नो एंट्री का बोर्ड हटा! नीतीश कुमार के घर पहुंचे आरसीपी सिंह; जदयू में वापसी की अटकलें तेज
RCP Singh May Join JDU: नीतीश कुमार के साथ मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में आरसीपी सिंह ने कहा कि मिलने के बाद नीतीश कुमार खुश नजर आए। मेरा जो बैकग्राउंड रहा है वह पूर्व सीएम का भी रहा है।
- Written By: मनोज आर्या
बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के साथ आरसीपी सिंह, (सोर्स- X/@RCP_Singh)
RCP Singh Meets Nitish Kumar: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज शनिवार को राजधानी पटना में जदयू के अध्यक्ष और पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित नीतीश कुमार के आवास पर अन्य नेताओं के मौजूदगी के बीच दोनों नेता एक-दूसरे से मिले। इस मुलाकात की तस्वीर आरसीपी सिंह ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ,जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद, हमारे नेता आदरणीय नीतीश बाबू से भेंट हुई। उनसे बात चीत हुई। मुलाकात बहुत आत्मीय रही।
गौरतबल है कि आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के बेहद खास नेताओं में से एक थे। हालांकि, जदयू की ओर से केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बावजूद भी उन्होंने अपने नेता और पार्टी को बड़ा झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।
संजय झा और ललन सिंह की व्यवस्था में खलल
आरसीपी सिंह का अचानक 7 सर्कुलर रोड़ पहुंचना नीतीश की माफी के तौर पर भी देखा जा रहा है। बिहार की सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि आरसीपी सिंह एक बार फिर जदयू में वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पार्टी के भीतर संजय झा और ललन सिंह द्वारा बनाई गई व्यवस्था में उथल-पुथल देखने को मिल सकता है। जदूय में आरसीपी सिंह की वापसी होती है तो यह नीतीश कुमार के बदलते मन और मिजाज का संकेत होगा।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार की सबसे बड़ी सियासी जंग! बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी को दी खुली चुनौती
NDA से फिर हुआ नीतीश का मोहभंग! मोदी सरकार ने दी थी ये बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व सीएम ने सामने से क्यों ठुकराया?
लालू-राबड़ी पर CM सम्राट चौधरी का तीखा हमला, बोले- इतिहास निकाल रहा, सारा हिसाब होगा
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के मंत्री अशोक चौधरी, दोषी पुलिसवालों पर हत्या का केस चलाने की मांग की
आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ,जनता दल (यूनाइटेड)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद, हमारे नेता आदरणीय नीतीश बाबू से भेंट हुई। उनसे बात चीत हुई। मुलाक़ात बहुत आत्मीय रही। pic.twitter.com/LBCwAJ0Jhy — RCP Singh (@RCP_Singh) June 27, 2026
जदयू में वापसी की चाहत पर कई सवाल
आरसीपी सिंह ने इसे आत्मीय मुलाकात बताकर फोटो शेयर किया है। हालांकि, बाहर जब मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की तब उन्होंने मीडिया से बिना बात किए चलते बने। यह इस बात का साफ संकेत माना जा रहा है कि अगर वह जदयू में वापसी करना चाहते हैं तो अभी इसमें अभी कई समस्याओं को सुलझाने की जरूरत है, जो कि एक समय के बाद ही हो सकेगा। आरसीपी सिंह 7 सर्कुलर रोड में करीब बीस मिनट तक रुके।
यह भी पढ़ें: Khan Sir: खान सर की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, 30 जून को होगी मामले की अगली सुनवाई
नीतीश कुमार पर आरसीपी सिंह का बयान
पटना में नीतीश कुमार के साथ मुलाकात के बाद एक निजि टीवी चैनल से बातचीत में आरसीपी सिंह ने कहा कि मिलने के बाद नीतीश कुमार खुश नजर आए। मेरा जो बैकग्राउंड रहा है वह नीतीश कुमार से मिलता- जुलता है। वे हम सभी के नेता हैं। राजनीति करना है तो हम लोगों को साथ रहना चाहिए। पार्टी में अक्सर बड़े और छोटे के बीच कुछ-कुछ होता रहता है। लेकिन, समय एक जैसा नहीं रहता।
