Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निक्की हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट! पुलिस ने किया ऐसा सनसनीखेज खुलासा, जो पलट देगा केस का रुख

Nikki Murder Case: निक्की हत्याकांड में नोएडा पुलिस ने दावा किया है कि महिला ने डॉक्टरों को बताया था कि वह सिलेंडर फटने से जली है, जो अस्पताल के मेमो में भी दर्ज है। यह खुलासा केस का रुख पलट सकता है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 28, 2025 | 06:01 PM

निक्की मर्डर केस में नया खुलासा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nikki Murder Case: नोएडा में निक्की भाटी हत्याकांड की जांच के दौरान एक ऐसा हैरतअंगेज खुलासा हुआ है, जिसने मामले को एक अलग ही मोड़ दे दिया है। नोएडा पुलिस ने दावा किया है कि महिला ने डॉक्टरों को बताया था कि वह सिलेंडर फटने से जली है, जो अस्पताल के मेमो में भी दर्ज है।

पुलिस का यह बयान निक्की की बहन कंचन द्वारा उसके ससुराल वालों पर लगाए गए आरोपों के बिल्कुल उलट है। कंचन ने आरोप लगाया था कि निक्की को उसके पति विपिन ने सालों तक प्रताड़ित करने के बाद आग लगा दी थी। निक्की की मौत 21 अगस्त को हुई थी, जिसकी शादी दिसंबर 2016 में ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में विपिन से हुई थी।

पेचीदा होता जा रहा है मामला

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में कई वीडियो और बयान सामने आने के बाद मामला पेचीदा होता जा रहा है। निक्की के घर के पास एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में घटना के वक्त उसका पति बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं, एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसे निक्की की बहन कंचन ने रिकॉर्ड किया है।

बहन ने पोस्ट किया था वीडियो

कंचन द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में एक महिला की आवाज़ सुनाई दे रही है जो पूछ रही है, ‘तुमने क्या किया?’ हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह आवाज कंचन की ही थी। दरअसल, कंचन की शादी विपिन के बड़े भाई से हुई है, जो उसी घर में रहता है।

कंचन ने शेयर किए स्क्रीनशॉट

कंचन ने विपिन की अन्य महिलाओं के साथ कथित बातचीत के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं और सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, ‘यह बेहद शर्मनाक है कि सिर्फ एक सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले को पलट दिया। जो लोग कह रहे हैं कि उसने विपिन को फंसाने के लिए ऐसा किया, उन्हें अपनी बात साबित करने के लिए पहले अपने हाथ जला लेने चाहिए।’

यह भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड में सामने आया नया मोड़, दहेज के अलावा ये बात बनी हत्या का मुख्य कारण

वहीं, एक अन्य वीडियो में मारपीट के दौरान निक्की की सास उसे विपिन से अलग करती हुई दिखाई दे रही हैं और जब विपिन ने निक्की पर हाथ उठाया, तो उसने भी उसे थप्पड़ मारे। पुलिस ने इस मामले में पति विपिन, सास-ससुर दया व सतवीर और बड़े भाई रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पर हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

Greater noida nikki bhati murder case shocking police disclosure

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2025 | 06:01 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Murder
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

US मेड पिस्टल…कारतूस-मैगजीन और हथियारों का जखीरा, एक पिट्ठू बैग से दहल गया पूरा बिहार; टारगेट कौन?

2

42 साल में 14 बार डसा, पत्नी को सपने में देता है मौत की चेतावनी, बुजुर्ग के पीछे हाथ धोकर पड़ा है काल

3

8 साल बाद बरी हुए आजम खान…भारतीय सेना पर दिया था विवादित बयान, UP में मचा था सियासी घमासान

4

4 गर्लफ्रेंड, 3 प्रेग्नेंट और असली SDM को थप्पड़, नकली IAS की रंगीन रातों और ठगी की कहानी ने उड़ाए होश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.