बिहार में सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी RJD, पार्टी ने जारी की 143 उम्मीदवारों की लिस्ट

RJD Candidate List: राजद द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं। वहीं, छपरा विधानसभा सीट से भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को टिकट मिला है।
ejashwi yadav can become rjd acting national president due lalu prasad health
तेजस्वी यादव और लालू यादव , (फाइल फोटो)
Published on
Updated on

RJD Released Candidate List For Assembly Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों सियासी हलचल तेज है। एक तरफ एनडीए तो दूसरी ओर महागठबंधन में सीट बंटवारें के लेकर काफी लंबे समय से जारी खिंचतान का सिलसिला अब खत्म होता हुआ नजर आ रहा। दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। जिसको देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारा है, जो सीटों की लिहाज से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ रही सभी पार्टियों से अधिक है।

राजद द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) वैशाली जिले के राघोपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं। वहीं, सारण जिले के छपरा विधानसभा सीट से भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को टिकट मिला है। वहीं, सिवान जिले के रघुनापुर सीट से ओसामा साहब को आरजेडी का प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस ने भी जारी की छह उम्मीदवारों की लिस्ट

इससे पहले महागठबंधन की मजबूत घटक दलों में से एक कांग्रेस ने भी अपने छह प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। इस तरह कांग्रेस अब कुल 60 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को लड़ा रही है। हालांकि, इनमें कुछ ऐसी भी सीटें हैं, जहां कांग्रेस और आरजेडी के बीच मुकाबला होगा। कुटुम्बा विधानसीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आरजेडी का उम्मीदवार है। वहीं, वैशाली सीट पर भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है।

महागठबंधन में असमंजस की स्थिति

गौरतलब है कि बिहार में बदलाव की नारा के साथ चुनावी मैदान ताल ठोकने वाली महागठबंधन के घटक दलों के बीच तल्खी बढ़ गई है। लंबे समय से जारी सीट शेयरिंग पर कोई आम सहमति नहीं बन पा रही है। सूत्रों का कहना है कि अब इस मसले पर बातचीत भी बंद है। महागठबंधन के घटक दलों में पूरी तरह असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यहां तक की गठबंधन में शामिल पार्टियां कुछ सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ अपना-अपना उम्मीदवार उतार चुके हैं। ऐसे में पार्टी के समर्थकों के उत्साह में भी कमी नजर आ रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com