

TCS Refund: अगर आपने हाल ही में 10 लाख रुपये से अधिक कीमत की कार खरीदी है या खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद है। ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी तक नहीं होती कि महंगी कार खरीदने पर सरकार से TCS Refund भी लिया जा सकता है। निवेशक आशीष कुमार मेहर ने X पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि बहुत से लोग इस महत्वपूर्ण लाभ से अनजान हैं। उन्होंने पूरे कैलकुलेशन के साथ समझाया कि कार खरीदते समय कितना TCS काटा जाता है और इसे कैसे रिफंड के रूप में वापस लिया जा सकता है।
आशीष मेहर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "कोई ट्रिक नहीं, कोई छिपा नियम नहीं। बस एक फायदा, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।" भारत में मिड-रेंज से लेकर लग्जरी कारें खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या काफी बड़ी है, लेकिन ज्यादा जानकारी न होने के कारण ज्यादातर लोग TCS Refund क्लेम ही नहीं कर पाते। इस वजह से उनका हजारों रुपये का फायदा यूं ही छूट जाता है। अगर आपने या आपके किसी परिचित ने हाल ही में 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की कार खरीदी है, तो यह जानकारी उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।