बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
Bihar Rain Alert: बिहार में 4 जुलाई को मौसम ने फिर करवट ली है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण अगले 48 घंटे तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
- Written By: वंदना शर्मा
बिहार में भारी वर्षा के चलते अलर्ट जारी (सोर्स सोशल मीडिया)
Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की चाल फिलहाल थोड़ी सुस्त है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झूंझनू और भटिंडा से होकर गुजर रही है। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में एक कम दबाव का सिस्टम सक्रिय हो रहा है।
इसके असर से शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। लेकिन, असली बदलाव रविवार और सोमवार 5-6 जुलाई को दिखेगा, जब सूबे के अधिकांश जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवातीय परिसंचरण
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अनुमान लगाते हुए बताया है कि, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवातीय परिसंचरण ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। जिससे आने वाले अगले दो दिनों में और अधिक मजबूत और स्पष्ट होने के संकेत हैं। इसके सक्रिय होते ही राज्य में पुरवा हवा का प्रवाह बढ़ेगा, साथ ही भारी बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में भारी बारिश का इंतजार, दिनभर छाए रहे बादल; अब 4, 5 और 7 जुलाई को तेज बारिश के आसार
Maharashtra Weather: आज मुंबई-ठाणे में रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें आपके शहर में मौसम का मिजाज
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
ठाणे में भारी बारिश का कहर: गड्ढे में डूबने से किशोर और करंट लगने से किशोरी की मौत; शनिवार को रेड अलर्ट
बिहार के 27 जिलों में में चढ़ा पारा
रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य भर में बारिश की स्थिति बेहद असमान रही है। पटना में दिनभर बादल छाए रहेगें, लेकिन वे बिना बरसे ही गुजर गए। बताते चले कि इसके कारण पटना समेत बिहार के 27 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। शुक्रवार को 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ राज्य का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया।
5 और 6 जुलाई को भारी वर्षा की आशंका
मीडिया से बात करते हुए मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। आपको बताते चले कि 5 और 6 जुलाई को पूरे बिहार में मानसूनी बारिश की रफ्तार तेज होगी। इस दौरान कई जिलों में बादल के गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। बता दें कि मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले खेतों या पेड़ों के नीचे न जाने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: Western Railway: अहमदाबाद में हाईटेक कंट्रोल सेंटर शुरू, 130+ ट्रेनों की होगी रियल-टाइम निगरानी
तापमान में दिख रहा उतार-चढ़ाव
मिली जानकारी के अनुसार मौसम के इस बदलते मिजाज के कारण लोगों को उमस और भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है। इतना ही नही बल्कि पिछले एक हफ्ते के अंदर तापमान में बड़ा अंतर देखा गया है। इससे पटना में पिछले एक हफ्ते में मौसम ने कई करवटें ली हैं। जहां 26 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन वहीं दूसरी तरफ बारिश के बाद इसमें गिरावट आई और शुक्रवार को धूप के कारण यह फिर बढ़ गया।
बारिश की गतिविधियां अचानक रुकने और फिर तेज धूप निकलने से हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। जिससे उमस वाली असहज स्थिति बनी हुई है। 4 जुलाई को पटना और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।
