-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Gets A New Gift The Countrys First Vande Bharat Sleeper Train Will Start Soon Between Delhi And Patna
रेलवे ने बिहार को दिया एक और बड़ा तोहफा! इस रूट पर फर्राटे भरेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
- Written By: पूजा सिंह
Bihar news: बिहारवासियों को रेलवे एक और बड़ा तोहफा देने जा रहा है। देश की पहली सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच अगले महीने से संचालित की जा सकती है।

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (सौजन्य सोशल मीडिया)
Vande Bharat Sleeper Train : देश के कोने-कोने से दिवाली और महापर्व छठ के मौके पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक और बड़ी सौगात दी है। इससे पहले रेलवे ने दिवाली और महापर्व छठ पर 12000 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया था। अब खबर आ रही है देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटना से दिल्ली के बीच संचालित की जा सकती है।
अगले महीने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन की गई इस नई ट्रेन में प्रीमियम कैटरिंग और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हांलाकि राजधानी एक्सप्रेस के मुकाबले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन किराया 10 से 15 फीसदी तक ज्यादा हो सकता है।
ट्रायल रन सफलतापूर्वक हुई पूरी
रेलवे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल रन पूरा चुका है। ट्रेन दिल्ली के शकूरबस्ती शेड में तैयार है। ट्रेन के किराए और सुविधाओं को लेकर अगले हफ्ते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जानकारी देंगे। बताया जा रहा है कि, फिलहाल ट्रेन किसी रूट पर संचालित की जाएगी इसको लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और त्योहारों को देखते हुए इसे दिल्ली–पटना मार्ग पर चलाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
भाई की डांट से नाराज होकर निकली छात्रा बनी मानव तस्करी का शिकार, 87 दिनों बाद SIT ने ऐसे किया रेस्क्यू
पुजारी का वेश और दान पेटी.. संसद में विरोध प्रदर्शन पड़ा भारी, राहुल गांधी समेत 5 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज
बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे, शिक्षकों के ट्रांसफर और चिंतन शिविर पर बड़ा फैसला
यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी स्लीपर कोच तैयार किया गया है। ताकि सभी वर्ग के यात्री इसका लाभ उठा सकें। ट्रेन का इंटीरियर लग्ज़री बसों और एयरलाइंस की तरह आकर्षक होगा। वहीं अगर सुरक्षा कि बात कि जाए तो ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक डोर और फायर सेफ्टी सिस्टम लगाए गए हैं। ट्रेन के टॉयलेट को भी प्रीमियम तारीके से डिजाइन किया गया है। जिसमें नहाने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। वहीं ट्रेन के टॉयलेट में नल सहित सभी उपकरण ब्रांडेड और लेटेस्ट मॉडल के लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में नया ट्विस्ट, सास को गिरफ्तार करते ही हुआ बड़ा खुलासा
12 हजार स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन
त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने बिहार में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए 12000 ट्रेनों चलाने का ऐलान किया है। इसको लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह पर रेलवे ने दिवाली और छठ के दौरान बिहार के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 12 हजार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इस निर्णय से यात्रियों को घर वापसी सुरक्षित और सुविधाजनक होगी।
Bihar gets a new gift the countrys first vande bharat sleeper train will start soon between delhi and patna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













