-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Bye Election 2024 Jan Suraaj Party Chief Prashant Kishor Target Rjd Jdu Bjp Nitish Kumar Lalu Yadav In Tarari Constituency
‘उल्टा टांग देंगे और पता भी नहीं चलेगा’, पोस्टर फाड़ने से भड़के प्रशांत किशोर
- Written By: अर्पित शुक्ला
तरारी विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी का पोस्टर फाड़े जाने को लेकर पूछे जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के अपराधी प्रशांत किशोर को नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं।

'उल्टा टांग देंगे और पता भी नहीं चलेगा', पोस्टर फाड़ने से भड़के प्रशांत किशोर
पटना: बिहार में राजनीतिक पार्टी बनाने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 4 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार में लगे हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को तरारी विधानसभा में कैपेंन के दौरान उन्होंने भाजपा, जेडीयू और आरजेडी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा, नीतीश कुमार और लालू यादव से मुक्ति चाहते हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोग तंग आ गए हैं कि सीपीआई एमएल का डर दिखाइए भाजपा से वोट ले लीजिए, बीजेपी का डर दिखाइए और एमएल से वोट ले लीजिए। प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां तो दोनों ओर से लोग ठगे जा रहे हैं। इसलिए बिहार की अधिकांश लोग इससे निकलना चाह रहे हैं। उन्होंने आगो कहा कि रहा सवाल वोट का तो वोट हम मांगते नहीं, लेकिन हमने उनको बताया है कि वोट कैसे देना चाहिए। अब उनकी मर्जी है कि वो वोट किसको देते हैं?
‘मैं डरने वाला नहीं हूं’
तरारी विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी का पोस्टर फाड़े जाने को लेकर पूछे जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के अपराधी प्रशांत किशोर को नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं। बिना सिपाही के चलता हूं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे-ऐसे सैंकड़ों अपराधियों को उल्टा टांग देंगे, पता भी नहीं चलेगा। बिहार में अगर कोई मुखिया भी जीतता है तो चार गनमैन लेकर चलता है, लेकिन पिछले दो साल से मैं पैदल चल रहा हूं और एक सिपाही भी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
पटना में राजभवन मार्च के दौरान बड़ा बवाल! वॉटर कैनन और लाठीचार्ज से तितर-बितर हुए छात्र, देखें VIDEO
बिहार में 551 मॉडल स्कूलों का भगवाकरण, रंग और नाम बदलने पर NDA में ही रार; विपक्ष के साथ-साथ JDU भी हमलावर
बिहार के समस्तीपुर में खूनी तांडव! स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही मौत
यह भी पढ़ें- J&K: सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, मुठभेड़ जारी
बीजेपी पर बोला हमला
वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार बीजेपी का चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि चाल, चेहरा, चरित्र की बात करने वाले, परिवारवाद की बात करने वाले भाजपाइयों ने किसे टिकट दिया है? उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति का चरित्र कैसा है, उसकी पहचान क्या है? यह आप लोग मुझसे अधिक जानते हैं। उन्होंने कहा कि आप बालू मफियाओं के लड़कों को टिकट देकर क्या संदेश दे रहे हो?
बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव
जन सुराज बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सियासी मैदान में है। जहां 13 नवंबर को मतदान होगा। बिहार में रामगढ़ के साथ ही इमामगंज, बेलागंज तथा तरारी विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।
यहां पढ़ें – अपने कार्यकाल में CJI चंद्रचूड़ ने सुनाए ये ऐतिहासिक फैसले, आज है काम का आखिरी दिन
Bihar bye election 2024 jan suraaj party chief prashant kishor target rjd jdu bjp nitish kumar lalu yadav in tarari constituency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महागांव में राशन दुकान अनियमितता पर कार्रवाई, अध्यक्ष के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज
Jul 24, 2026 | 03:26 PMलोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती
Jul 24, 2026 | 03:25 PMनासिक के इंदिरानगर में 12 घंटे ठप रही MNGL गैस सप्लाई, महीने में तीसरी बार बत्ती गुल; उपभोक्ता परेशान
Jul 24, 2026 | 03:14 PMIFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
Jul 24, 2026 | 03:14 PMकैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
Jul 24, 2026 | 03:13 PMVaranasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
Jul 24, 2026 | 03:10 PMYavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Jul 24, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














