Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में नेपाल बॉर्डर से घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकी, सूचना देने वालों को मिलेंगे 50 हजार रुपए

Crime news: पूर्वी चंपारण में नेपाल बॉर्डर से तीन पाकिस्तानी संदिग्धों के घुसने के बाद बिहार हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने संदिग्धों की सूचना देने वालों को 50 हजार रुपए इनाम दिए जाने की भी घोषणा की है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Aug 28, 2025 | 08:44 PM

आतंकियों की सूचना देने पर इनाम की घोषणा (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Reward Announced For Those Giving Information About Terrorists: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस अलर्ट पर है। जिले में नेपाल बॉर्डर से तीन पाकिस्तानी संदिग्धों के घुसने की खबर के बाद पूर्वी चंपारण पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। इन तीनों संदिग्धों की सूचना देने वालों को 50 हजार रुपए इनाम दिए जाने की भी घोषणा की गई है।

पुलिस ने इन तीनों संदिग्धों की तस्वीर भी जारी की है। बताया जा रहा है कि इन तीनों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। तीनों संदिग्धों में पहला हसनैन अली है, जो रावलपिंडी (पाकिस्तान) का निवासी बताया गया, जबकि दूसरा आदिल हुसैन उमरकोट (पाकिस्तान) का निवासी है। तीसरा संदिग्ध मोहम्मद उस्मान बताया गया, जो बहावलपुर (पाकिस्तान) का निवासी बताया जा रहा है। पूर्वी चंपारण पुलिस के मुताबिक, नेपाल के रास्ते बिहार में तीन पाकिस्तानी आतंकी घुसे हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में घुसे तीनों संदिग्ध आतंकी संगठन से संबंध रखते हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये किस शहर या जिले में हैं और इनका अगला कदम क्या हो सकता है।

नेपाल के रास्ते भारत में आए

मिली जानकारी के अनुसार, ये आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में नेपाल के काठमांडू पहुंचे थे। इसके बाद हाल ही में नेपाल सीमा के जरिए भारत में दाखिल हुए। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन आतंकियों ने भारत में घुसने के लिए नेपाल को सुरक्षित रास्ते के रूप में इस्तेमाल किया, जैसा पहले भी कई बार देखा गया है।

पुलिस विभाग ने जारी किया विशेष नंबर

मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए विशेष नंबर जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें या फिर 112 पर कॉल करें। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Greater Noida: फर्जी लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 10 लाख बरामद, जीजा साले ने की थी प्लानिंग

हाई अलर्ट पर बिहार पुलिस

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर भी आम लोग सूचना दे सकते हैं। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। होटल, लॉज और किराए के मकानों की भी जांच करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में वाहनों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने आम नागरिकों से भी संदिग्धों को पकड़ने के लिए मदद मांगी है। वहीं, सीमा पर सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस ने अपनी गतिविधि बढ़ा दी है।

3 pakistani terrorists entered bihar from nepal border 50 thousand rupees reward announced for those giving information

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2025 | 08:44 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Crime News
  • terrorist

सम्बंधित ख़बरें

1

जमीन विवाद में चचेरे भाई बने अपहरणकर्ता, 9 साल के बच्चे को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती

2

Greater Noida: फर्जी लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 10 लाख बरामद, जीजा साले ने की थी प्लानिंग

3

निक्की हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट! पुलिस ने किया ऐसा सनसनीखेज खुलासा, जो पलट देगा केस का रुख

4

‘वोटर अधिकार यात्रा’ पहुंची सीतामढ़ी, राहुल गांधी बोले- जनता होशियार, कटे वोट फिर जोड़े भी जाएंगे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.