-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Terrorist Games Not Allowed Indian Soil Pm Modi Roared Gaya
भारत की ज़मीन पर आतंकी खेल नहीं चलेगा, बिहार की धरती से गरजे पीएम मोदी
- Written By: गीतांजली शर्मा
Pm Modi In Gaya: प्रधानमंत्री ने एक बार फिर बिहार की धरती पर आंतकवादियों के खिलाफ जोरदार हुंकार भरा है। उन्होंने जोरदार तरीके से ये संदेश दिया कि आंतकवादी संगठनों को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi Roared From Gaya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की धरती पर मौजूद रहे। उन्होंने यहीं से एक बार फिर देश के दुश्मनों को बेखौफ संदेश दिया है। प्रदेश के गयाजी जिले में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, भारत में आतंकवादी भेजकर या हमले कराकर कोई बच नहीं सकता है। उदाहरण के तौर पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पहलगाम का बदला लिया, जिसका वादा वह बिहार की धरती से करके गए थे।
उसे पूरा करना उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य था। इसमें कोई शक नहीं कि, ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षानीति की नई लकीर खींच दी है। अब देश में आतंकी भेजकर, हमला करके कोई बच नहीं सकता। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके ही दम लेंगी।
बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती
इसमें कोई शक नहीं कि प्रदेश वीरों का देश है। यहां चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य का एक लंबा इतिहास रहा है। जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है, बिहार देश की ढाल बनकर खड़ा हो जाता है। जनता संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, यह बिहार की धरती की ताकत ही है कि, यहां लिया हुआ हर संकल्प कभी खाली नहीं जाता है। इसलिए जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था और निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर मारा गया, मैंने बिहार की धरती से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। आज दुनिया देख रही है कि बिहार की धरती से लिया गया वह संकल्प पूरा हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, साहस को किया सलाम
लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
यह भी पढ़ें: गया से गरजे PM मोदी, बोले- PM-CM कोई भी हो भ्रष्टाचारी है तो कुर्सी का मोह त्यागे; पाक को भी ललकारा
प्रधानमंत्री ने प्रदेश को दी 13,000 करोड़ रुपए की सौगात
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जनता को याद दिलाते हुए कहा कि, उधर से पाकिस्तान हमारे ऊपर ड्रोन हमले कर रहा था और मिसाइलें दाग रहा था, इधर भारत पाकिस्तान की मिसाइलों को तिनके की तरह बिखेर रहा था। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई।
इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के गयाजी में लगभग 13,000 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं।
Terrorist games not allowed indian soil pm modi roared gaya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













