Bharat Tiwari Encounter: पुलिस के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठीं भरत भूषण की मां, DSP और SHO के खिलाफ छेड़ा आंदोलन
Bharat Tiwari Hunger Strike: बिहार में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस बात से हताश भरत तिवारी की मां ने भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
- Written By: प्रिया जैस
भरत तिवारी की मां से मिले चिराग पासवान (कंसेप्ट फोटो IANS)
Bharat Tiwari Encounter Case: बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने जोर पकड़ लिया है। भोजपुर पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मामले में अब भरत तिवारी के परिवार ने बड़ा फैसला ले लिया है। भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी ने भूख हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया है।
भरत भूषण तिवारी के परिवार का कहना है, “इस घटना में सभी दोषी पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल हैं। जब तक जगदीशपुर DSP राजेश शर्मा, शाहपुर थाने के SHO राजेश कुमार मल्हार, SI अंकित आर्यन और STF जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक मेरी मां आशा देवी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रहेंगी।”
भरत तिवारी की मां ने किया भूख हड़ताल का ऐलान
भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी ने भोजपुर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई ने किए जाने को लेकर भूख हड़ताल की घोषणा कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगला खाली होते ही बदला बिहार सरकार का मूड, वापस मिल रही Z+ सुरक्षा! लालू-राबड़ी की सुरक्षा पर बड़ा अपडेट
बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
#WATCH | Arrah, Bihar | Bharat Tiwari case | Family member of Bharat Tiwari says, “All the guilty police and officials are involved in this incident… Until the arrest of Jagdishpur DSP Rajesh Sharma, Shahpur police station SHO Rajesh Kumar Mallkar, SI Ankit Aryan, and STF jawan… pic.twitter.com/GzGtjeev8J — ANI (@ANI) July 5, 2026
परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
परिवार ने अपनी नाराजगी और परिवार की सुरक्षा के लिए भी मांग की है। आशा देवी ने कहा कि, “मेरे परिवार की सुरक्षा जल्द से जल्द सुनिश्चित की जानी चाहिए। अगर इस मामले से जुड़ा कोई अधिकारी जांच के लिए आता है, तो उन्हें मुझे सूचित करना चाहिए, ताकि जांच में सहयोग किया जा सके। पुलिस ने मेरे गांव के लोगों के खिलाफ जो झूठा मामला दर्ज किया है, उसे जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए।”
यह भी पढ़ें – भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
भरत के खिलाफ रिकॉर्ड ढूंढने की कोशिश
आपको जानकारी दें, कि भरत भूषण तिवारी के श्राद्धकर्म होने के बाद ही भोजपुर पुलिस ने एनकाउंटर मामले की जांच तेज कर दी है। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को छोड़कर भरत के ही पुराने रिकॉर्ड खोजने शुरू कर दिए। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने भरत भूषण तिवारी के गांव, बिलौटी के कुछ निवासियों को भरोसे में लेने की कोशिश की और कहा जा रहा है कि भरत के परिवार के खिलाफ करने की कोशिश की।
माना जा रहा है कि भोजपुर पुलिस एक मजबूत केस बनाने के लिए ग्रामीणों से जुड़े झगड़ों, कहासुनी और धमकियों की जानकारी को अपने रिकॉर्ड में शामिल करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उन्हें इस मामले में अब तक कोई खास सफलता नहीं मिली है।
