-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Rahul Gandhi Mukesh Sahani Rift In Bihar Helicopter Return Triggers Controversy
राहुल गांधी और मुकेश सहनी के बीच अनबन? कांग्रेस की रैली में बिना उतरे लौटा हेलीकॉप्टर…तो मचा बवाल!
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Politics: महागठबंधन की सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी भी ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे हुए थे। लेकिन कटिहार में उन्होंने कुछ ऐसा किया जो चर्चा का विषय बन गया।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Bihar Assembly Elections: बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार थम चुका है। जिसके लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। प्रचार के आखिरी दिन महागठबंधन के खेमे से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सियासी हलकों में बड़ी हलचल पैदा कर दी है।
दरअसल, रविवार को बिहार में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। जिसके चलते सभी सियासी दल और उनके नुमाइंदों ने इसके लिए पूरी ताकत झोंक रखी थी। इसी कड़ी में महागठबंधन की सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी भी ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे हुए थे। लेकिन कटिहार में उन्होंने कुछ ऐसा किया जो चर्चा का विषय बन गया।
हेलीकॉप्टर से बिना उतरे ही लौटे
मुकेश सहनी रविवार को महागठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार करने कटिहार पहुंचे। लेकिन यहां कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की जनसभा को संबोधित किए ही लौट गए। इससे भी बड़ी बात यह रही कि वह रैली स्थल पर तो पहुंचे लेकिन हेलीकॉप्टर से उतरे तक नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
🚁 हेलीपैड से ही लौट गए मुकेश सहनी! कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुकेश सहनी लेकिन… Posted by Aamir Ali Khan on Sunday 9 November 2025
VIP प्रत्याशियों के लिए की रैलियां
वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने कटिहार में ही महागठबंधन से विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी सौरव कुमार अग्रवाल के समर्थन में जनसभा संबोधित की और रोड शो भी किया। इसके साथ ही बिहपुर में VIP प्रत्याशी अपर्णा कुमारी और गोपालपुर से प्रेम सागर के लिए जनसभाओं कों संबोधित किया।
बिहार में मच गया सियासी बवाल!
मुकेश सहनी की इस हरकत ने सियासी हलकों का माहौल गरम कर दिया। चारों तरफ तरह-तरह की चर्चाएं भी चलने लगीं। जिनमें एक तरफ तो यह कहा कि गया कि कोढ़ा में जहां सहनी को सभा करनी थी वहां भीड़ नहीं इकट्ठा हुई थी इस वजह से वो लौट गए। जबकि दूसरी तरफ यह कहा जा रहा है कि सहनी और कांग्रेस के बीच बात बिगड़ गई है!
यह भी पढ़ें: राहुल ने उठाया मोदी के खून पर सवाल…बिहार में मच गया सियासी बवाल, इस नेता ने दे डाली सीधी चेतावनी
राहुल के साथ लगाई थी बड़ी छलांग
हालांकि अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ उन्होंने बेगूसराय के तालाब में छलांग लगाई थी। राहुल गांधी ने सहनी और अन्य लोगों के साथ मछली भी पकड़ी थी। उसे ध्यान में रखा जाए तो यह सब चर्चाएं सियासी बतोलेबाजियों के अलावा और कुछ नहीं प्रतीत होती हैं।
Rahul gandhi mukesh sahani rift in bihar helicopter return triggers controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














