‘दोषियों पर होगी कार्रवाई’! भरत तिवारी के परिवार से मिलकर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान
Bharat Tiwari: बिहार के मंत्री अशोक चौधरी भरत तिवारी के गांव पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके साथ उन्होंने निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
- Written By: वंदना शर्मा
अशोक चौधरी ( सोर्स सोशल मीडिया)
Ashok Chaudhary: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी रविवार को भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और दिवंगत भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि परिजनों की बातों को गंभीरता से सुना है और पूरे मामले से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अवगत कराया जाएगा।
मंत्री अशोक चौधरी ने आईएएनएस से क्या कहा
आईएएनएस से बात करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वह पहले भी परिवार से मिलना चाहते थे। लेकिन भरत तिवारी के निधन के बाद परिवार में धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रम चल रहे थे। इसी कारण उन्होंने तेरहवीं संस्कार संपन्न होने के बाद ही परिवार से मिलने का निर्णय लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है, कि आज हम भरत तिवारी के पिता काशीनाथ और उनकी माता से मिले हैं। उनकी बातें सुनी हैं और कई ऐसी जानकारियां मिली हैं, जिनकी पहले जानकारी नहीं थी। इन सभी तथ्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।
मुठभेड़ के दौरान मौके पर एसडीएम की क्या भूमिका थी
उन्होंने तो यह भी कहा कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। यदि वह स्वयं किसी प्रकार का गलत कार्य करते हैं या विवाद खड़ा करते हैं तो उसकी जिम्मेदारी उनकी व्यक्तिगत होगी, न कि मुख्यमंत्री या सरकार की। मंत्री ने कहा कि पूर्व पुलिस महानिदेशक अभयानंद द्वारा उठाए गए सवालों के साथ-साथ वह इस बात की भी जानकारी लेंगे, कि कथित मुठभेड़ के दौरान मौके पर एसडीएम की क्या भूमिका थी और वे वहां क्यों मौजूद थे?
सम्बंधित ख़बरें
राजद के 30 साल: लालू का हुंकार, सामाजिक न्याय से संविधान की रक्षा तक संघर्ष और तेज होगा
Bharat Tiwari Encounter: पुलिस के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठीं भरत भूषण की मां, DSP और SHO के खिलाफ छेड़ा आंदोलन
बंगला खाली होते ही बदला बिहार सरकार का मूड, वापस मिल रही Z+ सुरक्षा! लालू-राबड़ी की सुरक्षा पर बड़ा अपडेट
बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
जांच समिति के अध्यक्ष से मुलाकात करने पर चर्चा करेंगे
उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच समिति के अध्यक्ष से भी मुलाकात कर पूरे मामले पर चर्चा करेंगे और इसके बाद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा संबंधित अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। बता दें कि भरत तिवारी की कथित तौर पर पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। डीएसपी के तबादले को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह कोई प्रमोशन नहीं है।
उन्होंने बताया कि लोगों की नाराजगी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए डीएसपी का तबादला किया गया है, ताकि जांच प्रक्रिया पर किसी तरह का असर न पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले में लगे आरोपों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें: एक… सरकार के 242 विधायकों पर पड़ेगा भारी, बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बीजेपी की बढ़ी टेंशन
उनके पास इस मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां
अशोक चौधरी ने बताया कि भरत तिवारी की मां ने उन्हें विस्थापितों से जुड़े करीब 1,400 करोड़ रुपये के कथित मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जुटाएंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि भरत तिवारी विस्थापितों के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे थे और उनके पास इस मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां थीं।
