- Hindi News »
- Bihar »
- Nishant Kumar Next Bihar Cm Jdu Office Poster Created Political Stir
नीतीश कुमार नहीं…निशांत बनेंगे बिहार के सीएम? JDU दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर ने बढ़ाया सियासी पारा
Bihar Politics: सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय के बाहर निशांत कुमार और उनके पिता नीतीश कुमार का एक पोस्टर लगा है। जिसने सूबे का सियासी पारा हाई कर दिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

नीतीश कुमार व निशांत कुमार (डिजाइन फोटो)
Nishat Kumar: चुनाव आयोग ने भले ही अभी तक बिहार चुनाव का औपचारिक बिगुल नहीं फूंका है, लेकिन सूबे की सियासी हलचल ने 2025 के चुनावी रण का अनौपचारिक ऐलान कर दिया है। चुनावी माहौल के दरम्यान बिहार का अगला सीएम कौन होगा? इसकी चर्चाएं भी जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। इस बीच जेडीयू दफ्तर के बाहर लगे एक पोस्टर ने सूबे का सियासी पारा हाई कर दिया है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बिहार की राजनीति में सस्पेंस बना हुआ है। निशांत कुमार कब राजनीति में एंट्री करेंगे, यह बड़ा सवाल है। मामला तब और बढ़ जाता है जब निशांत कुमार मीडिया में अपने पिता नीतीश कुमार की तारीफ करते हैं। वह अपने पिता नीतीश के काम पर वोट मांगते हैं।
JDU दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय के बाहर निशांत कुमार और उनके पिता नीतीश कुमार का एक पोस्टर लगा है। इस पोस्टर की खास बात यह है कि निशांत कुमार को कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और नीतीश कुमार की कार्यशैली का उत्तराधिकारी बताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश की लिस्ट से निशांत कुमार का नाम गायब, JDU की नई कार्यकारिणी में क्यों नहीं मिली जगह; यह है बड़ी वजह
बिहार की सियासत में ‘नंबर 2’ बने श्रवण कुमार, नीतीश कुमार ने विधायक दल की कमान सौंपकर चला बड़ा मास्टरस्ट्रोक
बिहार में सत्ता की अग्निपरीक्षा! सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को लेंगे विश्वास मत; सीधे पहुंचे नीतीश कुमार के घर
विजय सिन्हा की सुरक्षा में कटौती, नीतीश के बेटे निशांत को मिली Z सिक्योरिटी, श्रवण को भी मिला Y प्लस एस्कॉर्ट
पोस्टर में लिखी गई बड़ी बात
जेडीयू दफ्तर के बाहर लगे इस पोस्टर पर लिखा है, “ईमानदारी और जनसेवा की नई पीढ़ी। जनसेवा की विरासत अब आगे बढ़ेगी…विकास पुरुष का बेटा बिहार का भविष्य-निशांत कुमार। जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और नीतीश की कार्यशैली के वारिस निशांत कुमार।”
निशांत बनेंगे बिहार के सीएम?
इस पोस्टर के सामने आने के बाद इन अटकलबाजियों ने और रफ्तार पकड़ ली है कि बिहार में अगर एनडीए 2025 के चुनावों में बाजी मारता है तो निशांत कुमार को राज्य का सीएम बनाया जा सकता है। नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र के चलते ऐसा फैसला लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को Kiss करना पड़ा महंगा, सिक्योरिटी ने जड़ दिया थप्पड़, पल भर में वीडियो हुआ वायरल
अब सवाल यह है कि क्या निशांत कुमार 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक एंट्री करेंगे या फिर लगाए जा रहे पोस्टर सिर्फ एक चुनावी बैनर की तरह ही रह जाएंगे? वो भी उस मौके पर, जब पूरा बिहार जेडीयू के भविष्य और नीतीश की राजनीतिक विरासत के उत्तराधिकारी का इंतजार कर रहा है।
पार्टी में शामिल करने की मांग
गौरतलब है कि जेडीयू कार्यकर्ता कई मौकों पर पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार से निशांत कुमार को पार्टी में शामिल करने की मांग भी कर चुके हैं। हालांकि, जेडीयू नेताओं का मानना है कि निशांत की एंट्री पर आखिरी फैसला सीएम नीतीश को ही लेना है। जेडीयू के कई नेता इच्छा जता चुके हैं कि निशांत राजनीति में आएं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है।
Nishant kumar next bihar cm jdu office poster created political stir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
500 टन कबाड़ से बना ‘जंगल ट्रेल’, बच्चों को घुमाने के लिए दिल्ली की सबसे अनोखी और चर्चा में रहने वाली जगहें
Apr 23, 2026 | 10:18 PM‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PMट्रंप की नाकेबंदी नीति ईरान में फेल? जानें क्यों तेहरान में वेनेजुएला जैसा जादू नहीं दिखा पा रहे US राष्ट्रपति
Apr 23, 2026 | 10:14 PMMI vs CSK: अब संजू ही हैं असली हिटमैन? शतक लगाकर रोहित के क्लब में हुए शामिल, T20 में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
Apr 23, 2026 | 10:12 PMजो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स में हुई पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी की एंट्री; जानें कौन है ये मिस्ट्री प्लेयर
Apr 23, 2026 | 09:58 PMअब मसूरी जाना होगा आसान: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर में नए ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण कार्य हुआ तेज
Apr 23, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM
The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM














