- Hindi News »
- Automobile »
- Tesla Is Ready To Enter India Will It Open A Factory Or Adopt A New Model
भारत में दस्तक देने को तैयार Tesla, क्या खुलेगी फैक्टरी या अपनाएगी नया मॉडल?
कंपनी ने मुंबई और दिल्ली में अपने शोरूम खोलने के लिए जगह किराए पर लेने और स्टाफ की भर्ती शुरू कर दी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या टेस्ला भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैक्टरी लगाएगी, या फिर कोई नया विकल्प अपनाएगी?
- Written By: सिमरन सिंह

Tesla क्या भारत में आएंगा। इसको लेकर सवाल। (सौ. X)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) भारत में एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने मुंबई और दिल्ली में अपने शोरूम खोलने के लिए जगह किराए पर लेने और स्टाफ की भर्ती शुरू कर दी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या टेस्ला भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैक्टरी लगाएगी, या फिर कोई नया विकल्प अपनाएगी?
सरकार की नई ईवी पॉलिसी और Tesla की रणनीति
भारत सरकार ने टेस्ला की एंट्री को ध्यान में रखते हुए हाल ही में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी पेश की है। इसके तहत, विदेशी कंपनियों को 15% इंपोर्ट ड्यूटी पर 8,000 इलेक्ट्रिक कारों के आयात की अनुमति दी गई है। जबकि पहले, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर 110% तक का टैक्स लगाया जाता था।
हालांकि, सरकार ने एक शर्त रखी है कि जिस भी कंपनी को यह छूट मिलेगी, उसे तीन साल के भीतर भारत में अपनी फैक्टरी लगानी होगी और कम से कम 50 करोड़ डॉलर का निवेश करना होगा। इसके साथ ही, कंपनियों को मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की बजाय नई असेंबली लाइन स्थापित करने की भी छूट दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
गाड़ी की सर्विस हुई महंगी, मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा युद्ध का सीधा असर
2026 में EV का धमाका, सस्ता से लेकर लग्जरी तक नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां अप्रैल में लॉन्च
Car Safety: गर्मी में कार बनी आग का खतरा, ये 5 चीजें अंदर रखीं तो पड़ सकता है भारी
Second Hand car खरीदते वक्त ये उम्र रखें याद, वरना पड़ सकता है भारी, जानें कौन सा समय है सही
क्या Tesla कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग मॉडल अपनाएगी?
ऑटोकार प्रोफेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला भारत में अपनी कारों का निर्माण करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग मॉडल अपना सकती है। यह वही रणनीति होगी जिसे Apple अपने प्रोडक्ट्स के निर्माण के लिए फॉक्सकॉन और टाटा ग्रुप जैसी कंपनियों के साथ अपनाती है।
सूत्रों के मुताबिक, टेस्ला ने एक जापानी कार निर्माता और एक भारतीय कार कंपनी के साथ इस संबंध में बातचीत की है। कंपनी यह देख रही है कि क्या इन कंपनियों की अतिरिक्त उत्पादन क्षमता का उपयोग अपने वाहनों के निर्माण के लिए किया जा सकता है।
भारत में किन कंपनियों से बातचीत कर रही है Tesla?
टेस्ला ने भारत में काम कर रही कई अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों से भी संपर्क किया है जो अपनी फैक्टरी की पूरी क्षमता (full capacity) के साथ उत्पादन नहीं कर रही हैं। ऐसे में, टेस्ला उनके साथ कॉन्ट्रैक्चुअल मैन्युफैक्चरिंग की संभावना तलाश रही है। हालांकि, अभी बातचीत अपने शुरुआती चरण में है, और किसी भी अंतिम निर्णय के लिए दोनों पक्षों के बीच सहमति बननी बाकी है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Tesla की मौजूदा गीगाफैक्ट्री और भारत में एंट्री का प्लान
फिलहाल, टेस्ला की फैक्ट्री अमेरिका, जर्मनी और चीन में स्थित हैं, जिन्हें कंपनी गीगाफैक्ट्री (Gigafactory) कहती है। इनकी सालाना उत्पादन क्षमता 25-30 लाख कारों तक की है।
शुरुआती चरण में, टेस्ला जर्मनी में बनी कारों को भारत में इम्पोर्ट कर सकती है। लेकिन क्या यह कदम भारतीय ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगा, यह देखने वाली बात होगी।
Tesla is ready to enter india will it open a factory or adopt a new model
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जन्मदिन विशेष: जब ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंच गए थे दुष्यंत चौटाला! हरियाणा के इस ‘लाल’ ने कैसे बदली सियासत?
Apr 03, 2026 | 02:54 PMNavi Mumbai में बड़ा लैंड स्कैम! CIDCO के सरकारी प्लॉट को फर्जी कागजों से बेचा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Apr 03, 2026 | 02:50 PMफुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 02:43 PMपहलवान के दमदार अवतार में दिखेंगे राम चरण, पेड्डी की शूटिंग पहुंची अपने आखिरी पड़ाव पर
Apr 03, 2026 | 02:43 PMPune के कोंढवा में कचरे का संकट: कौसर बाग रोड पर हालात बदतर, लोग परेशान
Apr 03, 2026 | 02:42 PMपालघर जिला परिषद में नाबालिग से छेड़छाड़, छात्रा ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 02:39 PMगाड़ी की सर्विस हुई महंगी, मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा युद्ध का सीधा असर
Apr 03, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













