Greater Noida: फर्जी लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 10 लाख बरामद, जीजा साले ने की थी प्लानिंग
Greater Noida: थाना दनकौर पुलिस ने 10 लाख के फर्जी लूटकांड मामले में आरोपी जीजा-साले को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से 10 लाख रुपए, दो गाड़ियां और अवैध असलहा बरामद किया गया है।
- Written By: पूजा सिंह
लूट के दो आरोपी गिरफ्तार (सौजन्य सोशल मीडिया)
Police Exposed Fake Robbery: ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर पुलिस 10 लाख के फर्जी लूट कांड का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जीजा साले को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट के 10 लाख रुपए, घटना में इस्तेमाल दो गाड़ियां और अवैध असलहा बरामद किया है।
मामला 21 अगस्त का है, जब डेयरी मालिक जितेंद्र कुमार शर्मा ने 10 लाख रुपए को ड्राइवर उमेश के जरिए घर भेजा था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उमेश को गोली मारकर पैसे लूट लिए गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
एक आरोपी ग्रेटर नोएडा के पास से गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले और आखिरकार गुरुवार को कार्रवाई करते हुए थाना दनकौर पुलिस ने सबसे पहले आरोपी उमेश पुत्र नरेंद्र पाल को यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी कार भी जब्त कर ली। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक तमंचा .315 बोर और एक खोखा कारतूस यमुना एक्सप्रेसवे की झाड़ियों से बरामद किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
मथुरा में तीन वर्षीय मासूम की मौत मामले में नया मोड़; मां और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पिता ने दर्ज कराई FIR
मथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
अमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
दूसरा यमुना एक्सप्रेसवे स्थित सर्विस रोड से गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी पवन कुमार पुत्र रणपाल सिंह को यमुना एक्सप्रेसवे स्थित सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 लाख रुपए नकद, एक कार, एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरी घटना उमेश और उसके साले पवन की सोची-समझी साजिश थी। दोनों ने मिलकर 10 लाख रुपए हड़पने का प्लान बनाया था।
यह भी पढ़ें : निक्की हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट! पुलिस ने किया ऐसा सनसनीखेज खुलासा, जो पलट देगा केस का रुख
आरोपियों के प्लेन का पुलिस ने किया पर्दाफाश
योजना के अनुसार, उमेश ने खुद को तमंचे से कंधे पर गोली मार ली और पैसों से भरा बैग अपने साले पवन को सौंप दिया। इसके बाद तमंचा झाड़ियों में फेंक दिया ताकि घटना लूट जैसी लगे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश (32) निवासी ग्राम महरिया, थाना फरिया, जिला फिरोजाबाद और पवन (25) निवासी ग्राम नंगला खरगा, थाना फरिया, जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है। इनके खिलाफ थाना दनकौर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
