्री
नीतीश कुमार के साथ, 20 अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। केंद्रीय मंत्री एवं एलजेपी-रामविलास राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरीके से बिहार की जनता ने एनडीए पर विश्वास करते हुए प्रचंड जीत दी है, ऐसे में हम सब पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि जनता के इस विश्वास पर हम खरा उतरें और कल शपथ के बाद जो वादे किए गए हैं, वो जल्द से जल्द पूरे किए जाएं।
Nitish kumar will take oath as chief minister for the 10th time today in a grand ceremony at gandhi maidan pm modi will also attend
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोरबे डैम में सिर्फ 19% पानी बचा, नवी मुंबई के कई इलाकों में हफ्ते में दो दिन बंद रहेगी सप्लाई
May 25, 2026 | 02:34 PMचुपके-चुपके काट रहे है जनता की जेब…पेट्रोल-डीजल के दाम पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
May 25, 2026 | 02:31 PMनागपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 साल में 31.5% बढ़े डॉग बाइट केस; प्रशासन की बढ़ी चिंता
May 25, 2026 | 02:23 PMPhonePe बनाएगा छोटे दुकानदार को हाईटेक, SmartPod में मिलेंगे QR, कार्ड और आवाज़ वाला पेमेंट सिस्टम
May 25, 2026 | 02:20 PMफ्लेमिंगो को बचाने के लिए वन विभाग सख्त, NRI वेटलैंड में ड्रोन उड़ाने पर होगी कानूनी कार्रवाई
May 25, 2026 | 02:20 PMधुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
May 25, 2026 | 02:19 PMजयपुर में ट्विशा जैसा केस, XEN पति के टॉर्चर से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी, प्रताड़ना का वीडियो आया सामने
May 25, 2026 | 02:18 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM













