सचिन पायलट का ECI पर हमला, बोले- वोट चोरी रोकना लोकतंत्र की मजबूती की शर्त
Congress नेता सचिन पायलट ने वोट चोरी के मामले बड़ा बयान देते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा संविधान ने हमें एक व्यक्ति एक वोट का अधिकार दे रखा है लेकिन आज उस अधिकार से खिलवाड़ हो रहा।
- Written By: सौरभ शर्मा
Updated On:
Sep 03, 2025 | 01:58 PM
कांग्रेस नेता सचिन पायलट का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप
कांग्रेस नेता व राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज आयोग का हाल ऐसा है जैसे थाने में रिपोर्ट लिखाने जाओ और थानेदार एफिडेविट मांग ले। पायलट ने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को “एक व्यक्ति, एक वोट” का अधिकार दिया है, लेकिन लाखों वोट काटे जा रहे हैं और नकली वोट जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मताधिकार से खिलवाड़ हुआ तो लोकतंत्र कमजोर होगा। साथ ही बिहार में निकली वोट अधिकार यात्रा को उन्होंने जन आंदोलन बताया।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
कांग्रेस ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया, विश्वास सारंग बोले- हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं
‘एक्सपोज हो गए राहुल…’, मोदी-ट्रंप मुलाकात पर शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार; बोली- झूठा नैरेटिव ध्वस्त
हरियाणा: कांग्रेस विधायक के ऑफिस में तड़ातड़ चली गोलियां, पुलिस की आंखों के सामने हुई वारदात, मचा हड़कंप
Sachin pilot slams election commission over vote chori bihar yatra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 03, 2025 | 01:58 PM
