ठाणे में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम, सरकार ने मंजूर किए 138 करोड़

Ghodbunder Road Waghbil Project: ठाणे के घोडबंदर रोड स्थित वाघबील में निरुपणकार अप्पासाहेब धर्माधिकारी के नाम पर महाराष्ट्र का सबसे बड़ा 2500 सीटों वाला ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।
thane largest auditorium appasaheb dharmadhikari natyagruh 138 crore project
Pratap Sarnaik Announcement (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Thane Largest Auditorium Project: ठाणे शहर के घोडबंदर रोड इलाके के वाघबील में राज्य का सबसे बड़ा नाट्यगृह बनने जा रहा है। इस क्षेत्र के विधायक एवं राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि निरुपणकार अप्पासाहेब धर्माधिकारी के नाम पर बनने वाला यह राज्य का सबसे बड़ा नाट्यगृह होगा। इसके निर्माण के लिए राज्य के डिप्टी सीएम एवं नगरविकास मंत्री ने 138 करोड़ का फंड मंजूर कर दिया है।

2500 सीटों की क्षमता

ठाणे मनपा के लगभग 7300 मीटर वाले सुविधा भूखंड पर महाराष्ट्र का सबसे बड़ा नाट्यगृह 2500 सीटों का होगा। उल्लेखनीय है कि इस समय मुंबई का शमुखानंद हॉल राज्य में सबसे बड़ा ऑडिटोरियम है,जिसकी क्षमता 2200 सीटों की है। वह लगभग 50 साल पहले बना था। जबकि ठाणे में बनने वाले इस अत्याधुनिक नाट्यगृह की क्षमता बालकनी के साथ लगभग 2500 सीटों होगी। इसका स्टेज 12 मीटर ऊंचा होगा। इसका उपयोग कन्वेंशन सेंटर के रूप में भी किया जा सकेगा।

विशाल प्लाजा का भी निर्माण

ओवला-माजीवाड़ा क्षेत्र के विधायक व परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि यह नाट्यगृह 60 प्रतिशत भूखंड पर ही बनेगा। इसके अलावा खाली जगह पर विशाल प्लाजा का निर्माण किया जाएगा,ताकि यहां आने वाले नागरिकों को मनोरंजन के अन्य साधन उपलब्ध हो सकें। इसके अलावा 650 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था होगी।

मनपा को भी होगी आय

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि इस नाट्यगृह की देखभाल के लिए ठाणे मनपा को अतिरिक्त निधि खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि नाट्यगृह के नीचे दो मल्टीपर्पज हॉल भी बनाए जाएंगे।

जिन्हें शादी ब्याह या अन्य कार्यक्रमों के लिए किराए पर देकर अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। यह ऑडिटोरियम 3 साल में बन कर तैयार हो जाएगा। इस समय ठाणे में राम गणेश गडकरी रंगायतन एवं घाणेकर नाट्यगृह हैं। अप्पासाहेब धर्माधिकारी नाट्यगृह ठाणे का तीसरा व राज्य का सबसे बड़ा विश्वस्तरीय आडिटोरियम बनेगा।

मंत्री सरनाईक ने माना डीसीएम शिंदे का आभार

इसके लिए तत्काल राज्य सरकार की निधी मंजूर करने वाले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का आभार मंत्री प्रताप सरनाईक ने एक प्रेस वार्ता में माना। उन्होंने कहा कि ठाणे में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑडिटोरियम होगा।

इसमें आरामदायक कुर्सियां, दिव्यांगों के लिए विशेष कुर्सियां, टॉयलेट आदि व्यवस्था के साथ 6 बड़ी लिफ्ट होगी, ताकि एक साथ 200 से 250 लोग नाट्यगृह में जा सकें। वीआईपी और आर्टिस्ट के लिए अलग लिफ्ट होगी। काम शुरू करने के पहले नाट्य कलाकारों एवं निर्देशकों के साथ बैठक कर उनके सुझाव भी लिए जाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com