दिल्ली में शीट शेयरिंग पर NDA की बैठक…मांझी ने 20 सीट मांगा, देर रात होगा फॉर्मूले का ऐलान!
Bihar Election: बिहार चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसके स्पष्ट संकेत अमित शाह की बैठक से मिले हैं। क्योंकि बिहार में NDA की बैठक में सीट शेयरिंग की चर्चा हो रही है। जिसका आज ऐलान हो सकता है।
- Written By: Saurabh Pal
अमित शाह व भाजपा नेता (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar Politics: राजधानी दिल्ली में बिहार भाजपा और NDA के नेताओं का जमवाड़ा लगा है। गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर दोपहर ढाई बजे भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसके बाद सीट शेयरिंग को लेकर अमित शाह की अध्यक्षता में NDA की बैठक चल रही है। इस बैठक में HAM नेता जीतनराम मांझी ने 20 सीटों की डिमांड की है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की भी मांग है। हमारी पार्टी को मान्यता दिलाने के लिए अगर भाजपा को के मन में सहानुभूति है तो 20 सीट दें।
जीतनराम मांझी और बिहार के नेताओं का दिल्ली जाना स्पष्ट दर्शाता है कि यह बैठक सीट शेयरिंग को लेकर ही है। क्योंकि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए थे। वहां उन्होंने भाजापा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। दिल्ली जाने वाले बिहार भाजपा के नेताओं में विनोद तावड़े( प्रभारी),दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, भीखू भाई दलसानिया, नागेंद्र जी, दीपक प्रकाश, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, मंगल पांडेय एंड संजय जायसवाल शामिल हैं।
सीट शेयरिंग पर देर रात हो सकता है ऐलान
इससे पहले सूत्रों के खबर आई थी। जीतनराम मांझी को 10 सीटें मिलने जा रही हैं। हालांकि इस खबर को मांझी ने खंडन कर दिया। काबिले जिक्र है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में जीतनराम मांझी की पार्टी को 7 सीटें मिली थीं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने बताया की सीट शेयरिंक को लेकर अमित शाह के सात बैठक हो रही है। हालांकि उन्होंने अपनी डिमांड पत्रकारों को नहीं बताई। संभावना है कि आज देर रात तक सीट शेयरिंग का ऐलान हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार: आय से ज्यादा संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर छापेमारी
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी हलचल तेज, भाई वीरेंद्र बोले- भाजपा को हराना है तो विपक्ष को एकजुट होना होगा
बिहार में निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, केवल कमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा यूजर शुल्क
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
चुनावी रणनीति पर भी होगी चर्चा
इस बैठक में सीट शेयरिंग के साथ ही चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी। वोट अधिकार यात्रा के बाद कैसे भाजपा अपना नरैटिव सेट करेगी। साथ 4 सितंबर को बिहार बंद को लेकर भी चर्चा होगी। जिसकी अगुवाई भाजपा महिला मोर्चा कर रही है। इस बंद के जरिए भाजपा विपक्षी दलों को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश करेगी। साथ ही यह बंद पार्टी की शक्ति प्रदर्शन का भी हिस्सा होगा।
ये भी पढें-‘अगर नीतीश चुनाव लड़ेंगे तो…’, प्रशांत किशोर ने किया बड़ा ऐलान, दिलचस्प हो जाएगा चुनावी घमासान!
2020 का सीट शेयरिंग फॉर्मूला
बिहार में नीतीश कुमार की जेडीयू भले ही कमजोर दिख रही है, लेकिन प्रतीकात्मक रूप से बिहार में NDA का सबसे बड़ा दल जनता दल यूनाइटेड ही है। पिछली बार मुकेश सहनी NDA के साथ थे। इस बार महागठबंधन के साथ चले गए हैं। 2020 के चुनाव में JDU ने 115, भाजपा ने 110 और हम ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 11 सीटें मुकेश सहनी को मिली थीं।
