Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
Bihar Politics: भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा के विवादित बोल। मृतक की तुलना 'कुत्ते-बिल्ली' से कर घिरे, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल। जानें पूरी खबर।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
नागमणि कुशवाहा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nagamani Kushwaha Speak On Bharat Tiwari Encounter: बिहार में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी की मौत को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में नागमणि कुशवाहा ने मृतक भरत तिवारी की तुलना ‘कुत्ते-बिल्ली’ से करते हुए कहा कि वह अपराधी था और उसे मार दिया गया।
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने इस टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे अमर्यादित और असंवेदनशील बताया है। भरत तिवारी की मौत पहले से ही बिहार की राजनीति का बड़ा मुद्दा बनी हुई है, ऐसे में नागमणि कुशवाहा का यह बयान नए विवाद को जन्म दे सकता है।
कौन हैं नागमणि कुशवाहा?
आपको बता दें कि नागमणि कुशवाहा बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के करीबी नेताओं में आते हैं। नागमणि करीब 14 बार पार्टी बदल चुकें हैं, अगस्त 2025 में वह आखिरी बार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि इससे पहले भी वह दो बार भाजपा में शामिल हो चुके थे।
सम्बंधित ख़बरें
नो एंट्री का बोर्ड हटा! नीतीश कुमार के घर पहुंचे आरसीपी सिंह; जदयू में वापसी की अटकलें तेज
भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही सीएम सम्राट चौधरी ने कर दिया ये ऐलान
इंदौर के खजराना में मामूली विवाद में चाकूबाजी, CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
नागमणि कुशवाहा लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद यानी चारों सदनों में जा चुके हैं। इतना ही नहीं नागमणि कुशवाहा अटल बिहारी वाजपेई सरकार कि सरकार में मंत्री भी रह चुकें थे। तो वहीं उनके पिता जगदेव प्रसाद बहुत बड़े समाजवादी नेता थे।
भरत तिवारी को बताया गुंडा
पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा ने कहा कि भरत तिवारी गांव का एक मामुली गुंडा था और पुलिस जवाबी कार्यवाही में मारा दिया गया। लेकिन जब उनसे एक पत्रकार पूछता है कि लोग भरत तिवारी को भगत सिंह कह रहे हैं?
जिसका जवाब देते हुए नागमणि कुशवाहा ने कहा कि उस क्षेत्र में विधायक, सांसद हैं, करोड़ों की संख्या में लोग रहते हैं। और व्यक्ति अलग-अलग प्रकार की मांग करता है तो वह भगत सिंह हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही सीएम सम्राट चौधरी ने कर दिया ये ऐलान
भगवान राम को भगवान मानने से इनका
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर नागमणि कुशवाहा का एक पुराना बयान खुब तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान में नागमणि कुशवाहा कहते दिख रहें हैं कि वह भगवान श्री राम को भगवान नहीं मानते हैं।
वायरल वीडियो में नागमणि कुशवाहा यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “मैं डंके की चोट पर इस बात को कह रहा हुं कि राम कोई भगवान नहीं हैं। और अगर राम भगवान थे या फिर हैं, तो वह मर क्यों गए?”
