-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Assembly Elections 2025 Exit Poll Prashant Kishor Jan Suraaj Party Result
Bihar Exit Poll: चुनावी रणनीति में पास…चुनाव में फेल! पहली लड़ाई में ही पस्त हुए प्रशांत किशोर
- Written By: मनोज आर्या
Jan Suraaj Party: बिहार के चुनावी दंगल में अकेले उतरे प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। कई सर्वे में उनकी पार्टी की बड़ी हार दिखाई जा रही है।

प्रशांत किशोर, (फाइल फोटो)
Bihar Assembly Elections 2025 Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज शाम 6 बजे खत्म हो गया है। वोटिंग के बाद तमाम एजेंसियों के एक्जिट पोल सामने आने लगे हैं। एक्जिट पोल में एक बार फिर बिहार में नीतीश कुमार की सत्ता में वापसी होने जा रही है। मैट्रीज के आकंड़ों के मुताबिक, एनडीए की सरकार बनने वाली है। वहीं, महागठबंधन को फिर से हार का सामना करना पड़ा सकता है। बिहार में पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर की पार्टी के लिए बुरी खबर सामने आ रही है।
बिहार के चुनावी दंगल में अकेले उतरे प्रशांत किशोर की पार्टी को एक्जिट पोल में 0 से 5 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, कुछ सर्वे एजेंसियों ने जन सुराज पार्टी को शून्य सीटें दे रही हैं। एक सफल चुनावी रणनीतिकार के रूप में पहचान बना चुके प्रशांत किशोर पहली चुनाव में ही पस्त नजर आ रहे हैं।
किस एग्जिट पोल में जनसुराज को कितनी सीटें?
- मैट्रिज- 0-2
- पीपल्स पल्स- 0-5
- जेवीसी पल्स- 0-1
- पीपल्स इनसाइट- 0-2
- चाणक्य स्ट्रैटजीज- 00
- पोलस्ट्रेट-00
बिहार में राजद को कितने सीटें?
इस सर्वे के मुताबिक, भाजपा और अन्य दलों को 147 से 167 सीटें मिल सकता है। वहीं, राजद और गठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। जनसुराज को 0 से 2 सीटें जीत सकती है।
बिहार में रिकॉर्ड वोटिंग से किसे फायदा?
बिहार ने इस बार पहले चरण में 64.66 प्रतिशत की रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की थी। वहीं, चुनाव आयोग के मुताबिक, मंगलवार को हुए दूसरे चरण के मतदान में 67.14 प्रतिशत वोट पड़े, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान है। इतना ऊंचा मतदान प्रतिशत इस बात का संकेत माना जा रहा है कि मतदाताओं ने इस बार किसी एक गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देने का मन बना लिया है। जैसा की एग्जिट पोल में देखने को मिल रहा है।
एनडीए और महागठबंधन, दोनों को अपने-अपने समर्थकों के उत्साह और संगठनात्मक मजबूती पर पूरा भरोसा है। अब सभी की नजरें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार की सबसे बड़ी सियासी जंग! बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी को दी खुली चुनौती
Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में उमड़ा जनसैलाब, महापंचायत के मंच से प्रशांत किशोर ने दी बड़ी चेतावनी
‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
कौन कितने सीट पर लड़ रहा चुनाव?
बिहार की राजनीति इस वक्त गरमाई हुई है। वर्तमान एनडीए गठबंधन में भाजपा के 80, जेडीयू के 45, हम (एस) के 4 और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं। इस बार एनडीए के भीतर भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं, चिराग पासवान की LJP (रामविलास) ने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, हालांकि एक सीट पर उनकी उम्मीदवार सीमा सिंह की दावेदारी रद्द कर दी गई थी। इसके अलावा जीतन राम मांझी की हम (H.A.M) और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा (RLM), दोनों ही 6-6 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद पाकिस्तान में बम धमाका, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास कार में विस्फोट, 6 की मौत, कई घायल
दूसरी ओर, महागठबंधन ने इस बार 243 सीटों पर कुल 254 उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें राजद (RJD) ने 143 उम्मीदवार, कांग्रेस ने 61, भाकपा (एम) ने 20, भाकपा ने 9, भाकपा (माले) ने 6, और मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी ने 15 प्रत्याशी उतारे हैं। हालांकि, बाद में मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी ने चुनाव मैदान से नाम वापस ले लिया।
Bihar assembly elections 2025 exit poll prashant kishor jan suraaj party result
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














