बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Sanjay Jha Statement: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जेडीयू नेता संजय झा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जनता ही असली मालिक है। जानिए उन्होंने चुनाव और विपक्ष के बारे में क्या कहा।
- Written By: वंदना शर्मा
जेडीयू नेता संजय झा ने बांकीपुर चुनाव और बिहार की राजनीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बातों को रखते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सबको है, लेकिन अंततः जनता ही मालिक होती है और वही तय करती है। इतना ही नही बल्कि उन्होंने यह भी कहा है कि बिहार में ‘डबल इंजन’ की सरकार के प्रति लोगों में बहुत उत्साह है और एनडीए बांकीपुर में बड़े अंतर से जीतेगी। उन्होंने तो बिहार से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को राज्य के लिए सम्मान की बात बताई।
संजय झा ने ममता बनर्जी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति में जनता तय करती है कि किसे रोकना है और किसे आगे बढ़ाना है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की स्थिति के लिए ममता बनर्जी के खुद के आत्म-विश्लेषण की बात कही। उन्होंने स्पष्ट करते हुए यह तक कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं और बिहार सरकार उनके मार्गदर्शन में चल रही है। उन्होंने किसी भी प्रकार के दबाव या अनबन की बातों को खारिज किया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी और जेडीयू मिलकर सरकार चला रहे हैं। दोनों दलों की जिम्मेदारी बराबर है और बिहार की जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए सभी घटक दल मिलकर काम कर रहे हैं। संजय झा का पूरा बयान जानने के लिए देखें ये वीडियो…