- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar News Due To Irregularities In Cfms Chief Minister And Ministers Are Not Getting Their Salaries
बिहार में सीएम और मंत्रियों के वेतन पर लगा ग्रहण, नहीं मिल पा रही सैलरी, आखिर क्या है असली वजह?
Bihar News: बिहार में सीएम और मंत्रियों समेत अलग-अलग विभागों के कई कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहे है। कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (CFMS) में खराबी के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है।
- Written By: मनोज आर्या

नीतीश कुमार, (मुख्यमंत्री, बिहार)
पटना: बिहार में सीएम, मंत्रियों और कर्मचारियों की सैलरी का भुगतान नहीं हो सका है। इसके पीछे की वजह है तकनीकी समस्या। दरअसल, कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (CFMS)में गड़बड़ी के कारण मुख्यमंत्री से लेकर कर्मचारी तक का सैलरी अटका हुआ है। इस साल के पहले महीने यानी की जनवरी 2025 में बिहार सरकार ने वेतन और बिल के भुगतान के लिए नया सॉफ्टवेयल लॉन्च किया था, हालांकि, यह ठीक से काम नहीं कर पा रहा है। नए सॉफ्टवेयर के लॉन्चिंग के तकरीबन 20 दिन से अधिक समय होने के बाद ये इस सिस्टम को ठीक नहीं किया जा सका है।
आपको बता दें कि बिहार सरकार का फाइनेंशियल वर्क कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम ( CFMS) से किया जाता है। इस सुविधा के जरिए ही सारे बिलों का भुगतान और वेतन का भुगतान किया जाता है। लेकिन, अब इसमें खराबी के कारण बिल और सैलरी के भुगतान में काफी समस्या आ रही है। सीएमएफएस में लगातार खराबी का मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार के आदेश पर सीएफएस का अपडेट वर्जन और नया सॉफ्टवेयल CFMS 2.o लगाया गया था जिसके कारण सीएम के साथ कई मंत्रियों का वेतन का भुगतान नहीं हो सका है।
7 दिनों में ठीक होने का डिप्टी सीएम ने किया दावा
इस सिस्टम में आई तकनीकी खामियों की वजह से कई अधिकारियों के वेतन के साथ-साथ उनके भत्ते का भी भुगतान नहीं हो सका है। सीएफएमएस में गड़बड़ी को लेकर बिहार सरकार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इसे 7 दिनों ठीक कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किय कि CFMS में नई प्रक्रिया अपनाई गई है, तुरंत ठीक कर दिया जिया। अगले 7 दिन में इसे अपग्रेड कर दिया जाएगा। पूरा बदलाव कर नई व्यवस्था लागू की गई है। 31 जनवरी के पहले CFMS को ठीक कर लिया जाएगा। सम्राट चौधरी ने यह माना को CFMS में आई खराबी के कारण वेतन भुगतान में नहीं हो सका है। लेकिन, जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा और आगे इस तहर के समस्या नहीं आए इसे भी देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर चल रहा सर्च ऑपरेशन, हथियार तस्करी से जुड़ा है मामला
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
‘बबुआ’ पड़ा भारी, झुक गए चाचा! पशुपति पारस ने चिराग से हाथ मिलाने के दिए संकेत; CM नीतीश पर भी तोड़ी चुप्पी
बिहार की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-
कई विभागों के कर्मचारियों को अटका वेतन और पेंशन
बिहार में कांप्रिहेंसिव फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम (CFMS 2.o) व्यवस्था लागू की गई थी। इससे पहले सीएफएमएस 0.1 पर राज्य में योजनाओं की वित्तीय मंजूरी के साथ ही इन योजनाओं की प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन सीएफएमएस एक और दो के बीच में कई विभागों का मामला फंस गया है। बिहार के आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सहित कई विभागों के कर्मचारियों का वेतन एवं पेंशन लटका हुआ है। इससे किसी का इलाज रुक गया है तो कोई बैंक से लिए गए लोन का सही समय से नहीं भर पा रहा है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। जिले में ट्रेजरी के माध्यम से होने वाले वेतन भुगतान को लेकर अधिकारी और कर्मचारी परेशान हैं।
Bihar news due to irregularities in cfms chief minister and ministers are not getting their salaries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीजफायर की मीटिंग से पहले ट्रंप ने ईरान को धमकाया, बोले- होर्मुज नहीं खोला तो करेंगे और बड़ा हमला
Apr 09, 2026 | 10:47 AMबारिश में नहीं डूबेगी मायानगरी! BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े का सख्त अल्टीमेटम, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी
Apr 09, 2026 | 10:40 AMअथर्व हत्याकांड के आरोपी के भाई ने दी चुनौती! सोशल मीडिया पर डाला भड़काऊ वीडियो, पुलिस ने रातभर में दबोचा
Apr 09, 2026 | 10:38 AMविधानसभा चुनाव 2026: असम से केरल तक वोटरों का भारी उत्साह, क्या शुरुआती रुझान बदल देंगे सत्ता का समीकरण?
Apr 09, 2026 | 10:31 AMदिल्ली ब्यूरोक्रेसी में भारी उलटफेर, देर रात जारी हुई लंबी ट्रांसफर लिस्ट, कई दिग्गज अफसरों की बदली जिम्मेदारी
Apr 09, 2026 | 10:29 AMMukesh Khanna Reaction: मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा, समय रैना पर किया तीखा हमला, बोले- गधे पर बैठने लायक है…
Apr 09, 2026 | 10:25 AMMuse Spark: Meta ने लॉन्च किया धांसू AI, अब मैसेज लिखना होगा सुपर फास्ट
Apr 09, 2026 | 10:24 AMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














