-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Elections Congress To Lead Mahagathbandhan Campaign Tejashwi Sidelined
कांग्रेस को नहीं चाहिए RJD की बैसाखी! राहुल के सेनापति ने तेजस्वी को दिया संदेश, महागठबंधन में क्लेश
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Politics: बिहार में चुनावी रण के बीच सियासी उथल-पुथल जारी है। कांग्रेस ने तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका कौन निभाएगा।

कांग्रेस महासचिव नासिर हुसैन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Elections: कांग्रेस 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रचार अभियान की अगुवाई करेगी। पार्टी अपने मुद्दों को गठबंधन के चुनावी घोषणापत्र में भी शामिल करेगी। कांग्रेस महासचिव नासिर हुसैन ने गुरुवार को यह बात कही। कांग्रेस के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया है।
माना जा रहा है कि कांग्रेस ने तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका कौन निभाएगा। कांग्रेस के शीर्ष नेता अब तक तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के सवाल से बचते रहे हैं।
कांग्रेस ने तेजस्वी दिया बड़ा संदेश
कांग्रेस महासचिव नासिर हुसैन ने गुरुवार को पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसके दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने मुद्दों को घोषणापत्र में शामिल करेगी और सत्ता में आने पर अपने वादों को पूरा करेगी। नासिर हुसैन ने अति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण बढ़ाने के कांग्रेस के संकल्प को दोहराया।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
कांग्रेस संभालेगी प्रचार की कमान
उन्होंने कहा कि पार्टी ने इसे कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक और तेलंगाना में लागू किया है और बिहार में भी इसे लागू करेगी। नासिर हुसैन के इस बयान को तेजस्वी यादव के लिए एक संदेश माना जा रहा है और कहा जा रहा है कि कांग्रेस राज्य में महागठबंधन के प्रचार अभियान की कमान संभालेगी।
सीएम फेस पर फंस गया है पेच
बिहार में विधानसभा चुनावों की घोषणा अगले महीने होने की उम्मीद है। उससे पहले, महागठबंधन सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर उलझा हुआ दिख रहा है। कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को 76 सीटों की सूची सौंपी है। पार्टी ने यहां तक कहा है कि अगर सीट बंटवारे में देरी होती है, तो वह अपने उम्मीदवारों को 30 सीटों पर प्रचार करने की हरी झंडी दे देगी।
यह भी पढ़ें: बिहार में NDA के CM फेस पर सस्पेंस खत्म! ओवैसी ने बताया- कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री
राजद और वीआईपी आगामी बिहार चुनावों में तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से लेकर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु तक, सभी शीर्ष नेता तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने के सवाल से बचते रहे हैं। अल्लावरु ने बुधवार को पटना में कहा कि अभी उनका मुद्दा मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं है, बल्कि वोटों की चोरी को रोकना है।
Bihar elections congress to lead mahagathbandhan campaign tejashwi sidelined
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














