चले थे डिप्टी CM बनने…पार्टी का नहीं खुला खाता, मुकेश सहनी को बिहार चुनाव में मिली करारी शिकस्त
Mukesh Sahani Suffers Blow: चुनाव आयोग के मुताबिक, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का एक भी उम्मीदवार जीतता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मुकेश सहनी
Bihar Assembly Election Result 2025: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार मुकेश सहनी को बिहार चुनाव में सबसे बड़ा झटका लगा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुकेश सहनी की VIP का प्रदर्शन बेहद कमजोर नज़र आ रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, VIP का एक भी उम्मीदवार जीत की तरफ बढ़ता दिखाई नहीं दे रहा है। अब तक आए रुझानों में महागठबंधन में शामिल VIP एक सीट पर पर भी बढ़त मिलती नहीं दिख रही है। बिहार में फिलहाल मतगणना जारी है।
दोपहर 4 बजे तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 207 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन काफी पीछे नजर आ रहा है। एनडीए की भारतीय जनता पार्टी 95 सीटों, और जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरी तरफ, महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल 25, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है। 2025 के बिहार चुनाव में मुकेश सहनी को प्रमुख चेहरों में एक माना जा रहा था।
18 सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार
सहनी की वीआईपी पार्टी ने इस बार 243 में से 18 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा था। 31 मार्च 1981 को दरभंगा जिले के एक साधारण निषाद परिवार में जन्मे मुकेश सहनी का बचपन आर्थिक संघर्षों में बीता। 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया और बेहतर अवसरों की खोज में मुंबई चले गए। हालांकि उनकी योजना मूल रूप से दिल्ली जाने की थी।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
नो एंट्री का बोर्ड हटा! नीतीश कुमार के घर पहुंचे आरसीपी सिंह; जदयू में वापसी की अटकलें तेज
यह भी पढ़ें- चुनावी नतीजों के बीच NDA में हो गया ‘खेला’! JDU ने डिलीट की नीतीश को CM बनाने वाली पोस्ट
मुंबई में सहनी ने बॉलीवुड में सेट डिज़ाइनर के रूप में एक सफल करियर बनाया। उन्होंने देवदास जैसी बड़ी फिल्मों में भी काम किया। आगे चलकर उन्होंने अपनी खुद की कंपनी Mukesh Cineworld Private Limited की स्थापना की। राजनीति में उनकी एंट्री 2013 में हुई, जब उन्होंने बीजेपी और उस समय प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था।
