Yamaha की शानदार बाइक जो कई फीचर्स के साथ आती है। (सौ. Design)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: यामाहा भारतीय बाजार में अपनी मोटरसाइकिलों में हाईब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाला पहला ब्रांड बन गया है। Fascino और Ray ZR जैसे स्कूटर्स में इस टेक्नोलॉजी का सफल उपयोग करने के बाद, अब यामाहा अपनी FZ-X 150cc मोटरसाइकिल को हाईब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ पेश करने जा रहा है। साथ ही, यामाहा FZ-S मॉडल में भी नए रंगों के विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। ये दोनों मोटरसाइकिलें भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च की जाएंगी।
यामाहा FZ-X में हाईब्रिड टेक्नोलॉजी के जरिए इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (ISG) फीचर मिलेगा, जो बाइक को इलेक्ट्रिक बूस्ट प्रदान करेगा। यह तकनीक बाइक की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है। इसमें 149cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 12.4 hp पावर और 13.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही, इसमें स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बाइक को बिना आवाज के स्टार्ट किया जा सकता है।
नए अपडेट्स के साथ Yamaha FZ-X में TFT डिस्प्ले मिलेगा, जो राइडर को कॉल/नोटिफिकेशन अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स प्रदान करेगा। इसमें स्विचगियर भी दिया जाएगा, जिससे बाइक के सभी फीचर्स को आसानी से कंट्रोल किया जा सकेगा। वर्तमान में इस बाइक की कीमत ₹1.37 लाख से ₹1.41 लाख तक है। नए फीचर्स के जुड़ने से कीमत में बढ़ोतरी संभव है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
यामाहा FZ-X के साथ FZ-S मॉडल को भी अपडेट किया जा रहा है। इसमें ग्रे/सियान कलर का विकल्प जोड़ा जाएगा, जो MT-15 और MT-03 मॉडल्स में पहले से उपलब्ध है।