नीतीश या तेजस्वी, आज हुए बिहार चुनाव तो कौन जीतेगा? ओपिनियन पोल में आए चौंकाने वाले आंकड़े

बिहार चुनाव में इस बार NDA और महागठबंधन में कांटे की टक्कर होने वाली है। अगर आज चुनाव होता है तो नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव कौन जीतेगा? आइए जानते हैं ताजा ओपिनियन पोल के आंकड़ों से।
नीतीश या तेजस्वी, आज हुए बिहार चुनाव तो कौन जीतेगा? ओपिनियन पोल में आए चौंकाने वाले आंकड़े
नीतीश या तेजस्वी, आज हुए बिहार चुनाव तो कौन जीतेगा?
Published on: 
Updated on: 

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है, अक्टूबर तक सूबे में चुनाव होने हैं। इस बीच एक सर्वे सामने आया है, जिसके आंकड़े बहुत ही चौंकाने वाले हैं। ओपिनियल पोल में बताया गया है कि इस बार बिहार चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन में किसको कितने प्रतिशत वोट मिलेंगे। इस बार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी मैदान में है साथ ही ओवैसी की पार्टी भी ताल ठोंक रही है।

इंक इनसाइट के ताजा सर्वे में जो आंकड़े आए हैं वो लालू यादव और तेजस्वी की नींद उड़ा सकते हैं। जी हां, ताजा सर्वे में आरजेडी नीत महागठबंधन पिछड़ता हुआ दिख रहा है।

सर्वे में NDA को बढ़त

बिहार में अगर आज चुनाव कराए जाएं, तो इंक इनसाइट के जून 2025 के ताज़ा सर्वे के अनुसार सत्तारूढ़ NDA गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। महागठबंधन के मुकाबले NDA को जनता का अधिक समर्थन मिल रहा है, वहीं जन सुराज और AIMIM जैसे छोटे दलों का प्रभाव फिलहाल सीमित ही दिख रहा है। हालांकि, 13.2% मतदाता अब भी असमंजस की स्थिति में हैं, जो आने वाले महीनों में समीकरण बदल सकते हैं। चुनावी माहौल लगातार बदल रहा है।

गठबंधन/पार्टी वोट प्रतिशत (%)
NDA 48.9%
महागठबंधन 35.8%
जन सुराज 1.8%
AIMIM 0.3%
कुछ कह नहीं सकते 13.2%

अपने विधायक से कितनी खुश है जनता?

जून 2025 के ताजा ओपिनियन पोल के अनुसार, बिहार के लोगों की अपने विधायकों को लेकर राय मिली-जुली है। केवल 10.8% लोगों ने ही अपने विधायक को "बहुत अच्छा" बताया, जबकि सबसे बड़ी संख्या यानी 43.7% ने उन्हें "ठीक-ठाक" बताया। वहीं, 11.7% लोग अपने विधायक के प्रदर्शन से नाखुश हैं। कुल मिलाकर 55% से अधिक लोग अपने विधायक को औसत या उससे भी नीचे मानते हैं।

MLA रेटिंग प्रतिशत (%)
बहुत अच्छा 10.8%
अच्छा 33.2%
ठीक-ठाक 43.7%
खराब 11.7%

बता दें कि इस सर्वे में 13,780 लोगों का सैंपल साइज था और ये राज्य की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करता है। ये सर्वे 1 मई से 15 जून के बीच किया गया है। खास बात ये है कि इस सर्वे में 80% ग्रामीण और 72% पुरुष शामिल थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com