- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Politics Congress Give Jobs Stop Migration Yatra Kanhaiya Kumar Congress Rahul Gandhi
बिहार में आज से ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा, कन्हैया होंगे कप्तान, क्या कांग्रेस के लिए साबित होंगे ‘रेस वाला घोड़ा’
कांग्रेस ‘पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा' अब आज 16 मार्च को शुरू होगी। , कन्हैया कुमार इस यात्रा में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। वहीं राहुल गांधी के दो बार इस यात्रा में शामिल होने की संभावना है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

कांग्रेस बिहार में बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ आज से पदयात्रा करेगी
पटना : जहां एक तरफ कांग्रेस की युवा और छात्र शाखाओं ने बीते 10 मार्च सोमवार को घोषणा की थी कि वे इस सप्ताह के अंत में बिहार भर में ‘पदयात्रा’ शुरू करेंगे, ताकि राज्य में बेरोजगारी और पलायन के मुद्दों को उजागर किया जा सके। यह घोषणा एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु द्वारा ऐतिहासिक सदाकत आश्रम (बिहार कांग्रेस का मुख्यालय) में की गई थी। यह ‘पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा’ अब आज 16 मार्च को शुरू होगी।
जानकारी दें कि, कन्हैया कुमार इस यात्रा में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। वहीं राहुल गांधी के दो बार इस यात्रा में शामिल होने की संभावना है। तेजस्वी यादव का भी मुख्य मुद्दा रोजगार और पलायन है। वहीं जारी चुनावी साल में कांग्रेस का सक्रिय होना महागठबंधन के अंदरूनी समीकरणों को भी अब प्रभावित कर रहा है। माना जा रहा है कि बिहार में कांग्रेस अब ‘रेस वाले घोड़ों’ पर दांव लगाने के लिए कमर कस चुकी है। शायद यही वजह से है कि राबड़ी एंड लालू आवास वेट एंड वॉच वाली कंडिशन में ही बैठा हुआ है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव! जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट; इन दिग्गजों के नाम शामिल
कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान; महाराष्ट्र में बदले जाएंगे जिला और तालुका अध्यक्ष, 21 अप्रैल तक तय होंगे नाम
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
कांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
इस बाबत जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और बिहार के मूल निवासी कुमार ने कहा था कि ‘पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा’ 16 मार्च को पश्चिमी चंपारण जिले के भितिहरवा से शुरू होगी, जहां महात्मा गांधी ने नील की खेती करने वाले किसानों के ‘सत्याग्रह’ का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के तुरंत बाद एक स्कूल की स्थापना की थी।
कुमार ने यह भी कहा था कि, ‘‘राज्य के सभी जिलों को कवर करने के बाद पदयात्रा पटना में समाप्त होगी।” उन्होंने कथित अनियमितताओं को लेकर प्रतियोगी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे बिहार लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों पर हाल ही में हुए लाठीचार्ज के लिए राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की आलोचना की।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बाबत कांग्रेस के बिहार प्रभारी अल्लावरु ने कहा था कि, ‘‘शिक्षा प्रणाली में सुधार किए बिना राज्य का विकास नहीं हो सकता। तीन साल के डिग्री कोर्स में यहां पांच साल लगते हैं। कॉलेजों की हालत इतनी खराब है कि 25,000 छात्रों के लिए केवल 10 शिक्षक हैं।”
अल्लावरु ने यह भी कहा था कि, ‘‘राज्य सरकार की वेबसाइट के अनुसार, बिहार से लगभग 2.90 करोड़ युवा अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और नौकरियों के लिए देश के अन्य हिस्सों में पलायन करने के लिए मजबूर हैं। हम उन सभी लोगों से पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान करते हैं, जिन्हें व्यवस्था ने विफल कर दिया है।”
Bihar politics congress give jobs stop migration yatra kanhaiya kumar congress rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्लेशियर पर सख्त रोटी खाकर भी मुस्कुराए फौजी, ‘बंड्या’ स्टाइल में बनाया मजेदार वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 05:38 PM‘धुरंधर 2’ पर फिदा हुईं तनुजा, बोलीं- असली हीरो डायरेक्टर, रणवीर सिंह की भी की जमकर तारीफ
Apr 03, 2026 | 05:35 PMRaghav Chadha: क्या कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं राघव चड्ढा? अलका लांबा ने कर दिया ये बड़ा दावा
Apr 03, 2026 | 05:31 PMठाणे में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम, सरकार ने मंजूर किए 138 करोड़
Apr 03, 2026 | 05:27 PMआसमानी आफत से दहला पाकिस्तान, बलूचिस्तान से खैबर पख्तूनख्वा तक मची तबाही; सैकड़ों घर जमींदोज
Apr 03, 2026 | 05:24 PMघर में रामायण पढ़ते समय ये कांड क्यों छोड़ देते हैं लोग? जानिए क्या है वजह
Apr 03, 2026 | 05:20 PM‘आज मैं जो हूं, उनकी वजह से हूं…’, मां बबीता के संघर्ष को याद कर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, कही ये बात
Apr 03, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













