‘वोटर अधिकार यात्रा’ पहुंची सीतामढ़ी, राहुल गांधी बोले- जनता होशियार, कटे वोट फिर जोड़े भी जाएंगे
Voter Adhikar Yatra: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को 'वोटर अधिकार यात्रा' के क्रम में सीतामढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
राहुल गांधी, फोटो- सोशल मीडिया
12th Day of Voter Adhikar Yatha: राहुल गांधी ने बिहार में एसआरआई के जरिए काटे गए नामों को लेकर चुनाव आयोग को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ये अभी वोट काटे गए हैं लेकिन नए नाम जोड़े भी जाएंगे।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वोट का अधिकार समाप्त हो गया या वोट कट जाएगा तो गरीबों के पास कुछ नहीं बचेगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अभी वोट काटा जा रहा है, उसके बाद राशन कार्ड समाप्त किया जाएगा और उसके बाद जमीन छीन ली जाएगी।
ये वोट चोरी कर सत्ता में पहुंचे हैं: राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में वोट चोरी कर सत्ता में पहुंचे हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में हमारे गठबंधन को अधिक सीटें आईं, लेकिन चार महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन दिखा तक नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां लाखों नाम जोड़कर वोट चोरी की गई। राहुल ने दावा करते हुए कि आगे आने वाले समय में वो ‘वोट चोरी’के बारे में और भी सबूत पेश करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बिहार में शराबबंदी की रिपोर्ट कार्ड, 11.37 लाख केस और करोड़ों लीटर जब्त शराब; कानून के 10 साल का पूरा ब्योरा
‘पूछते थे बिहार को क्या मिला, अब गिनते रह जाएंगे अरबों की सौगात’, विपक्ष के सवालों पर जीतन राम मांझी का पलटवार
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी; क्या CM सम्राट चौधरी पूरा कर पाएंगे अपना कार्यकाल? जानें क्या कहा!
‘हम जानते हैं कि वे बिहार में चुनावों को चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हमने यहां वोट अधिकार यात्रा शुरू की है ताकि ये लोग और चुनाव आयोग जान सकें कि बिहार के लोग समझदार, सतर्क हैं। -राहुल गांधी
‘65 लाख कटे नामों में सिर्फ गरीब जनता है’
राहुल गांधी ने इस यात्रा की शुरुआत करने के उद्देश्य को लेकर कहा कि चुनाव आयोग को यह पता चल जाए कि बिहार की जनता होशियार है। उन्होंने संविधान की चर्चा करते हुए कहा कि आजादी के पहले दलित को अछूत कहा जाता था। आजादी के बाद संविधान के जरिए उन्हें अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार की मतदाता सूची से जो 65 लाख नाम काटे गए हैं, उनमें दलित, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक, गरीब, और किसान शामिल हैं, इसमें एक अमीर का नाम नहीं है। ये गरीबों का अधिकार छीनना चाहते हैं।
यात्रा का 12वां दिन आज
आपको बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन की शुरुआत सीतामढ़ी से हुई। गुरुवार को राहुल जानकी मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जानकी मंदिर में माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
आईएनएस इनपुट के साथ
