- Hindi News »
- Automobile »
- Tata Punch Ev Discount Offer Upto 70 Thousand Rupees In January 2025
भारतीय बाजार में टाटा की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहे बेहतरीन ऑफर्स, जाने सारी डिटेल
इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए शानदार डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आ रही हैं। टाटा मोटर्स अपनी बेस्ट-सेलिंग एसयूवी और अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर इस जनवरी में 85,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है।
- Written By: सिमरन सिंह

Tata की Electric car जो लगातार वायरल हो रही है। (सौ. X)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए कई लाभ प्रदान कर रही है। इस बीच, कार निर्माता कंपनियां भी अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए शानदार डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आ रही हैं। टाटा मोटर्स अपनी बेस्ट-सेलिंग एसयूवी और अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर इस जनवरी में 85,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है।
टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर मिल रहे डिस्काउंट
टाटा मोटर्स इस महीने अपनी दो प्रमुख इलेक्ट्रिक कारों, पंच ईवी और टियागो ईवी, के MY2024 और MY2025 मॉडल्स पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह छूट अलग-अलग वेरिएंट्स पर भिन्न हो सकती है। टियागो ईवी पर अधिकतम 85,000 रुपये और पंच ईवी पर 70,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
Punch EV पर ऑफर की डिटेल्स
टाटा पंच ईवी के MY24 मॉडल के स्मार्ट और स्मार्ट प्लस वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, 3.3kW MR वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये, 3.3kW LR वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये, और 7.2kW फास्ट चार्जिंग LR वेरिएंट्स पर 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
Tiago EV पर मिल रहे बेनिफिट्स
टाटा टियागो ईवी के 3.3kW XE वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसकी शुरुआती कीमत 8.57 लाख रुपये है। इसके 3.3kW XT MR वेरिएंट की कीमत 9.61 लाख रुपये है, जिस पर 70,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 3.3kW XT LR वेरिएंट की खरीदारी पर 85,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट्स, जैसे 3.3kW XZ+ और XZ+ Tech Lux पर 60,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर डिस्काउंट क्यों?
इन ऑफर्स के जरिए टाटा मोटर्स का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभों के साथ, यह कदम इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता बढ़ाने में सहायक होगा।
Tata punch ev discount offer upto 70 thousand rupees in january 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM










