‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Om Prakash Rajbhar Statement: ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर राम मंदिर, दंगों और यूपी की राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला। एनडीए और योगी सरकार पर भी बड़ा बयान दिया।
- Written By: वंदना शर्मा
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर तीखे हमले किए हैं। राजभर का आरोप यह है कि अखिलेश यादव राम मंदिर के प्रति आस्था का सम्मान नहीं कर रहे हैं और केवल राजनीति कर रहे हैं।
राजभर ने यह भी सवाल उठाया कि अखिलेश यादव शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक न्याय समिति और रोहिणी आयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा क्यों नहीं करते।इतने ही नही बल्कि राजभर ने सपा शासनकाल के दौरान हुए दंगों का जिक्र किया और वर्तमान सरकार के विकास कार्यों, जैसे सड़कों का निर्माण और स्वच्छता अभियान, की सराहना की।
उन्हेंने आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में होने वाली घटनाओं में अक्सर एक विशेष समुदाय के लोग शामिल होते हैं, और उन्होंने अखिलेश यादव से अपने समर्थकों को अमन-चैन बनाए रखने की सलाह देने को कहा है। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट किया कि अब्बास अंसारी सपा के नेता हैं और उनकी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ना मात्र एक समझौता था। राजभर का तो यह भी दावा है कि अखिलेश यादव इस जन्म में मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे और उन्हें अगले जन्म की तैयारी करनी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वे एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं और आगामी चुनाव मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार के स्थिर होने का दावा किया और कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच कोई दरार नहीं है। मंत्री ओम प्रकाश का पूरा बयान के बारे में जाननें के लिए देखिए पूरी वीडियो…