- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Cm Nitish Kumar Samridhi Yatra Before Going To Rajya Sabha
राज्यसभा जाने से पहले भर-भर कर सौगात बाट रहे नीतीश कुमार, किशनगंज में किया 73 योजनाओं का शिलान्यास
Bihar Government Schemes: राज्यसभा जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार बिहार के दौरे पर हैं। इसके चलते ही आज नीतीश कुमार किशनगंज पहुंचे जहां उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन किया।
- Written By: सजल रघुवंशी

नीतीश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nitish Kumar Samriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में अररिया के बाद किशनगंज पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने ठाकुरगंज प्रखंड के चूरली ग्रिड उपकेंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से किशनगंज जिले के लिए 133 करोड़ रुपए की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास एवं 102 करोड़ रुपए की लागत से 49 योजनाओं का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल, अल्पसंख्यक कल्याण सह किशनगंज जिले के प्रभारी मंत्री मो. जमा खान, ठाकुरगंज के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
निर्माणाधीन कार्य का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत धर्मकांटा चौक के निकट निर्माणाधीन ठाकुरगंज बाइपास सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ठाकुरगंज बाइपास का निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर अच्छे ढंग से पूर्ण हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। इस कार्य के पूरा हो जाने से आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ अपराध आम हो गए हैं’, DMK पर जमकर बरसे पीएम मोदी, चुनाव से पहले दिया बड़ा संदेश
कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री…मधेपुरा से आई तस्वीर ने दे दिया जवाब! आखिर किसका पूरा होगा ख्वाब?
ओवैसी की AIMIM देगी RJD का साथ! एक मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी NDA की टेंशन
‘जेल जाने की बारी आई तो कुर्सी पत्नी को सौंप दी’, राज्यसभा जाने से पहले लालू-राबड़ी पर सीएम नीतीश का प्रहार
अधिकारियों को दिए निर्देश
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने ठाकुरगंज प्रखंड के चूरली में बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित ग्रिड उपकेंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रिड उपकेंद्र के नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और उनके क्रियान्वित विभिन्न कार्यों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोग इसी तरह से काम करते रहिए और आगे बढ़ते रहिए।
यह भी पढ़ें: ओवैसी की AIMIM देगी RJD का साथ! एक मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी NDA की टेंशन
जीविका समूहों को दी आर्थिक मदद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 13,375 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक लिंकेज के तहत 2 अरब 42 करोड़ 64 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। वहीं 2,556 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 21 करोड़ 23 लाख 20 हजार रुपये और 256 सतत जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को 2 करोड़ 22 लाख 30 हजार रुपये के सांकेतिक चेक प्रदान किए।
Bihar cm nitish kumar samridhi yatra before going to rajya sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PMटाइल्स में जमी गंदगी को मिनटों में साफ़ करने के खास नुस्खे, आज़मा कर देखिए
Mar 11, 2026 | 09:55 PMछतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PMईरान ने FIFA World Cup से वापस लिया नाम, अमेरिका के साथ जारी युद्ध के बीच लिया बड़ा फैसला
Mar 11, 2026 | 09:44 PMरश्मिका मंदाना ने पति विजय देवरकोंडा के साथ गार्डन में किया डांस, देवर आनंद ने शेयर किया मस्ती भरा वीडियो
Mar 11, 2026 | 09:32 PMपश्चिम एशिया संकट पर जयशंकर का ग्लोबल आउटरीच, फ्रांस से ईरान तक 24 घंटे में ताबड़तोड़ फोन; जानें क्या हुई बात?
Mar 11, 2026 | 09:29 PM‘तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ अपराध आम हो गए हैं’, DMK पर जमकर बरसे पीएम मोदी, चुनाव से पहले दिया बड़ा संदेश
Mar 11, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM
आस्था या अपराध? अयोध्या में आसाराम की एंट्री पर सोशल मीडिया पर छिड़ा महासंग्राम
Mar 11, 2026 | 02:09 PM
सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM













