बंगला खाली होते ही बदला बिहार सरकार का मूड, वापस मिल रही Z+ सुरक्षा! लालू-राबड़ी की सुरक्षा पर बड़ा अपडेट
Lalu Prasad-Rabri Devi Z Category Security: बिहार की राजनीति में लालू यादव और राबड़ी देवी ने सरकारी आवास खाली कर दिया है। उनके सरकारी आवास खाली करते ही उनकी सुरक्षा वापसी की चर्चा तेज हो गई है।
- Written By: प्रिया जैस
लालू यादव और राबड़ी देवी (सौजन्य-IANS)
Bihar Government Lalu Prasad Rabri Devi: बिहार की राजनीति में इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का बंगला चर्चा का विषय बना हुआ हैं। राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव ने अपना पूरा सामान तेजस्वी यादव के घर पर शिफ्ट करा दिया है। इसके बाद दोनों ने भी 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को छोड़ दिया। आवास छोड़ने के बाद अब लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस देने की बात सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, बिहार सरकार ने समीक्षा के बाद दोनों नेताओं को जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस देने का फैसला किया है। हालांकि, गृह विभाग के स्तर से इसकी अधिसूचना फिलहाल जारी नहीं की गई है। राजद नेताओं ने इस बात की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया से ही सुरक्षा बढ़ाए जाने की जानकारी मिलने की बात कही है। शुक्रवार की रात तक कोई आधिकारिक पत्र सामने नहीं आया है।
4 जून को वापस ली गई थी Z+ सुरक्षा
आपको जानकारी दें, कि राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने को कहा गया था। इस पर राबड़ी देवी ने आवास खाली करने से मना कर दिया था। आवास खाली न किए जाने पर सीएम सम्राट चौधरी ने भी अपील की थी, जिसके बाद उनकी जेड प्लस सुरक्षा में कटौती कर दी गई थी। गृह विभाग ने चार जून को लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती करते हुए जेड प्लस सुरक्षा वापस ली थी।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
आवास की रखवाली के लिए बी-सैप कर्मी तैनात
बी-सैप कर्मियों को आवास की रखवाली से लेकर व्यक्तिगत सुरक्षा प्रदान करने तक के कर्तव्यों के लिए तैनात किया गया था, और एक बुलेटप्रूफ कार भी प्रदान की गई थी। हालांकि, लालू परिवार ने अपने ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा कवर को वापस लेने से नाराज होकर सुरक्षा विवरण वापस कर दिया था। एक ऐसा कदम जिसने काफी राजनीतिक विवाद को भी जन्म दिया।
यह भी पढ़ें – भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
इस समय राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास छोड़कर कौटिल्य नगर के निजी आवास में शिफ्ट हो गई हैं। उनके आवास और सुरक्षा का मामला जोड़कर देखा जा रहा है। अब यह सवाल सामने आ रहा है कि क्या केवल आवास के लिए लालू और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाई गई थी और आवास खाली करते ही सुरक्षा वापस दे दी गई।
