- Hindi News »
- Bihar »
- After Giving Appointment Letters To Bpsc Teachers Deputy Cm Samrat Chaudhary Made A Big Announcement
Bihar News: BPSC शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के बाद डिप्टी CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- हम 50 लाख रोजगार देने जा रहे
09 मार्च को बिहार सरकार ने BPSC TRE-3 भर्ती अभियान में चयनित 51 हजार से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने का काम किया है। बता दें, पटना के गांधी मैदान में नवचयनित शिक्षकों के लिए इस समारोह का आयोजन किया गया था।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम, फोटो - सोशल मीडिया
पटना: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का ऐलान किया है। डिप्टी सीएम ने यह घोषणा पटना के गांधी मैदान में BPSC शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद की है। इस दौरान मंच पर बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
दरअसल, रविवार यानी 09 मार्च को बिहार सरकार ने BPSC TRE-3 भर्ती अभियान में चयनित 51 हजार से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने का काम किया है। बता दें, पटना के गांधी मैदान में नवचयनित शिक्षकों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 10,739 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। वहीं राज्य के बाकी 31 जिलों में भी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
बिहार के 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का बड़ा ऐलान
गांधी मैदान में आयोजित इस समारोह में डिप्टी सीएम ने 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का ऐलान किया है। डिप्टी सीएम ने कहा है कि चार-पांच दिन पहले उन्होंने विधानसभा में घोषणा की थी कि हम आधी सदी यानी 50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का काम करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
नहीं कम होगा नीतीश कुमार का रूतबा! 10 अप्रैल को शपथ से पहले मिला Z+ सुरक्षा का कवच, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश
नवभारत निशानेबाज: राज्यसभा में करेंगे आराम, नीतीश को न कहो पलटूराम
नीतीश की विदाई से पहले फूट-फूट कर रोए अशोक चौधरी, बताया पिता समान; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
देश में कोई ऐसा मुख्यमंत्री नहीं है जिसने ऐसा ऐतिहासिक काम किया हो। आपने खुद महसूस किया होगा कि कल तक डिग्री लाओ और नौकरी पाओ के जरिए लोग कहते थे कि बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता नहीं है, लेकिन मैं यह जरूर गारंटी देता हूं कि आज जितने भी शिक्षक BPSC के जरिए आए हैं, हर एक व्यक्ति हमारे बच्चों को गुणवत्ता के साथ शिक्षित करने का काम करेगा।’
इस बार के बिहार बजट में सिर्फ शिक्षकों और शिक्षा विभाग को मिले 60 हजार करोड़
बिहार के डिप्टी सम्राट चौधरी ने आगे कहा, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर हम बिहार का बजट पेश कर रहे थे, तब 3,17,000 करोड़ के बजट में 60,000 करोड़ सिर्फ शिक्षकों और शिक्षा विभाग को दिए गए थे। जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने आपको ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बच्चों को पढ़ाने के लिए, पटना-पठान के लिए सरकारी नौकरी दी है।’ उन्होंने इस बात को भी जोर देकर कहा कि हमारे गरीब बच्चे, जिनकी छात्रवृत्ति भी इस बार मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोगुनी कर दी गई है।
After giving appointment letters to bpsc teachers deputy cm samrat chaudhary made a big announcement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिफॉल्टर ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करेगा महावितरण, अमरावती में मंडल में 1 लाख 71 हजार मिले
Apr 03, 2026 | 08:29 PMसंगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
Apr 03, 2026 | 08:28 PMरेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तुमसर और पालांदुर में ट्रैक्टर जब्त, 3 पर मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 08:21 PMExplainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
Apr 03, 2026 | 08:21 PM‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













