बिहार में तेज हुई ‘चिराग’ की लौ, 20 सीटों पर LJP-R का दबदबा, विपक्ष में मची खलबली
Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में एनडीए गठबंधन के दलों की बढ़त दिख रही है, जहां भाजपा और जदयू प्रमुख बनकर उभरे हैं। वहीं, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) ने शानदार प्रदर्शन...
- Written By: अमन उपाध्याय
चिराग पासवान, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Chirag Paswan LJP In Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव की मतगणना में एनडीए गठबंधन के दलों ने लगातार बढ़त बनाए रखी है। शुक्रवार सुबह से ही भाजपा, जदयू और उनके सहयोगी दलों के रुझान सकारात्मक दिख रहे हैं। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और वर्तमान में 89 सीटों पर बढ़त बना चुकी है।
नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) भी 83 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। एनडीए के अन्य सहयोगी दलों, विशेषकर चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), ने इस चुनाव में जोरदार प्रदर्शन किया है।
वोट बैंक में सेंधमारी
चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) ने दोपहर 2.15 बजे तक 20 सीटों पर बढ़त बनाई थी, और यह संख्या चुनाव के परिणामों के साथ लगातार बदलती रही। पार्टी ने इस बार 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में यह पार्टी केवल एक सीट ही जीत पाई थी। लोजपा की इस बार की सफलता को भाजपा और नीतीश कुमार के वोट बैंक में सेंधमारी के रूप में देखा जा रहा है, जिससे एनडीए को उम्मीद है कि चिराग की पार्टी उनकी चुनावी ताकत को मजबूत करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन
2020 के विधानसभा चुनावों में चिराग पासवान की पार्टी ने 137 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह सिर्फ एक सीट ही जीत पाई थी, जबकि 2015 में पार्टी ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी का प्रदर्शन उम्मीदों से कहीं बेहतर नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें:- Bihar Election Result LIVE: NDA को उम्मीद से अधिक सीटें, 190 के पार पहुंचा आंकड़ा
राजद की हालत हुई खराब
राजद, जो बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी है, 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने केवल 5 सीटों पर बढ़त बनाई है। इसके अलावा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और एआईएमआईएम ने भी 5-5 सीटों पर बढ़त बनाई है, लेकिन इन दलों की स्थिति बहुत मजबूत नहीं लग रही है।
यह भी पढ़ें:- रुझानों ने उड़ाई महागठबंधन की नींद, कांग्रेस नेताओं में हताशा… आखिर किससे हुई भारी गलती?
बिहार के राजनीति में बड़ा बदलाव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम अब एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं, और एनडीए के नेता राज्य में अपनी प्रभावशाली स्थिति को मजबूत बनाने के लिए तैयार हैं। राज्य की राजनीति में इन परिणामों से बड़ा बदलाव आ सकता है, जो आने वाले दिनों में बिहार के राजनीतिक समीकरणों को फिर से आकार दे सकता है।
