- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Assembly Elections 2025 Bihar Chunav First Phase Voting November 6 Live Updates
Bihar Chunav Voting: एक क्लिक में पढ़ें बिहार चुनाव के पहले चरण की सारी बड़ी खबरें
Bihar Election Phase 1 Voting Live: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। फर्स्ट फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह , अक्षय साहू , प्रतीक पांडेय

बिहार विधानसभा चुनाव वोटिंग लाइव (डिजाइन फोटो)
Bihar Assembly Election Voting Live: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। फर्स्ट फेज में 18 जिलों की 121 सीटों के मतदान किया जाना है। जिसमें पांच विधानसभा क्षेत्रों समेत सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं, बाकी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वोटिंग के लिए राज्य भर में 45,341 बूथ बनाए गए हैं।
आपकों बता दें कि पहले चरण में बिहार के 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता, सभी राजनैतिक दलों और निर्दलयीय प्रत्याशियों को मिलाकर 1 हजार 314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है, जबकि चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ अपराध आम हो गए हैं’, DMK पर जमकर बरसे पीएम मोदी, चुनाव से पहले दिया बड़ा संदेश
राज्यसभा जाने से पहले भर-भर कर सौगात बाट रहे नीतीश कुमार, किशनगंज में किया 73 योजनाओं का शिलान्यास
कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री…मधेपुरा से आई तस्वीर ने दे दिया जवाब! आखिर किसका पूरा होगा ख्वाब?
ओवैसी की AIMIM देगी RJD का साथ! एक मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी NDA की टेंशन
06 Nov 2025 09:44 PM (IST)
06 Nov 2025 09:44 PM (IST)प्रशांत किशोर ने गया जी में रोड शो किया
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गया जी में रोड शो किया।
#WATCH गया जी, बिहार: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गया जी में रोड शो किया। pic.twitter.com/Ofx2sQqK5q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 09:43 PM (IST)
06 Nov 2025 09:43 PM (IST)मतदान के दौरान हुई हिंसा पर बिहार पुलिस
ADG कुंदन कृष्णन ने कहा, ऐसी दो-तीन घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना बिहार के लखीसराय जिले के खुरियारी गांव में हुई, जो हलसी थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। उनका दावा था कि सड़क खराब और कीचड़ भरी थी। कीचड़ फेंकने के भी आरोप लगे। एक मौखिक विवाद हुआ। ज़िला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। दूसरी घटना सारण के दाउदनगर थाने के अंतर्गत जयसिंहपुर गांव में हुई। किसी ने विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर पत्थर फेंका और शीशा तोड़ दिया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बिहार में पहले कभी इतना शांतिपूर्ण मतदान नहीं हुआ था, और परिणामस्वरूप, रात भर सघन गश्त और जांच होती रही। मैं बताना चाहूंगा कि 6 तारीख को आदर्श आचार संहिता लागू थी। इसके बाद, सीएपीएफ और बिहार पुलिस सहित हमारे सुरक्षा बलों ने एक रिकॉर्ड बनाया। एक महीने के भीतर 850 अवैध हथियार बरामद किए गए, और लगभग 4,000 कारतूस बरामद किए गए। यह एक बड़ा अभियान था, इसलिए कहीं से भी गोलीबारी की कोई खबर नहीं है।
#WATCH पटना: बिहार | ADG कुंदन कृष्णन ने कहा, "...ऐसी दो-तीन घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना बिहार के लखीसराय जिले के खुरियारी गांव में हुई, जो हलसी थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। उनका दावा था कि सड़क… pic.twitter.com/EZFCXt5akm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 08:35 PM (IST)
06 Nov 2025 08:35 PM (IST)बिहार में पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न: चुनाव आयोग
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। कुछ जगहों पर अभी भी मतदान जारी है और हम डेटा अपडेट कर रहे हैं। वर्तमान में मतदान का आंकड़ा 64.46% है। सब कुछ अपडेट होने के एक घंटे में हम अंतिम प्रेस नोट जारी करेंगे। महिला मतदाताओं की भागीदारी बहुत अच्छी रही है। मतदान के दौरान 165 बैलेट यूनिट, 169 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट बदले गए। अंतिम डेटा प्रेस विज्ञप्ति में उपलब्ध होगा।
#WATCH पटना: बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल ने कहा, "बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है...कुछ जगहों पर अभी भी मतदान जारी है और हम डेटा अपडेट कर रहे हैं...वर्तमान में मतदान का आंकड़ा 64.46% है। सब कुछ अपडेट होने के एक घंटे… pic.twitter.com/B4zZPPqbrZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 08:17 PM (IST)
06 Nov 2025 08:17 PM (IST)मतदान प्रतिशत दिखाता बिहार में बदलाव आ रहा: प्रशांत किशोर
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, पिछले 30 सालों में सबसे ज़्यादा मतदान होना इस बात का संकेत है कि बिहार में बदलाव आ रहा है। 14 नवंबर को एक नई व्यवस्था स्थापित होने जा रही है।
#WATCH गया, बिहार: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "पिछले 30 सालों में सबसे ज़्यादा मतदान होना इस बात का संकेत है कि बिहार में बदलाव आ रहा है। 14 नवंबर को एक नई व्यवस्था स्थापित होने जा रही है..." pic.twitter.com/vLLl5X7LgL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 07:22 PM (IST)
06 Nov 2025 07:22 PM (IST)बिहार में पहले चरण में हुआ 60.25% मतदान
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में लगभग 60.25% वोटिंग हुई।
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार #BiharElection2025 के पहले चरण में लगभग 60.25% मतदान हुआ। pic.twitter.com/GglQjNqxbN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 06:45 PM (IST)
06 Nov 2025 06:45 PM (IST)राघोपुर की वैशाली सीट पर मतदान संपन्न, अधिकारियों ने EVM की सील
राघोपुर की वैशाली विधानसभा शीट पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न। बूथ संख्या 279 पर मतदान अधिकारियों द्वारा EVM को सील किया जा रहा है।
#WATCH | राघोपुर, वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हुई। बूथ संख्या 279 पर मतदान अधिकारियों द्वारा EVM को सील किया जा रहा है। pic.twitter.com/dp9Dm4bhAV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 06:42 PM (IST)
06 Nov 2025 06:42 PM (IST)शांतिपूर्ण मतदान पर सम्राट चौधरी ने जताई खुशी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, शांतिपूर्ण मतदान के लिए मैं बिहार के प्रशासन, बिहार की जनता और चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहता हूं। जिस तरह बिहार के आम मतदाता बाहर निकलकर मतदान करने का काम कर रहे हैं, उससे स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि पिछले चुनाव से 4-5% अधिक मतदान इस चुनाव में हुआ है। पहले चरण के बाद हमारे प्रतिनिधियों के द्वारा जो रिपोर्ट आई है, 121 सीटों में से लगभग 100 सीटों के आस-पास NDA जीत रही है और यह 2010 के नतीजों को तोड़ने वाला है। आज के चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री दावेदार भी हारने जा रहे हैं। इस बार भी लालू यादव के पूरे परिवार से कोई चुनाव जीतकर नहीं आएगा। सभी को चुनाव में हार देखने को मिले।
#WATCH | पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "शांतिपूर्ण मतदान के लिए मैं बिहार के प्रशासन, बिहार की जनता और चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहता हूं। जिस तरह बिहार के आम मतदाता बाहर निकलकर मतदान करने का काम कर रहे हैं, उससे स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि पिछले चुनाव से 4-5%… pic.twitter.com/Tes084Ef5L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 06:31 PM (IST)
06 Nov 2025 06:31 PM (IST)गुंडागर्दी का जवाब जनता दे रही: दिनेश लाल यादव
बिहार में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हुए हमले पर भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा, राजद के लोगों ने हमेशा से यहां गुंडागर्दी की है, आज भी उन्हें लगता है कि वे गुंडागर्दी करेंगे हालांकि उनकी गुंडागर्दी का जवाब जनता दे रही है और NDA की सरकार बना रही है।
#WATCH | पटना, बिहार: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हुए हमले पर भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा, "राजद के लोगों ने हमेशा से यहां गुंडागर्दी की है, आज भी उन्हें लगता है कि वे गुंडागर्दी करेंगे हालांकि उनकी गुंडागर्दी का जवाब जनता दे रही है और NDA की सरकार बना… pic.twitter.com/PgoA63Uu3B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 06:29 PM (IST)
06 Nov 2025 06:29 PM (IST)बिहार में पहले चरण का मतदान संपन्न
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ।
#WATCH | दरभंगा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ। बूथ संख्या 137 पर मतदान अधिकारियों द्वारा EVM को सील किया जा रहा है। pic.twitter.com/6GB204961v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 05:49 PM (IST)
06 Nov 2025 05:49 PM (IST)बिहार में पहले चरण में बंपर मतदान, शाम 5 बजे तक 60.13% हुई वोटिंग
बिहार में पहले चरण में इस बार बंपर मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 60.13% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा वोटिंग बेगूसराय में 67.32% हुई है।
06 Nov 2025 05:19 PM (IST)
06 Nov 2025 05:19 PM (IST)अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर लगाया घुसपैठियों को देश में बसाना का आरोप
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, विपक्ष के लोगों ने ठाना है कि भारत में घुसपैठियों को बसाना है। बिहार के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है-रफ्तार पकड़ चुका बिहार, फिर से NDA सरकार। पिछले कुछ वर्षों में यहां विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। राजद के शासन में जंगलराज था और आज कानून का राज है। उस समय भ्रष्टाचार था, आज भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का प्रयास हुआ है। बिहार की जनता विकास की रफ्तार को निरंतर जारी रखना चाहती है और गति देना चाहती है।
#WATCH कैमूर, बिहार: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "...विपक्ष के लोगों ने ठाना है कि भारत में घुसपैठियों को बसाना है...बिहार के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है-रफ्तार पकड़ चुका बिहार, फिर से NDA सरकार...पिछले कुछ वर्षों में यहां विकास के नए आयाम… pic.twitter.com/xvb5Xmx3Jp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 04:17 PM (IST)
06 Nov 2025 04:17 PM (IST)लालू यादव-राहुल गांधी पर अमित शाह का हमला
पश्चिमी चंपारण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "लालू यादव और राहुल गांधी कहते हैं कि घुसपैठियों का स्वागत करो। इनको बचाने के लिए लालू का बेटा और राहुल गांधी यात्रा निकालते हैं। मैं कह कर जाता हूं, राहुल जी और लालू यादव कान खोलकर सुन लें भारतीय जनता पार्टी और NDA की सरकार ना केवल बिहार से बल्कि पूरे देश से चुन-चुन कर घुसपैठियों को निकालने का काम करेगी।"
06 Nov 2025 03:36 PM (IST)
06 Nov 2025 03:36 PM (IST)3 बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदान
बिहार में पहले चरण के चुनाव में 3 बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदान
06 Nov 2025 03:06 PM (IST)
06 Nov 2025 03:06 PM (IST)विजय सिन्हा मामले पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हुए हमले पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार के डीजीपी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
06 Nov 2025 03:04 PM (IST)
06 Nov 2025 03:04 PM (IST)हर उम्मीदवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाने का अधिकार: DM लखीसराय
लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्रा ने कहा, "चुनाव चल रहे हैं। हर उम्मीदवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाने का अधिकार है। अगर हमें कोई शिकायत मिलती है, तो हम उसकी जाँच करेंगे। हम शांति बहाली सुनिश्चित कर रहे हैं। स्थिति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी..."
#WATCH | Lakhisarai DM Mithilesh Mishra says, "The elections are going on. Every candidate has the right to visit their constituency. If we get any complaints, we will investigate them. We are ensuring peace is restored. Actions will be taken according to the situation..." https://t.co/cH4emaPloB pic.twitter.com/ueT7TbAVGw
— ANI (@ANI) November 6, 2025
06 Nov 2025 02:29 PM (IST)
06 Nov 2025 02:29 PM (IST)विजय कुमार सिन्हा ने राजद पर हमले का लगाया आरोप
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "ये राजद के गुंडे हैं। सत्ता में आए बिना ही ये गुंडे बिहार के उपमुख्यमंत्री को बाहर जाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं... यहां के SP कायर और कमजोर हैं जो यहां आकर कह रहे हैं कि शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है... यदि किसी भी तरह की कोई घटना होती है तो हम यहीं पर धरना-प्रदर्शन करेंगे... ऐसे प्रशासन पर धिक्कार है..."
#WATCH | लखीसराय: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "ये राजद के गुंडे हैं। सत्ता में आए बिना ही ये गुंडे बिहार के उपमुख्यमंत्री को बाहर जाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं... यहां के SP कायर और कमजोर हैं जो यहां आकर कह… https://t.co/bIKMdNHBvd pic.twitter.com/M9tVgSFURl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 02:06 PM (IST)
06 Nov 2025 02:06 PM (IST)विजय सिन्हा की गाड़ी पर पथराव
लखीसराय में वोटिंग के दौरान हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले को भीड़ ने रोक लिया और पत्थरबाजी भी की गई। काफिले पर चप्पल भी फेंका गया है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "ये राजद के गुंडे हैं। NDA सत्ता में आ रही है... गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा जीतने वाले हैं...उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया...उनकी गुंडागर्दी देखिए।"
#WATCH | लखीसराय: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "ये राजद के गुंडे हैं। NDA सत्ता में आ रही है... गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा जीतने वाले हैं...उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट… https://t.co/O5EVdfFxA3 pic.twitter.com/0Hq088qX74
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 02:02 PM (IST)
06 Nov 2025 02:02 PM (IST)पीएम मोदी का भागलपुर रैली में दावा: पहले चरण के मतदान में अद्भुत उत्साह; बेटियां जंगलराज से दूर रखने के लिए दीवार बनीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान और मतदाताओं का उत्साह एक अद्भुत तस्वीर पेश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि लोग बड़े उत्साह के साथ वोट डालने आए। मोदी ने विशेष रूप से कहा कि बिहार की बेटियां राज्य को 'जंगलराज' से दूर रखने के लिए दीवार बनकर खड़ी हैं, क्योंकि सुशासन की सरकार ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की है।
06 Nov 2025 01:58 PM (IST)
06 Nov 2025 01:58 PM (IST)छपरा में माले प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला
छपरा के मांझी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित भाकपा माले के प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव की बताई जा रही है। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
06 Nov 2025 01:39 PM (IST)
06 Nov 2025 01:39 PM (IST)पहले चरण में अब तक 42.30 फीसदी मतदान
पहले चरण की 121 सीटों पर दोपहर एक 42.30 प्रतिशत मतदान हुआ। 3.75 करोड़ मतदाताओं में से 42.31% वोट डाल चुके हैं। राज्य के जिन 18 जिलों में मतदान हो रहा है उनमें गोपालगंज 46.73% वोटिंग के साथ सबसे आगे है। वहीं सबसे कम मतदान राजधानी पटना में दर्ज किया गया, जहां 1 बजे तक 37.72% मतदान हुआ है।
क्रमांक जिला मतदान प्रतिशत (%) 1 गोपालगंज 46.73 2 लखीसराय 46.37 3 बेगूसराय 46.02 4 मुजफ्फरपुर 45.41 5 सहरसा 44.20 6 मधेपुरा 44.16 7 वैशाली 42.60 8 खगड़िया 42.94 9 समस्तीपुर 43.03 10 सारण 43.06 11 नालंदा 41.87 12 मुंगेर 41.47 13 शेखपुरा 41.23 14 सीवान 41.20 15 भोजपुर 41.15 16 बक्सर 41.10 17 दरभंगा 39.35 18 पटना 37.72
06 Nov 2025 01:29 PM (IST)
06 Nov 2025 01:29 PM (IST)भोजपुर में सड़क की समस्या को लेकर मतदान का बहिष्कार; तीन वोट पड़े
भोजपुर जिले के अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के कुसुम्ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या 175 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि उनके गाँव में वर्षों से सड़क की समस्या बनी हुई है और जनप्रतिनिधियों ने इसका कोई समाधान नहीं किया। विकास कार्यों के अभाव के विरोध में हुए इस बहिष्कार के कारण, कई घंटे बीतने के बाद भी इस बूथ पर केवल तीन वोट ही पड़ पाए। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर भी ग्रामीण अपने निर्णय पर अटल रहे।
06 Nov 2025 01:17 PM (IST)
06 Nov 2025 01:17 PM (IST)बिहार में चुनाव आयोग के मतदान व्यावस्था देखने आए 7 देशों के 16 प्रतिनिधि
बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान, सात देशों के 16 प्रतिनिधि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के सुचारू संचालन के लिए की गई तैयारियों को देख रहे हैं। इंडोनेशिया, कोलंबिया, फिलीपींस, फ्रांस, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड के इन प्रतिनिधिमंडलों की यात्रा, भारत निर्वाचन आयोग के अंतर्राष्ट्रीय मतदाता विजिटर कार्यक्रम के तहत सुगम बनाई गई है।
06 Nov 2025 01:08 PM (IST)
06 Nov 2025 01:08 PM (IST)फर्जी वोटिंग के आरोप में दरभंगा में दो युवक गिरफ्तार
दरभंगा के गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में बोगस वोटिंग करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के लगमा गांव स्थित बूथ संख्या 172 पर मतदान कर्मियों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए युवकों की पहचान केशव कुमार और सौरभ कुमार के रूप में हुई है।
06 Nov 2025 12:40 PM (IST)
06 Nov 2025 12:40 PM (IST)पटना में अशोक चौधरी, पत्नी और सांसद शंभवी चौधरी ने परिवार सहित डाला वोट
चुनाव के पहले चरण के मतदान में जेडीयू नेता अशोक चौधरी, पत्नी नीता चौधरी, बेटी और लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की सांसद शांभवी चौधरी ने बुद्धा कॉलोनी के मतदान केंद्र पर वोट डाला।
06 Nov 2025 12:29 PM (IST)
06 Nov 2025 12:29 PM (IST)पीएम मोदी का कांग्रेस-RJD पर हमला: घुसपैठियों को बचा रहे, एक पीढ़ी का भविष्य खा गए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा में कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि NDA घुसपैठियों को बाहर निकालने के प्रयास कर रही है, लेकिन ये दोनों पार्टियाँ उन्हें बचाने में लगी हैं। मोदी ने यह भी कहा कि राजद के 15 वर्षों के 'जंगलराज' में बिहार को कोई IIT या IIM नहीं मिला, जिससे एक पूरी पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो गया।
06 Nov 2025 12:15 PM (IST)
06 Nov 2025 12:15 PM (IST)रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दिया वोट
केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पहले चरण के तहत मतदान किया। देखें वीडियो-
#WATCH | #BiharElection2025 | खगड़िया, बिहार: केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पहले चरण के तहत मतदान किया। pic.twitter.com/ctr93kVUxx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 12:01 PM (IST)
06 Nov 2025 12:01 PM (IST)राहुल गांधी ने हार मान ली है: जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री और HAM के संस्थापक जीतन राम मांझी कहते हैं, "तेजस्वी यादव को अपनी मर्ज़ी से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया, टिकट भी अपने हिसाब से दिए गए, फिर भी राहुल गांधी को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया। अब जब राहुल वोट चोरी की बात करते हैं, तो इससे यही साबित होता है कि उन्होंने हार मान ली है।
Gaya, Bihar: Union Minister and HAM founder Jitan Ram Manjhi says, "...Tejashwi Yadav was declared the chief ministerial candidate on his own, tickets were given according to their own decision, yet Rahul Gandhi was completely sidelined. Now, when Rahul speaks of vote chori, it… pic.twitter.com/vrakgEjIYQ
— IANS (@ians_india) November 6, 2025
06 Nov 2025 11:43 AM (IST)
06 Nov 2025 11:43 AM (IST)पहले चरण में 11 बजे तक 27.65% मतदान; बेगूसराय सबसे आगे
बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक कुल औसत 27.65% मतदान दर्ज किया गया। जिलेवार आंकड़ों में, बेगूसराय में सर्वाधिक 30.37% वोटिंग हुई, जबकि पटना में सबसे कम 23.71% मतदान रिकॉर्ड किया गया। समस्तीपुर में 27.92% वोट पड़े।
क्रमांक जिला मतदान प्रतिशत (%) 1 बेगूसराय 30.37 2 लखीसराय 30.32 3 गोपालगंज 30.04 4 सहरसा 29.68 5 मुजफ्फरपुर 29.66 6 वैशाली 28.67 7 सारण 28.52 8 खगड़िया 28.96 9 मधेपुरा 28.46 10 बक्सर 28.02 11 समस्तीपुर 27.92 12 सीवान 27.09 13 नालंदा 26.86 14 भोजपुर 26.76 15 मुंगेर 26.68 16 दरभंगा 26.07 17 शेखपुरा 26.04 18 पटना 23.71
06 Nov 2025 11:38 AM (IST)
06 Nov 2025 11:38 AM (IST)RJD का चुनाव आयोग पर स्लो वोटिंग करवाने का आरोप, आयोग ने दिया जवाब
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चुनाव आयोग पर यह गंभीर आरोप लगाया है कि वह जानबूझकर मतदान प्रक्रिया को धीमा करवा रहा है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अपनी सफाई में इन आरोपों को निराधार करार दिया है।
आयोग ने कहा- 'यह आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। बिहार में सभी मतदान केन्द्रों पर सुचारू रूप से मतदान चल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्बाध बनाने के लिए सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। ऐसे भ्रामक प्रचार का कोई आधार नहीं है।'
06 Nov 2025 11:25 AM (IST)
06 Nov 2025 11:25 AM (IST)लखीसराय में बूथ कैपचरिंग की अफवाह, पुलिस ने संभाला मोर्चा
लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग की अफवाह फैल गई है। मामले की तहकीकात करने SP गांव पहुंच गए हैं। पूरे गांव में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

06 Nov 2025 11:16 AM (IST)
06 Nov 2025 11:16 AM (IST)20 साल बाद भीमबांध में वोटिंग; ग्रामीणों ने कहा- अब डर नहीं, शांति है
नक्सल प्रभावित भीमबांध इलाके में 20 साल बाद पहली बार मतदान हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पर भारी संतोष व्यक्त किया है। एक ग्रामीण के अनुसार, 2005 के बाद स्थिति खराब थी, लेकिन सुरक्षा बलों का कैंप लगने के कारण अब डर नहीं है और शांति है। उन्होंने कहा कि सरकार की सुविधाओं, जैसे मुफ्त राशन, के लिए वे आभारी हैं और अब सभी लोग शांतिपूर्वक वोट डाल रहे हैं।
#WATCH | Munger, Bihar | Voting takes place for the first time after 20 years in the Naxal-affected area of Bhimband
A local villager says, "We are feeling very good. I am very happy that all of you came here... I am feeling very good (to have voted here for the first time in… pic.twitter.com/kRkAITzmuj
— ANI (@ANI) November 6, 2025
06 Nov 2025 11:14 AM (IST)
06 Nov 2025 11:14 AM (IST)'मुझे मतदाताओं के प्रेम से अभी से जीत का एहसास हो रहा है', बोलीं मैथिली ठाकुर
दरभंगा, बिहार: लोक गायिका एवं अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने प्रथम चरण के मतदान पर कहा, "मैं देख रही हूं कि बहुत सारे लोग घरों से बाहर निकलकर सुबह ही मतदान कर रहे हैं। मतदान सुविधा के अनुसार हो, सभी को कोई परेशानी ना हो। मतदाता मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। मुझे मतदाताओं के प्रेम से अभी से जीत का एहसास हो रहा है।"
06 Nov 2025 11:12 AM (IST)
06 Nov 2025 11:12 AM (IST)दरभंगा में पूर्व IG आरके मिश्रा का धरना; BJP विधायक के खिलाफ विरोध
जनसुराज प्रत्याशी और पूर्व आईजी आरके मिश्रा अपनी पत्नी के साथ दरभंगा के नगर थाना में धरना पर बैठ गए हैं। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा विधायक के खिलाफ किया जा रहा है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि विधायक ने पिछले पाँच साल में जनता का कोई भी विकास कार्य नहीं किया है, जिसके कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है।
06 Nov 2025 11:09 AM (IST)
06 Nov 2025 11:09 AM (IST)दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में चुनाव बहिष्कार: सड़क नहीं बनने पर 4 बूथों पर शून्य मतदान
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र (78) की सुघराइन पंचायत में मतदान पूरी तरह ठप रहा। लगातार उपेक्षा और सड़क निर्माण न होने के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान प्रक्रिया का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया। इस विरोध का परिणाम यह रहा कि सुघराइन के चार बूथों (284 से 287) पर एक भी वोट नहीं डाला गया।
06 Nov 2025 11:06 AM (IST)
06 Nov 2025 11:06 AM (IST)'एनडीए सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है', उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "मैं कह सकता हूं कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी योजनाओं ने जनता का विश्वास अर्जित किया है। बिहार की महिलाएं और बेटियाँ, समाज के हर वर्ग से, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एकजुट हैं।"
06 Nov 2025 11:01 AM (IST)
06 Nov 2025 11:01 AM (IST)'भविष्य के लिए वोट दें, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को सबूत दिए', वोट देने के बाद बोले कन्हैया कुमार
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने इसे 'लोकतंत्र का महापर्व' बताते हुए सभी से अपने बच्चों के भविष्य, रोजी-रोटी और शिक्षा जैसे मुद्दों पर वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के सामने सबूत पेश किए हैं कि आयोग ठीक से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि वोट चोरी से बनी सरकार कभी भी सही ढंग से काम नहीं कर पाएगी।
06 Nov 2025 10:47 AM (IST)
06 Nov 2025 10:47 AM (IST)मुजफ्फरपुर में EVM की दिक्कत से घबराकर पोलिंग अधिकारी बेहोश; भेजे गए अस्पताल
मुजफ्फरपुर के सरैया स्थित बूथ संख्या 331 पर, ईवीएम खराब होने के कारण मतदान एक घंटा 10 मिनट देर से शुरू हुआ। पूरा ईवीएम सेट बदलने के बाद भी दोबारा समस्या आई। ईवीएम खराबी के इसी तनाव और घबराहट को न झेल पाने के कारण, पीओ शशि शेखर मूर्छित होकर गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया।
06 Nov 2025 10:42 AM (IST)
06 Nov 2025 10:42 AM (IST)नीतीश कुमार ने डाला वोट, 'एक्स' पर पोस्ट कर की ये अपील
वोट करने से पहले नीतीश कुमार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, 'मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है, सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।'
बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 के दौरान बख्तियारपुर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। pic.twitter.com/1lmiGeOkEY
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 6, 2025
06 Nov 2025 10:23 AM (IST)
06 Nov 2025 10:23 AM (IST)मोहम्मद शहाबुद्दीन के बड़े भाई गियासुद्दीन ने डाला वोट, भतीजे ओसामा को लेकर क्या कहा?
राजद उम्मीदवार ओसामा को लेकर विपक्षी नेताओं के बयानों पर राजद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बड़े भाई गियासुद्दीन कहते हैं, "अगर ये मंत्री कहीं और गए होते तो कुछ नहीं कहा जा सकता था। लेकिन वे रघुनाथपुर विधानसभा में आकर उनके खिलाफ क्यों बोले? ओसामा एक युवा नेता हैं और वे विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
06 Nov 2025 10:21 AM (IST)
06 Nov 2025 10:21 AM (IST)'लोकतंत्र में माता-पिता के आशीर्वाद का विशेष स्थान है', बोले तेज प्रताप यादव
जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, "...एक-एक वोट का बहुत महत्व है। इस लोकतंत्र में माता-पिता के आशीर्वाद का विशेष स्थान है।
Patna, Bihar: National President of Jan Shakti Janata Dal, Tej Pratap Yadav says, "...Every single vote holds great importance. In this democracy, the blessings of parents hold a special place..." pic.twitter.com/ywob8sPwVG
— IANS (@ians_india) November 6, 2025
06 Nov 2025 10:05 AM (IST)
06 Nov 2025 10:05 AM (IST)नीतीश कुमार की अपील: पहले मतदान, फिर जलपान; कहा- वोटिंग दायित्व भी है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 'एक्स' हैंडल पर ट्वीट करते हुए मतदाताओं से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि एक दायित्व भी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने यह संदेश दिया: "पहले मतदान, फिर जलपान!"
लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है।
आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है — सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
पहले मतदान, फिर जलपान!— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 6, 2025
06 Nov 2025 09:52 AM (IST)
06 Nov 2025 09:52 AM (IST)Bihar Chunav Voting Live: सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान; सहरसा में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई
बिहार चुनाव के पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक कुल 13.13 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान, सहरसा में सबसे अधिक 15.27% वोटिंग दर्ज हुई, जिसके बाद बेगूसराय 14.60% रहा। जबकि, पटना जिले में सबसे कम मतदान प्रतिशत 11.22% दर्ज किया गया।
क्रमांक जिला मतदान प्रतिशत (%) 1 सहरसा 15.27 2 बेगूसराय 14.60 3 मुजफ्फरपुर 14.38 4 वैशाली 14.30 5 खगड़िया 14.15 6 गोपालगंज 13.97 7 मधेपुरा 13.74 8 लखीसराय 13.39 9 मुंगेर 13.37 10 सीवान 13.35 11 सारण 13.30 12 बक्सर 13.28 13 भोजपुर 13.11 14 शेखपुरा 12.97 15 समस्तीपुर 12.86 16 दरभंगा 12.48 17 नालंदा 12.45 18 पटना 11.22
06 Nov 2025 09:48 AM (IST)
06 Nov 2025 09:48 AM (IST)"मैं वोट देने जा रहा हूं और मेरा वोट विकास के लिए है", बोले पवन सिंह
भाजपा नेता और अभिनेता-गायक पवन सिंह ने कहा, "मैं वोट देने जा रहा हूं और मेरा वोट विकास के लिए है।" सुनिए-
#WATCH | भोजपुर, बिहार: भाजपा नेता और अभिनेता-गायक पवन सिंह ने कहा, "मैं वोट देने जा रहा हूं और मेरा वोट विकास के लिए है।"#BiharElection2025 pic.twitter.com/1y9Vq6Oj72
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 09:33 AM (IST)
06 Nov 2025 09:33 AM (IST)कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित; दरभंगा में दो घंटे बाद ठीक हुई मशीन
बिहार चुनाव के दौरान कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली। दरभंगा के गांधीनगर कटराहिया (बूथ 153) में सुबह मशीन खराब हुई, जहां बैटरी बदलने के बाद भी समस्या बनी रही। इसे लगभग दो घंटे बाद ठीक किया जा सका। इसके अतिरिक्त, पटना के दीघा, आरा के जगदीशपुर, बाढ़ और वैशाली के राघोपुर सहित कई अन्य बूथों पर भी ईवीएम खराब हुई, जिन्हें कुछ देर बाद ठीक कर लिया गया।
06 Nov 2025 09:31 AM (IST)
06 Nov 2025 09:31 AM (IST)ओसामा शादाब की दादी शहाबुद्दीन के गांव प्रतापुर में वोट डालने पहुंचीं
रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में राजद उम्मीदवार ओसामा शादाब की दादी शहाबुद्दीन के गांव प्रतापुर में वोट डालने पहुंचीं हैं।
Siwan, Bihar: RJD candidate Osama Shadab's grandmother arrives in Shahabuddin’s village, Pratapur, to cast her vote in the Raghunathpur Assembly constituency pic.twitter.com/29tQNb4aWD
— IANS (@ians_india) November 6, 2025
06 Nov 2025 09:27 AM (IST)
06 Nov 2025 09:27 AM (IST)लालू के करीबी नेता केदार यादव भैंस पर सवार होकर बूथ पहुंचे
वैशाली के भगवानपुर निवासी और लालू यादव के करीबी नेता केदार यादव अपने अनोखे कृत्यों (कारनामों) के लिए जाने जाते हैं। मतदान केंद्र दूर होने के कारण, आज उन्होंने एक खास नज़ारा पेश किया- वे अपने हाथ में लाठी लेकर, भैंस पर सवारी करते हुए वोट डालने के लिए बूथ तक पहुंचे।

06 Nov 2025 09:22 AM (IST)
06 Nov 2025 09:22 AM (IST)सूरजभान सिंह का सरकार से एक्शन लेने का आग्रह: जीविका दीदियां कर रहीं चुनाव प्रचार
पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि बिहार में सभी धर्मों और जातियों के लोग लोकतंत्र के इस पर्व में उन्हें समर्थन दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने एक गंभीर मुद्दा उठाया कि कुछ स्थानों पर जीविका दीदियां चुनाव प्रचार करती दिख रही हैं। उनका कहना है कि दीदियों का काम आधिकारिक जिम्मेदारियाँ निभाना है, चुनाव प्रचार करना नहीं, और सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
Mokama, Bihar: Former MP Surajbhan Singh says, "...People of all castes and religions across Bihar are celebrating this festival of democracy and blessing us with their support. However, there’s a small issue that the government should act upon, some Jeevika Didis are seen… pic.twitter.com/iNu91pRZaO
— IANS (@ians_india) November 6, 2025
06 Nov 2025 09:16 AM (IST)
06 Nov 2025 09:16 AM (IST)सम्राट चौधरी का दावा: बिहार में मोदी-नीतीश के नेतृत्व में बनेगी सरकार; विकास पर मांगे वोट
बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने लोगों को पिछले 20 वर्षों में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केवल विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। चौधरी ने यह विश्वास जताया कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही सरकार बनाएगी।
#WATCH | तारापुर, मुंगेर: बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने कहा, "हमने लोगों को बताया कि बिहार 20 साल पहले कहां था और आज बिहार कहां है और पिछले 20 वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए कितना काम किया है... हम विकास… pic.twitter.com/0SwvCwHN5t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 09:00 AM (IST)
06 Nov 2025 09:00 AM (IST)तेजस्वी यादव की अपील: नौकरी और बेहतर भविष्य देने वाली सरकार चुनें
राजद (RJD) नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों से अपील की है कि वे अपने वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। उन्होंने कहा कि जो पार्टी नौकरी, रोज़गार, अच्छी शिक्षा, चिकित्सा और कमाई दे, उसे ही वोट दें। तेजस्वी ने यह विश्वास व्यक्त किया कि वह जीतेंगे और 14 तारीख को बिहार में एक नई सरकार बनने जा रही है।
#WATCH | पटना: राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "हम बिहार के सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे अपने वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्र पर वोट दें। जो आपको नौकरी, रोज़गार, अच्छी शिक्षा, चिकित्सा, पढ़ाई, दवाई और कमाई दे,… pic.twitter.com/GBqKtjMjpc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 08:48 AM (IST)
06 Nov 2025 08:48 AM (IST)चिराग पासवान की अपील: रिकॉर्ड मतदान करें; राहुल गांधी पर कोर्ट जाने का तंज
केंद्रीय मंत्री और एलजेपी-रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार चुनाव के पहले चरण में सभी मतदाताओं से रिकॉर्ड तोड़ मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सबको एकजुट होकर वोट देना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उनके पास जानकारी है तो उन्हें कोर्ट का रास्ता क्यों नहीं अपनाना चाहिए।
#WATCH पटना (बिहार): केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर कहा, "सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि मतदान जरूर करें। मैं चाहता हूं कि आज मतदान का रिकॉर्ड बने और सबसे ज्यादा मतदान हो...आज सबको एकजुट होकर… pic.twitter.com/h38srHvuaH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 08:43 AM (IST)
06 Nov 2025 08:43 AM (IST)चुनावी प्रक्रिया समझने के लिए कोलंबिया से आई टीम बिहार पहुंची
कोलंबिया से आई दो लोगों की टीम बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया समझने नालंदा पहुंची है। दोनों सदस्य बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय में बूथ पर पहुंचकर मतदान की जानकारी ले रहे हैं।
06 Nov 2025 08:36 AM (IST)
06 Nov 2025 08:36 AM (IST)RJD नेता तेजस्वी यादव ने मतदान किया
RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान किया। देखें तस्वीरें-
#WATCH | पटना: RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान किया।#BiharElection2025 pic.twitter.com/EXK6Dg4fZF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 08:33 AM (IST)
06 Nov 2025 08:33 AM (IST)बाढ़ विधानसभा चुनाव में EVM खराब होने से तीन बूथों पर मतदान बाधित
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से EVM खराबी की खबरें सामने आई हैं। क्षेत्र के अगवानपुर स्थित बूथ संख्या 255, 176 और 28 पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में तकनीकी समस्या आ गई। इस खराबी के कारण इन मतदान केंद्रों पर वोट डालने की प्रक्रिया बाधित हो गई है।
06 Nov 2025 08:27 AM (IST)
06 Nov 2025 08:27 AM (IST)वोट डालने पहुंचा लालू परिवार, 'दोनों बेटों को शुभकामना', बोलीं राबड़ी देवी
लालू यादव का परिवार वोटिंग करने पहुंचा है। राबड़ी देवी ने दोनों बेटों को शुभकामना देने की बात कही है। RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, "अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए सोच-समझकर वोट करें। महागठबंधन को अपना समर्थन दें।"
#WATCH | #BiharElection2025 | As she arrived to vote, former CM and RJD leader Rabri Devi said, "My best wishes to both my sons. Tej Pratap is contesting on his own. I am their mother. Good luck to both of them."
She says, "I appeal to the people of Bihar to step out and vote… pic.twitter.com/ONsN5vx8pi
— ANI (@ANI) November 6, 2025
06 Nov 2025 08:22 AM (IST)
06 Nov 2025 08:22 AM (IST)मोकामा चुनाव पर ललन सिंह का दावा, कहा- कोई समस्या नहीं; 14 नवंबर को सामने आएगी सच्चाई
केंद्रीय मंत्री और नेता ललन सिंह मतदान केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद, उन्होंने मोकामा सीट के संबंध में एक बड़ा दावा किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मोकामा में "कोई दिक्कत नहीं है", और चुनाव परिणामों के साथ 14 नवंबर को सच्चाई सभी के सामने आ जाएगी।
06 Nov 2025 08:20 AM (IST)
06 Nov 2025 08:20 AM (IST)हमारे व्यक्तिगत जीवन से लोगों को क्या लेना देना है, बोले- खेसारी लाल यादव
छपरा विधानसभा सीट से अभिनेता और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने कहा, "मुझे यहां से कुछ लेकर नहीं जाना है। एक बेहतर इंसान बनने का प्रयास हमेशा करता हूं और लड़ता रहूंगा। बेहतर बिहार कैसे बनेगा हमें इसपर चर्चा करें तो बेहतर है। हमारे व्यक्तिगत जीवन से लोगों को क्या लेना देना है। लोगों का बिहार की व्यवस्था से लेना देना है।"
06 Nov 2025 08:16 AM (IST)
06 Nov 2025 08:16 AM (IST)मुजफ्फरपुर में चुनाव से पहले झड़प की खबर
मुजफ्फरपुर में चुनाव से पहले झड़प हुई है। पारू विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक के समर्थकों के साथ जमकर मारपीट की भी खबर सामने आ रही है।
06 Nov 2025 08:12 AM (IST)
06 Nov 2025 08:12 AM (IST)दानापुर में EVM खराब, मतदान रुका
बिहार के दानापुर में 2 EVM खबरा होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि प्रशासन EVM को ठीक करने की कोशिश में लगा हुआ है।
06 Nov 2025 07:51 AM (IST)
06 Nov 2025 07:51 AM (IST)बिहार के डिप्टी सीएम और भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने डाला वोट
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने पहले चरण के लिए अपना वोट डाला है।
#WATCH | Lakhisarai, Bihar | Bihar Deputy Chief Minister and BJP candidate from Lakhisarai constituency, Vijay Kumar Sinha, casts his vote for the first phase of #BiharAssemblyElections pic.twitter.com/Mh82abTZVE
— ANI (@ANI) November 6, 2025
06 Nov 2025 07:46 AM (IST)
06 Nov 2025 07:46 AM (IST)'उम्मीद करती हूं कि जो होगा सब के हित में होगा', बोलीं मैथिली ठाकुर
लोक गायिका और अलीनगर से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने कहा, "मैं भगवान से यही मांगती हूं कि अगर मेरे हाथों से किसी की सेवा लिखी है तो मुझे ये अवसर मिले। उम्मीद करती हूं कि जो होगा सब के हित में होगा।"
#WATCH अलीनगर, दरभंगा: लोक गायिका और अलीनगर से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने कहा, "...मैं भगवान से यही मांगती हूं कि अगर मेरे हाथों से किसी की सेवा लिखी है तो मुझे ये अवसर मिले। उम्मीद करती हूं कि जो होगा सब के हित में होगा।" https://t.co/eKliFAen3K pic.twitter.com/y98mjjjx3K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 07:31 AM (IST)
06 Nov 2025 07:31 AM (IST)तारापुर निर्वाचन क्षेत्र के लखनपुर में डंडे के सहारे चलकर वोट डालने पहुंची बुजुर्ग महिला
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोट डालने पहुँची एक बुजुर्ग महिला पहुंची। महिला की मतदान केंद्र तक पहुंचने में एक सुरक्षाकर्मी मदद की। तारापुर निर्वाचन क्षेत्र के लखनपुर से देखिए ये दृश्य-
#WATCH | #BiharElection2025 | A security personnel helps an elderly woman in coming to the polling booth, as she arrives here to cast her vote in the first phase of the Assembly polls.
Visuals from Lakhanpur of Tarapur constituency. pic.twitter.com/E6bZUy560v
— ANI (@ANI) November 6, 2025
06 Nov 2025 07:26 AM (IST)
06 Nov 2025 07:26 AM (IST)बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नितिन नबीन ने मतदान किया, वोटर्स से की अपील
नितिन नबीन ने कहा, "मैं तो यही कहूंगा कि आप ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, पहले मतदान फिर जलपान। हमारा मानना है कि एक अच्छी, व्यवस्थित, विकसित करने वाली सरकार सत्ता में आए।"
#WATCH | पटना: बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नितिन नबीन ने मतदान किया।
उन्होंने कहा, "मैं तो यही कहूंगा कि आप ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें... लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, पहले मतदान फिर जलपान... हमारा मानना है कि एक अच्छी,… pic.twitter.com/W7Tt52Hjgg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
06 Nov 2025 07:21 AM (IST)
06 Nov 2025 07:21 AM (IST)राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
बिहार के चुनाव में वोट डालने आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कहा, "सेना के बारे में बयान देकर उन्होंने खुद को शर्मिंदा किया है। उन्हें बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। वह कलावती के घर गरीबी जानने जाते हैं... मोदी जी उसी वर्ग में पैदा हुए हैं और जिसने फटे जूते पहने हैं, वही उनमें चलने का दर्द जानता है। सेना के बारे में उनका भाषण विभाजनकारी है। ऐसे बयान देकर वह सेना और समाज में अशांति पैदा करने और विद्रोह भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।"
जानिए गिरिराज सिंह ने और क्या कहा?
Barahiya, Bihar: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union Minister Giriraj Singh says, "By making statements about the Army, he has only embarrassed himself. He has no knowledge at all. He goes to Kalavati’s house to learn about poverty... Modi Ji was born into that very class, and… pic.twitter.com/QXtN1K6YmK
— IANS (@ians_india) November 6, 2025
06 Nov 2025 07:16 AM (IST)
06 Nov 2025 07:16 AM (IST)केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने समस्तीपुर में पहले चरण का मतदान किया
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग के दौरान, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के कर्पूरी ग्राम में अपना मत डाला। समस्तीपुर क्षेत्र के एक वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे।
06 Nov 2025 07:05 AM (IST)
06 Nov 2025 07:05 AM (IST)लखीसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डाला वोट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपना वोट डालने के लिए इंटर स्तरीय राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर पहुंचे।
Barahiya, Bihar: Union Minister Giriraj Singh cast his vote at a polling station in Inter-Level State-Run Higher Secondary School pic.twitter.com/wU8BLtjFUh
— IANS (@ians_india) November 6, 2025
06 Nov 2025 07:02 AM (IST)
06 Nov 2025 07:02 AM (IST)बिहार में शुरू हुआ मतदान, लोगों में अपने पसंदीदा प्रत्याशी के लिए भारी उत्साह
बिहार में मतदान शुरू हो गया है। सात बजते ही लोगों ने वोट डालना शुरू कर दिया है। सभी पोलिंग बूथ पर लोग पूरे उत्साह से वोट डालने आए हैं। किसी भी पोलिंग बूथ पर अभी तक किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई है।
06 Nov 2025 06:53 AM (IST)
06 Nov 2025 06:53 AM (IST)बिहार चुनाव में वोट डालने जा रहे लोगों से पीएम मोदी ने की अपील, बोले- पहले मतदान, फिर जलपान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "बिहार में आज लोकतंत्र के महापर्व का पहला चरण है। विधानसभा चुनाव के इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस अवसर पर, राज्य के उन सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। याद रखिए- पहले मतदान, फिर जलपान।"
बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2025
06 Nov 2025 06:45 AM (IST)
06 Nov 2025 06:45 AM (IST)दरभंगा में पीठासीन अधिकारी बोले- "हम पूरी तरह तैयार हैं, सुरक्षा के सभी इंतजाम हैं"
बिहार के दरभंगा में पीठासीन अधिकारी शशि कुमार ने कहा, "हम पूरी तरह तैयार हैं, एजेंट आ चुके हैं। हमें अभी तक कोई समस्या नहीं हुई है। सुरक्षा के सभी इंतजाम हैं।"
06 Nov 2025 06:36 AM (IST)
06 Nov 2025 06:36 AM (IST)बिहार के लोगों से प्रशांत किशोर ने की अपील
बिहार के लोगों से प्रशांत किशोर ने अपील की है कि बढ़-चढ़ कर वोट करें। पीके ने जनसुराज को वोट करने की भी अपील की है। जनसुराज ने ट्वीट किया है-
Jan Suraaj tweets, "Prashant Kishor's appeal to the people of Bihar going to vote today"
(Video Source: Jan Suraaj/ X) pic.twitter.com/soA2mdeheC
— IANS (@ians_india) November 6, 2025
06 Nov 2025 06:28 AM (IST)
06 Nov 2025 06:28 AM (IST)7 बजे से होगा शुरू मतदान; मतदान शुरू होने से पूर्व हुआ मॉक पोल
बिहार में प्रथम चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से आरंभ हो चुकी है। मतदान शुरू होने से पूर्व, आज गुरुवार को सुबह पाँच बजे ही बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल (प्रतीकात्मक मतदान) संपन्न हुआ। 115 विधानसभा क्षेत्रों के 45,341 केंद्रों पर मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा, जबकि छह क्षेत्रों में यह शाम पाँच बजे समाप्त हो जाएगा।
#WATCH बिहार: बख्तियारपुर निर्वाचन क्षेत्र में मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित बूथ संख्या 287 पर मॉक मतदान चल रहा है।
बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। pic.twitter.com/RfTfyv5reT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
Bihar assembly elections 2025 bihar chunav first phase voting november 6 live updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 12 March: वृश्चिक को पद-प्रतिष्ठा, कुंभ को उन्नति; जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा गुरुवार?
Mar 12, 2026 | 12:05 AMमां के निधन पर टूटीं टिस्का चोपड़ा, शेयर किया भावुक नोट, बोलीं- मुश्किल वक्त के लिए था ये फलसफा
Mar 11, 2026 | 11:49 PM‘बचपन में मंदिर से चुरा लेता था पैसे’, मामला लीगल है 2 के ट्रेलर लॉन्च में रवि किशन ने सुनाया किस्सा
Mar 11, 2026 | 11:08 PMतकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है किस्मत
Mar 11, 2026 | 11:01 PM‘कुंभ ब्यूटी’ मोनालिसा ने फरमान खान से की शादी, परिवार के विरोध के बीच पुलिस से मांगी सुरक्षा
Mar 11, 2026 | 10:49 PMविटामिन डी की कमी है हेल्थ के लिए बड़ा खतरनाक, जानिए कैसे पहचानें इसके लक्षण
Mar 11, 2026 | 10:49 PMकरेले का जूस डायबिटीज के अलावा कई मामलों में है जबरदस्त फायदेमंद, जानकर चौंक जाएंगे
Mar 11, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM














