- Hindi News »
- Automobile »
- Toyota Urban Cruiser Highrider 2025 Launched Introduced With Improved Safety New Features And Updated Engine Options
Toyota Urban Cruiser Highrider 2025 लॉन्च: बेहतर सेफ्टी, नए फीचर्स और अपडेटेड इंजन ऑप्शन्स के साथ पेश
नए मॉडल में कई खास फीचर और स्पेसिफिकेशन अपग्रेड्स किए गए हैं। इन बदलावों के साथ अब इस एसयूवी की शुरुआती कीमत ₹11.34 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है, जो पहले ₹11.14 लाख थी।
- Written By: सिमरन सिंह

Toyota Urban Cruiser Highrider 2025 में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Toyota)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: टोयोटा ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Urban Cruiser Hyryder के 2025 मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में कई खास फीचर और स्पेसिफिकेशन अपग्रेड्स किए गए हैं। इन बदलावों के साथ अब इस एसयूवी की शुरुआती कीमत ₹11.34 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है, जो पहले ₹11.14 लाख थी।
Hyryder को कौन-कौन दे रहा है टक्कर?
टोयोटा की यह SUV बाज़ार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Skoda Kushaq, Honda Elevate, Volkswagen Taigun और Maruti Grand Vitara जैसी कारों को कड़ी टक्कर देती है।
2025 Toyota Hyryder में क्या-क्या बदला?
प्रीमियम फीचर्स का इजाफा: उच्च वेरिएंट्स में अब 8-वे एडजस्टेबल पावर ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं, जो लंबी ड्राइव या गर्म मौसम में बेहद उपयोगी साबित होती हैं। इसके अलावा अब रियर डोर सनशेड्स, एम्बियंट लाइटिंग, 15W टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट, और LED स्पॉट व रीडिंग लैंप्स भी दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में बड़ा बदलाव, EV Policy 2.0 से सस्ती होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां, महिलाओं को मिल सकती है ज्यादा सब्सिडी
गाड़ी चलाने से पहले जान लें Third Party Insurance, नहीं तो पड़ सकता है भारी
Hyundai Venue में आया नया वेरिएंट, अब कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Traffic Challan वालों के लिए खास खबर, लोक अदालत जाने से पहले ये कागज रखना जरूरी, भूल गए तो पड़ सकता है भारी
स्मार्ट टेक्नोलॉजी अपडेट: अब टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) को ज्यादा वेरिएंट्स में शामिल किया गया है। कुछ ट्रिम्स में अब केबिन एयर क्वालिटी मॉनिटर भी मिलेगा। स्पीडोमीटर को पहले से ज्यादा रीडेबल बनाया गया है और कुछ वेरिएंट्स में ड्यूल-टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स भी जोड़े गए हैं।
सेफ्टी में बड़ा अपडेट
टोयोटा ने सभी वेरिएंट्स में स्ट्रक्चरल सुधार किए हैं जिससे सेफ्टी को एक नया स्तर मिला है। अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड होंगे। साथ ही, कुछ वेरिएंट्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) भी दिया गया है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
स्पेसिफिकेशन्स में क्या है नया?
Hyryder में अब भी वही 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो CNG और हाइब्रिड वर्जन में उपलब्ध है। यह इंजन 87 bhp से 102 bhp की पावर और 121 Nm से 136.8 Nm तक टॉर्क जनरेट करता है। CNG और पेट्रोल वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं।
हाइब्रिड वर्जन में e-Drive ट्रांसमिशन के साथ 91 bhp की पावर और 141 Nm टॉर्क मिलता है। नया अपडेट AWD वेरिएंट में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का इंट्रोडक्शन है, जो पहले 5-स्पीड मैनुअल था।
Toyota urban cruiser highrider 2025 launched introduced with improved safety new features and updated engine options
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Malegaon Scam: मुर्दे को जिंदा कर कराई 8 पॉलिसियां, फिर रची ‘नकली मौत’ की साजिश; ऐसे खुला 6 करोड़ का राज!
Mar 12, 2026 | 09:19 AMशहर में बढ़ीं छिनैती की वारदातें, बाइक सवार बदमाशों ने विश्वभारती कॉलोनी में महिला से सोने की चेन लूटी
Mar 12, 2026 | 09:14 AMO Romeo Collection: 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ी शाहिद कपूर की ओ रोमियो, गिरती कमाई ने बढ़ाई टेंशन
Mar 12, 2026 | 09:10 AMGlobal Oil Crisis: भारत ने किया IEA के आपात भंडार से 40 करोड़ बैरल तेल जारी करने का स्वागत
Mar 12, 2026 | 09:05 AMकुंभ 2027 की तैयारी: एलोरा के घृष्णेश्वर मंदिर परिसर में होंगे विकास कार्य, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Mar 12, 2026 | 09:04 AMधोनी से लेकर रोहित-सूर्या तक, 19 साल में कैसे 10 गुना बढ़ा जीत का इनाम? BCCI कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड
Mar 12, 2026 | 08:57 AMIPL 2026 के लिए ऐसी है सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें टीम में शामिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
Mar 12, 2026 | 08:48 AMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM














