- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Election 2025 Nda Landslide Victory Mahagathbandhan Defeat Analysis
जहां खुशियां गूंजनी थीं, वहां पसरा सन्नाटा… क्यों नहीं मिल पाया राहुल-तेजस्वी को ‘सत्ता का ताज’?
Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव का नतीजा एनडीए के पक्ष में भारी जनादेश लेकर आया। दो-तिहाई से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापसी ने सभी अनुमान गलत साबित किए। दूसरी ओर महागठबंधन को करारी...
- Written By: अमन उपाध्याय

बिहार चुनाव, कॉन्सेप्ट फोटो
Bihar Election Result Analysis: बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों ने सूबे की राजनीति की तस्वीर साफ कर दी है। सत्ता में काबिज एनडीए गठबंधन ने सभी अटकलों को ध्वस्त करते हुए प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में धमाकेदार वापसी की है। एनडीए को दो-तिहाई से भी अधिक सीटें हासिल हुईं, जो जनता के स्पष्ट विश्वास को दर्शाता है। वहीं विपक्षी महागठबंधन के लिए यह चुनाव गहरी निराशा और बड़े झटके के रूप में सामने आया है।
महागठबंधन के सभी दल मिलकर 50 सीट का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। तेजस्वी यादव की आरजेडी 30 सीटों के अंदर सिमट गई, जबकि कांग्रेस, जिसने चुनाव से पहले 80 से अधिक सीटों पर दावा किया था, महज 5 सीट जीत पाने में सफल रही। इसका असर विपक्षी खेमे पर साफ नजर आया पटना से दिल्ली तक खामोशी का माहौल छाया रहा। कांग्रेस मुख्यालय में भी सन्नाटा पसरा रहा, जबकि तेजस्वी और राहुल की यंग जोड़ी का बिहार बदलने का सपना इसी नतीजे के साथ अधूरा रह गया।
नौकरी देने का बड़ा वादा
चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने हर परिवार को नौकरी देने का बड़ा वादा किया था। राहुल गांधी ने चुनाव मैदान में उतरकर वोट चोरी जैसे आरोपों के सहारे माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन जनता ने इस नैरेटिव को स्वीकार नहीं किया। परिणामों ने स्पष्ट कर दिया कि मतदाताओं ने उनकी अपील को गंभीरता से नहीं लिया। उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में भी राहुल गांधी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बबुआ’ पड़ा भारी, झुक गए चाचा! पशुपति पारस ने चिराग से हाथ मिलाने के दिए संकेत; CM नीतीश पर भी तोड़ी चुप्पी
CAPF Bill 2026: ‘सरकार आते ही इस काले कानून को उखाड़ फेकेंगे’, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; उठाए कई अहम सवाल
खेसारी लाल यादव के शो में भारी बवाल! मंच पर चले जूते-चप्पल, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, देखें VIDEO
नहीं कम होगा नीतीश कुमार का रूतबा! 10 अप्रैल को शपथ से पहले मिला Z+ सुरक्षा का कवच, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश
यह भी पढ़ें:- Bihar Election Result LIVE: NDA को उम्मीद से अधिक सीटें, 190 के पार पहुंचा आंकड़ा
कांग्रेस जिसे छूती है उसे भस्म कर देती
चुनावी नतीजों के शुरुआती रुझानों के साथ ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब वह पार्टी बन चुकी है, जो जिसे छूती है उसे भस्म कर देती है। उन्होंने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि बिहार ने एक बार फिर डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है।
उधर, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार चुनाव ने SIR के खेल को उजागर कर दिया है। अखिलेश ने दावा किया कि अब यह खेल अन्य राज्यों में काम नहीं करेगा क्योंकि इसका भंडाफोड़ हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी पीपीटीवी यानी पीडीए प्रहरी के जरिए भाजपा की चुनावी रणनीति को नाकाम करती रहेगी।
यह भी पढ़ें:- बिहार में तेज हुई ‘चिराग’ की लौ, 20 सीटों पर LJP-R का दबदबा, विपक्ष में मची खलबली
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भी चुनाव के दौरान एसआईआर के मुद्दे पर लगातार हमलावर रहे थे, लेकिन परिणामों ने उनके इस आरोप को जनता की ओर से समर्थन नहीं दिला सका। कुल मिलाकर, इन चुनावों ने बिहार की राजनीति में सत्ता समीकरण ही नहीं बदले, बल्कि विपक्ष की रणनीति पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
Bihar election 2025 nda landslide victory mahagathbandhan defeat analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
Apr 03, 2026 | 03:51 AMAaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM














