13 गेंदों में 11 छक्का...केरल क्रिकेट लीग में इस बल्लेबाज का कोहराम, अंतिम ओवर में ठोके 40 रन

Salman Nizar smashing 11 sixes: केरल प्रीमियर लीग में सलमान निजार ने महज 13 गेंदों में 11 छक्का लगाकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। उन्होंने 26 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली।
13 गेंदों में 11 छक्का...केरल क्रिकेट लीग में इस बल्लेबाज का कोहराम, अंतिम ओवर में ठोके 40 रन
सलमान निजार (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salman Nizar smashing 11 sixes in 13 balls: केरल के युवा बल्लेबाज सलमान निजार ने शनिवार को केरल क्रिकेट लीग टी20 मैच में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को अचंभित कर दिया। बाएं हाथ के सलमान निजार ने 13 गेंदों में 11 छक्के जड़कर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी।

सलमान निजार ने 26 गेंदों में 12 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 86 रन बनाये, जिससे उनकी टीम कालीकट ग्लोबस्टार्स ने अदानी तिरुवनंतपुरम रॉयल्स को 13 रन से हराया। ग्लोबस्टार्स की टीम 18 ओवरों के बाद 6 विकेट पर महज 115 रन बना पाई थी, लेकिन निजार ने पारी के अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैच का पासा पलट दिया।

दो ओवरों में सलमान निजार ने पलटा पासा

उन्होंने 19वें ओवर में बासिल थंपी के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़कर 31 रन बटोरे, जबकि आखिरी ओवर में अभीजीत प्रवीण के खिलाफ एक और छक्का जड़ा। इस ओवर में निजार ने कुल 40 रन बटोरे और अपनी टीम को 186 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

20वें ओवर में सलमान नजीर ने बनाए 40 रन

20वें ओवर में सलमान निजार का रौद्र रूप देखने को मिला। सलमान निजार ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर ओवर का शुरुआत किया। उसके बाद बाद गेंदबाज अभिजीत प्रवीण ने वाइड फेंकी। वहीं फिर से उन्होंने नो बॉल फेंकी। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने दो रन दौड़ कर लिए। यह गेंद नो बॉल थी। उसके बाद फ्री हिट गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद तो लगातार चार गेंद पर चार छक्का लगाकर 40 रन बनाया।

कालीकट ग्लोबस्टार्स ने जीता मुकाबला

कालीकट ग्लोबस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में तिरुवनंतपुरम रॉयल्स ने सभी विकेट खोकर 173 रन बनाए। रॉयल्स को 173 रन पर समेटते हुए ग्लोबस्टार्स ने यह मैच 13 रन से जीत लिया। निजार की इस पारी के बाद उनकी प्रतिभा अब आईपीएल नीलामी में फ्रेंचाइजी टीमों की नजरों में आ सकती है।

पिछले रणजी सत्र में अपनी कलात्मक बल्लेबाजी से केरल को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान देने वाले निजार अब दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। 4 सितंबर से वो दलीप ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे। दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 28 अगस्त से हो चुकी है। अब दो सेमीफाइनल की टीमें भी तय हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com