कुर्सी के 'खेल' का सियासी संदेश? वायरल हुई नीतीश-शाह और नबीन की फोटो, यूपी के 'स्टूल कांड' से हो रही तुलना

Bihar Politics: बिहार के CM नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के मौजूदा मुखिया नितिन नबीन की वायरल हो रही तस्वीर भी अपने भीतर एक बड़ा सियासी संदेश समेटे हुए दिखाई दे रही है।
nitish kumar amit shah and nitin nabin photo goes viral political message behind chair game debate
नीतीश कुमार, अमित शाह व नितिन नबीन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nitish Kumar News: आज यानी 5 मार्च 2026 की तारीख बिहार के राजनैतिक इतिहास में सबसे बड़े उलटफेर के तौर पर दर्ज हो गई है। सूबे के मौजूदा मुखिया नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। जिसका सीधा अर्थ यह है कि वह अब सीएम की कुर्सी त्यागकर केंद्र की राजनीति करेंगे। जबकि, बिहार की प्रशासनिक बागडोर बीजेपी के हाथ में होगी।

राजनैतिक गलियारों में इस उलटफेर को लेकर तमाम चर्चाएं है और सैकड़ों सवाल भी हैं। लेकिन इस बीच नीतीश कुमार के नामांकन के वक्त की एक तस्वीर ने सियासी हलकों में नया भूचाल ला दिया है। इस तस्वीर में कुछ ऐसा है, जिसकी वजह से यह सोशल मीडिया पर भी बहुत तेजी से वायरल होने लगी है।

क्या हैं वायरल तस्वीर के सियासी मायने?

कहा जाता है कि राजनीति में हर एक कदम, हर एक बयान के पीछे कोई न कोई बड़ा संदेश छिपा होता है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा मुखिया नितिन नबीन की वायरल हो रही तस्वीर भी अपने भीतर एक बड़ा सियासी संदेश समेटे हुए दिखाई दे रही है।

तस्वीर में दिखा कुर्सी का असली खेल!

दरअसल, नीतीश कुमार की जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और नीतीश कुमार कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। नितिन नबीन और अमित शाह की कुर्सी नीतीश कुमार की कुर्सी से अलग दिख रही है। यही वजह है कि इस तस्वीर को बड़े सियासी संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

बिहार में 'नीतीश युग' का हुआ अंत!

राजनैतिक चौपालों पर चर्चा है कि नीतीश कुमार को साधारण कुर्सी देकर अमित शाह और नितिन नबीन ने साफ संदेश दे दिया है कि बिहार में अब 'नीतीश युग' का अंत हो गया है। अब बिहार की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी का बोलबाला होने वाला है।

BJP के लिए अनुपयोगी हुए नीतीश!

कुछ चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि एक दौर में बीजेपी को अपनी मुट्ठी में रखने वाले नीतीश कुमार अब उसके लिए लगभग अनुपयोगी हो चुके हैं। यही वजह है कि बीजेपी उनके साथ इस तरह का अपमानजनक व्यवहार कर रही है। वहीं, कुछ लोग इस तस्वीर यूपी के पुरानी घटना से भी जोड़ रहे हैं।

वायरल तस्वीर का यूपी कनेक्शन?

साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उस वक्त के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कुर्सी पर बैठे हुए थे। जबकि दूसरे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक स्टूल पर बैठे दिखाई दिए थे। यह तस्वीर यूपी की सियासत में आज तक चर्चा का विषय बनी हुई है। विपक्षी दल भी इस तस्वीर के हवाले से केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा पर तंज कसते रहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com