-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Nda Will Contest Assembly Elections Under The Leadership Of Nitish Kumar Said Bjp Leader
Bihar: नीतीश कुमार की अगुवाई में NDA लड़ेगी विधानसभा चुनाव, बीजेपी के सीनियर नेता का बड़ा ऐलान
- Written By: मनोज आर्या
Bihar Ass राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने 'बिहार है तैयार फिर से एनडीए सरकार' का नया नारा दिया।

नीतीश कुमार, (मुख्यमंत्री, बिहार)
पटना: इस साल के आखिरी में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर सियासी गलियारों में सूगबूगाहट तेज हो चुकी है। बिहार का अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) रहेंगे या राज्य को नया सीएम मिलेगा। इस बात की भी चर्चा की जा रही है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का रूख साफ कर दिया है।
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हम लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे। इससे पहले दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया। पटना के बापू सभागार में प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका ऐलान किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही थी।
बिहार है तैयार फिर से एनडीए सरकार- खट्टर
राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने ‘बिहार है तैयार फिर से एनडीए सरकार’ का नया नारा दिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक और मंत्री शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
तेज प्रताप यादव को 14 दिन की जेल, पुलिस ने बदली धाराएं! जानें पटना में ऐसा क्या हुआ कि अचानक भेजे गए बेऊर जेल
बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन पूरे, एनडीए नेताओं ने विकास और सुशासन के कार्यों को सराहा
अविलंब बिहार आइए…तेज प्रताप की अभिजीत दीपके से बड़ी अपील, बिहार की जनता की आवाज बनने का किया आग्रह
Bharat Tiwari Encounter: सम्राट चौधरी के निर्देश पर क्यों नापे गए SDM संजीत कुमार! जांच आयोग की पूरी अपडेट
इस साल के आखिरी में होना है चुनाव
आपको बता दें कि इस साल के आखिरी में बिहार के कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। बिहार में अभी एनडीए की सरकार है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बीजेपी के 80, जेडीयू के 45 और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) पार्टी के 4 विधायक हैं। वहीं, विपक्ष के पास कुल 107 विधायक हैं। इनमें आरजेडी के 77, कांग्रेस के 19 और CPI (ML) के 11 विधायक हैं।
बिहार की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
हाल ही में हुआ कैबिनेट विस्तार
बिहार की नीतीश सरकार में हाल ही में कैबिनेट विस्तार हुआ है। नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से 7 नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। जिन नए चेहरों को मंत्री बनाया गया है, उनमें कृष्ण कुमार मंटू (छपरा, अमनौर), विजय मंडल (अररिया, सिकटी), राजू सिंह (साहेबगंज), संजय सारावगी (दरभंगा), जीवेश मिश्रा (जाले), सुनील कुमार (बिहारशरीफ) और मोती लाल प्रसाद (रीगा) शामिल हैं।
Bihar nda will contest assembly elections under the leadership of nitish kumar said bjp leader
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
Jul 26, 2026 | 03:03 PMछतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
Jul 26, 2026 | 02:55 PMपुणे में CNG संकट गहराया: कम गैस प्रेशर से पंपों पर लंबी कतारें, डीलर्स ने बिक्री बंद करने की दी चेतावनी
Jul 26, 2026 | 02:54 PM‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Jul 26, 2026 | 02:47 PMहिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Jul 26, 2026 | 02:46 PMAI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Jul 26, 2026 | 02:41 PMअब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM














