Bihar Exit Poll: सबसे विश्वसनीय एग्जिट पोल आया सामने, बिहार में बिगड़ गया खेल, जानिए किसे मिला बहुमत
Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल सामने आ गया है। इस सर्वे एजेंसी के आंकड़ों को विश्वसनीय माना जाता है। इसे और बेहतर करने की कोशिश भी की गई है।
- Written By: अभिषेक सिंह
एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल (कॉन्सेप्ट फोटो)
Axis My India Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल सामने आ गया है। लोकसभा चुनाव 2024 को छोड़ दिया जाए तो इस सर्वे एजेंसी के आंकड़ों को विश्वसनीय माना जाता है। इसके साथ ही इस बार एजेंसी ने जल्दबाजी न करते हुए आंकड़ों का सटीक विश्लेषण भी किया है।
आम तौर पर चुनाव में आखिरी चरण की वोटिंग के दिन ही सर्वे एजेंसिया अपने एग्जिट पोल सार्वजनिक कर देती हैं। लेकिन इस बार एक्सिस माई इंडिया ने किसी तरह की गफलत से बचने के लिए आंकड़ों का सूक्ष्म विश्लेषण किया है और बाकी एजेंसियों से एक दिन बाद एग्जिट पोल लेकर सामने आई है।
बारीकी से हुआ है डाटा एनालिसिस
मंगलवार को एक्सिस माई इंडिया के डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता से जब पूछा गया था कि आप ने अपनी एजेंसी का सर्वे का एग्जिट पोल क्यों नहीं जारी किया? तो उन्होंने जवाब में कहा था, “खाना पक रहा है, जब ये सही से नहीं पकेगा तो स्वाद खराब हो जाएगा।” जिसका अर्थ यह था कि वह डाटा का बारीकी से एनालिसिस कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रंगासामी युग की शुरुआत, 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने एन. रंगासामी, बीजेपी अध्यक्ष भी रहे मौजूद
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
पहले पटनायक फिर नीतीश और अब ममता… 2020 के पावर लंच के बाद हुए बड़े उलटफेर? फिर चर्चा में सालों पुरानी तस्वीर
जो कभी चुनाव नहीं लड़ा, वो मंत्री कैसे? निशांत कुमार को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, PM मोदी से पूछे सवाल
किस गठबंधन को मिलीं कितनी सीटें?
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भी एनडीए के लिए खुशखबरी साफ नजर आ रही है। इसमें 243 विधानसभा सीटों वाले बिहार में एनडीए को 121 से 141 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।
Post 17 of 17 – Bihar – Exit Poll – Overall Seat Share (243 Seats) & Vote Share (%)#BiharElections2025#BiharElections#ExitPoll#AxisMyIndia@PradeepGuptaAMI pic.twitter.com/pSd7aYzO3w — Axis My India (@AxisMyIndia) November 12, 2025
किस अलायंस को कितना वोट शेयर?
वोट शेयर के लिहाज से देखें तो एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को 43 फीसदी वोट शेयर मिलता हुआ दिख रहा है। जबकि महागठबंधन को 42 फीसदी वोट शेयर मिलने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 4 और अन्य को 12% वोट शेयर दिया है।
यह भी पढ़ें: Opinion Poll में कुछ और था…Exit Poll में कुछ और है! बिहार चुनाव से जुड़ी ये रिपोर्ट उड़ा देगी होश
बता दें कि अधिकांश एग्जिट पोल ने एनडीए को 130-167 सीटों के साथ महत्वपूर्ण बढ़त दी थी। औसत एग्जिट पोल एनडीए को 147 सीटों की बढ़त देते हैं। यह पिछले अनुमान से लगभग 20 सीटें अधिक है। महागठबंधन को 70 से 102 सीटें मिलने का अनुमान है। 2020 में, महागठबंधन ने 110 सीटें जीती थीं।
