Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार चुनाव में होगी निशांत की सियासी एंट्री? नीतीश कुमार के करीबी ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा

Nishant Kumar Political Entry: बिहार के सियासी गलियारों में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सियासी एंट्री को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन बुधवार को इन कयासों पर ब्रेक लग गया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 03, 2025 | 06:27 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ चुकी है। एक तरफ सीएम नीतीश कुमार रोजाना नई घोषणाओं के जरिए NDA के फेवर में माहौल बना रहे हैं, तो दूसरी तरफ विपक्ष ने मतदाता अधिकार यात्रा के बूते सूबे में सियासी पकड़ मजूबत करने की कोशिश की है।

चुनाव के औपचारिक रण के ऐलान से पहले बिहार के सियासी गलियारों में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सियासी एंट्री को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन बुधवार को इन कयासों पर ब्रेक लग गया है। सीएम नीतीश कुमार के करीबी संजय कुमार झा ने निशांत की एंट्री हो या नहीं होगी? इस सवाल का जवाब दे दिया है।

नीतीश के करीबी ने किया खुलासा

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति में निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने की चर्चा ज़ोरों पर थी। यहां तक कि कुछ जेडीयू नेताओं ने उन्हें अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी दिया था और पटना में पोस्टरों के ज़रिए उन्हें बिहार का भविष्य बताया गया था। हालांकि, अब जेडीयू की ओर से स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

क्या कुछ बोले जेडीयू नेता संजय झा?

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बुधवार को एक इंटरव्यू में कहा कि निशांत कुमार की राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है। संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार अभी पूरी तरह सक्रिय हैं और अगला चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। निशांत के राजनीति में आने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें: ‘अगर नीतीश चुनाव लड़ेंगे तो…’, प्रशांत किशोर ने किया बड़ा ऐलान, दिलचस्प हो जाएगा चुनावी घमासान!

संजय झा की पुष्टि के बाद यह साफ हो गया है कि निशांत कुमार फिलहाल राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगे। नीतीश कुमार खुद चुनावी मैदान में सक्रिय रहेंगे और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नेतृत्व करेंगे।

बैकडोर से होगी निशांत की एंट्री?

अब जब इस बात से पर्दा हट चुका है कि बिहार में विधानसभा के चुनावी रण में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीतिक एंट्री नहीं होने वाली है, तो यह कयास भी लगाए जाने लगे हैं कि बिहार में चुनाव के बाद विधान परिषद के जरिए उनका सियासी पदार्पण करवाया जा सकता है। फिलहाल यह केवल कयासबाजियां है, असल में क्या कुछ होगा यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

Bihar election nishant kumar to join politics nitish close aide reveals

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2025 | 06:27 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • JDU
  • Nitish Kumar

सम्बंधित ख़बरें

1

दिल्ली में शीट शेयरिंग पर NDA की बैठक…मांझी ने 20 सीट मांगा, देर रात होगा फॉर्मूले का ऐलान!

2

‘अगर नीतीश चुनाव लड़ेंगे तो…’, प्रशांत किशोर ने किया बड़ा ऐलान, दिलचस्प हो जाएगा चुनावी घमासान!

3

सचिन पायलट का ECI पर हमला, बोले- वोट चोरी रोकना लोकतंत्र की मजबूती की शर्त

4

‘…सरकार होती तो कट्टे पर डिस्को करते’, वायरल वीडियो पर मांझी का ताना; तेजस्वी पर निशाना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.