-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Arshdeep Singh Reveals Mohammed Sirajs Advice That Made Him Enjoy Boring Times
एशिया कप के लिए तैयार है अर्शदीप, कहा- सिराज भाई ने बोरिंग टाइम को मजेदार बनाना सिखाया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Arshdeep Singh Reveals Mohammed Siraj's Advice: अर्शदीप सिंह ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इंग्लैंड टेस्ट के दौरान सिराज ने बोरिंग टाइम का मजा लेना सिखाया।

अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज (फोटो-सोशल मीडिया)
Arshdeep Singh Reveals Mohammed Siraj’s Advice: टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के लंबे होते इंतजार के बीच तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा कि साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ बातचीत ने उन्हें इस उबाऊ दौर से उबरना और एशिया कप के लिए मानसिक रूप से तैयार होना सिखाया है।
इंग्लैंड दौरे पर शुरुआती तीन टेस्ट में एकादश से बाहर रहने के बाद अर्शदीप के पास चौथे और पांचवें टेस्ट में पदार्पण का मौका था लेकिन बाएं अंगूठे की दुर्भाग्यपूर्ण चोट के कारण ऐसा नहीं हो सका। इस 26 साल के गेंदबाज ने कहा कि मैंने अभ्यास के दौरान हजारों की संख्या में गेंद डाली है। सफेद हो या लाल, दोनों गेंद ही है। आपको बस अपने खेल का लुत्फ उठाना होगा।
बोरिंग समय को भी मजेदान बनाना सीखा
अर्शदीप ने यहां दलीप ट्रॉफी के इतर कहा कि मैंने पिछले दो महीनों में मानसिक रूप से उबाऊ समय का लुत्फ उठाना सीख लिया है। टेस्ट क्रिकेट या लाल गेंद के मैचों में एक समय ऐसा आता है जब आपका काम थोड़ा उबाऊ हो जाता है। जैसे लंच के बाद का सत्र जब गेंद से ज्यादा मदद नहीं मिलती है। तब आप उसका लुत्फ कैसे ले सकते हैं?
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
उत्तर क्षेत्र के लिए अच्छी गेंदबाजी करने के बावजूद बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ अपना पहला विकेट लेने के लिए दूसरे दिन के आखिरी सत्र तक इंतजार करना पड़ा। अर्शदीप के लिए सिराज की सलाह पर अमल करने का यह एक बेहतरीन मौका था।
सिराज की छोटी सलाह काफी पसंद आई
उन्होंने कहा कि मैंने सिराज से बात की, उन्होंने मुझे बताया कि जब कुछ भी नहीं हो रहा हो तो आप उस समय का कितना लुत्फ उठाओगे, यह आपको बताएगा कि आप लाल गेंद वाले क्रिकेट में कितने सफल हो सकते हैं। उन्होंने मुझे यह छोटी सी सलाह दी और मुझे यह बहुत पसंद आई।
यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी में यश ढुल के शतक से नॉर्थ जोन जीत की ओर, तीसरे दिन की समाप्ति पर बनाई 563 रनों की बढ़त
उन्होंने कहा कि यहां भी ऐसा ही हुआ। उनके (पूर्व क्षेत्र) चार विकेट गिर चुके थे और गेंद से ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी। हम ऐसे में एक दूसरे के साथ का लुत्फ उठा रहे थे। मैं इस मैच में गेंदबाजी कर अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं पिछले कुछ महीने भारतीय टीम के साथ था। मैंने वहां काफी अभ्यास किया। मैंने यहां 17 ओवर गेंदबाजी की है और इससे मेरे शरीर को कोई परेशानी नहीं हुई है। अर्शदीप को हालांकि अब एशिया कप के लिए तैयारी शुरू करनी होगी जिसे यूएई में टी20 प्रारूप में खेला जायेगा।
सीमित ओवरों के लिए इंग्लैंड में ही शुरू कर दी तैयारी
अर्शदीप ने लाल गेंद से खेलने के बाद सफेद गेंद (सीमित ओवरों में इस्तेमाल होने वाली गेंद) वाले टूर्नामेंट से सामंजस्य बिठाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं होगी। लाल गेंद के बाद सफेद गेंद से खेलना कोई परेशानी का सबब नहीं है। मैंने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट मैच के दौरान ही सफेद गेंद से अभ्यास करना शुरू कर दिया था। उस समय मुझे नहीं पता था कि एशिया कप से पहले दलीप ट्रॉफी मैच खेलना होगा। हमारे कार्यभार (थकान और चोटिल होने से बचने) का अच्छे से ध्यान रखा जा रहा है। (भाषा इनपुट के साथ)
Arshdeep singh reveals mohammed sirajs advice that made him enjoy boring times
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














