-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- People Skip This Particular Kand While Reading The Ramayana At Home
घर में रामायण पढ़ते समय ये कांड क्यों छोड़ देते हैं लोग? जानिए क्या है वजह
- Written By: सिमरन सिंह
Ramayan Uttar Kand: घरों में रामायण का पाठ श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामायण का एक ऐसा कांड भी है, जिसे कई लोग घर में पढ़ने से बचते हैं?

Ramayan (Source. Pinterest)
Ramcharitmanas: भारत के अधिकांश घरों में रामायण का पाठ श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामायण का एक ऐसा कांड भी है, जिसे कई लोग घर में पढ़ने से बचते हैं? यह कांड है उत्तरकांड, जिसे लेकर वर्षों से अलग-अलग मान्यताएं चली आ रही हैं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, जब लोग घर में रामायण का पाठ करते हैं, तो वे अक्सर इस कांड को छोड़ देते हैं या फिर केवल संदर्भ के तौर पर पढ़ते हैं।
क्या उत्तरकांड मूल रामायण का हिस्सा नहीं?
कई विद्वानों का मानना है कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण का मूल समापन लंकाकांड पर ही हो जाता है। इस कांड में भगवान राम के अयोध्या लौटने और उनके राज्याभिषेक का विस्तार से वर्णन मिलता है।
इसके बाद आने वाला उत्तरकांड बाद में जोड़ा गया माना जाता है। इसमें भगवान राम के जीवन के अंतिम चरण की घटनाएं शामिल हैं, जैसे सीता का वनवास, लव-कुश का जन्म और राम का महाप्रयाण। यही कारण है कि कुछ लोग इसे मूल कथा से अलग मानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
दुखद घटनाओं की वजह से नहीं पढ़ा जाता
उत्तरकांड का एक बड़ा कारण इसका भावनात्मक और दुखद स्वरूप है। इस कांड में माता सीता के त्याग और उनके धरती में समा जाने जैसी घटनाओं का वर्णन मिलता है। मान्यता है कि घर में इन घटनाओं का पाठ करना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि यह शोक, वियोग और कष्ट से जुड़ा हुआ है। इसलिए कई परिवार इस कांड को पढ़ने से परहेज करते हैं, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
रामचरितमानस में भी नहीं मिलता विस्तार
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस में कुल सात कांड जरूर हैं, लेकिन इसमें उत्तरकांड की घटनाओं को उस तरह विस्तार से नहीं बताया गया है, जैसे वाल्मीकि रामायण में मिलता है। रामचरितमानस का मुख्य फोकस भगवान राम के आदर्श जीवन, उनके धर्म और मर्यादा पर होता है। इसमें राम के राज्याभिषेक के साथ ही कथा का भावनात्मक समापन हो जाता है।
ये भी पढ़े: श्री प्रेमानंद जी महराज ने बताया प्रेम में डूबे भक्त की हालत कैसी होती है? जानिए ऐसा रहस्य, जो जीवन बदल देगा
क्या सच में नहीं पढ़ना चाहिए उत्तरकांड?
धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार, यह पूरी तरह व्यक्ति की आस्था पर निर्भर करता है। कुछ लोग इसे पढ़ना शुभ नहीं मानते, जबकि कुछ लोग इसे रामायण का महत्वपूर्ण हिस्सा मानकर पढ़ते हैं।
ध्यान दें
रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है। उत्तरकांड को लेकर अलग-अलग मान्यताएं जरूर हैं, लेकिन इसका महत्व भी कम नहीं है। फिर भी, घरों में शांति और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए कई लोग इस कांड से दूरी बनाकर रखते हैं।
People skip this particular kand while reading the ramayana at home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM












