नकाबपोश लुटेरे, काली कार और चाकू, अमरावती में सर्राफा व्यापारी से 38 लाख की लूट, मचा हड़कंप

Amravati Jeweller Robbery: अमरावती के बालाजी नगर में सर्राफा व्यापारी से 38 लाख की लूट। चाकू दिखाकर लूटा 459 ग्राम सोना और नकदी। पुलिस ने शहर में की नाकाबंदी।
amravati-sarrafa-vyapari-loot-balaji-nagar-crime
अमरावती में लूटपाट (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Balaji Nagar Amravati Crime: अमरावती शहर के गाडगेनगर थाना क्षेत्र के बालाजी नगर-कठोरा रोड पर रात में सर्राफा व्यापारी से कार में सवार आए लूटेरों ने चाकू की नोक पर 459 ग्राम सोने के आभूषण व नकद 1 लाख 70 हजार रुपए सहित कुल 38 लाख 42 हजार रुपये का लूटने की घटना हुई। इस घटना से हड़कंप मच गया। वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई, जिससे व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुशांत मनोहर शेरेकर (43, बालाजी नगर, अमरावती) कठोरा रोड के अस्पताल के पास ‘सुमित्रा ज्वेलरी आर्ट’ नामक दुकान संचालित करते हैं। रात में 9.13 बजे दुकान बंद कर वे 459 ग्राम सोने के आभूषण कीमत 36 लाख 72 हजार रुपए और 1 लाख 70 हजार रुपए नकद एक पीले कपड़े के बैग में रखकर अपने मोपेड (क्र. एमएच 27/ बीडी 0692) से घर जा रहे थे।

बालाजी नगर के बोर्ड के पास पीछे से आई काले रंग की कार ने ओवरटेक कर उन्हें सड़क किनारे दबाया। कार से उतरे तीन अज्ञात बदमाशों ने धक्का देकर गिराया, चाकू दिखाकर धमकाया और मोपेड की डिक्की खोलकर बैग लूट लिया। आरोपी गुरुदेव नगर की दिशा में फरार हो गए।

लूटेरों के ढके हुए थे चेहरे

सुशांत शेरेकर से लूटपाट के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। इस समय आरोपियों के मूंह पूरी तरह ढके हुए थे, जिससे वह स्ट्रीट लाइट की रोशनी में सुशांत को सिर्फ आरोपियों की आंखें ही दिखाई दी थी। गाडगेनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच पुलिस उपनिरीक्षक गजानन लोकडे को सौंपी गई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू

घटना के बाद अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण सहित गाडगेनगर थाने के पीआई अतुल वर ने घटनास्थल को भेंट दी। इस समय सुशांत शेरेकर से घटनाक्रम की जानकारी ली। पश्चात घटनास्थल का पंचनामा कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए गए। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व निकास मार्गों पर नाकाबंदी की गई थी। संदिग्ध काली कार की तलाश में विशेष टीमें गठित कर आसपास के जिलों को सूचित किया गया है।

विशेष टीमें कर रही जांच

उक्त मामले में आरोपियों की तलाश के लिए अपराध शाखा, गाडगेनगर पुलिस सहित अन्य दल बनाए गए है। पुलिस ने आरोपियों के वाहन की तलाश की जा रही है। शहर में चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और तथा घटनास्थल परिसर के कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया है।

सितंबर 2024 में जावरे पिता-पुत्र से हुई थी लूट

शहर के जवाहर नगर समीप के रेखा कॉलोनी निवासी सराफा व्यवसायी अरविंद जावरे व उनके पिता उत्तमराव जावरे के साथ सितंबर 2024 में इसी तरह की लूट की गई थी। दोनों पिता-पुत्र रोजमर्रा की तरह अपने घर से दुकान खोलने के लिए निकले थे। इस समय उनके पास एक बैग सोने के आभूषण व नकद तथा दूसरी बैग में चांदी के जेवरात थे।

कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही शितला माता मंदिर के पास पीछे से दोपहिया चालक ने आकर उनकी दोपहिया को लात मारकर नीचे गिरा दिया था। जिसके बाद अन्य चार लूटेरों ने बंदूक दिखाई और हमारे हवाले करने की बात कहीं। जिसके बाद अरविंद और लूटेरों के बीच हाथापाई हुई।

जिसमें अरविंद को बंदूक के पीछे के हिस्से से मारने से वह घायल हो गया। जिसके बाद उसने समझदारी दिखाते हुए सोने से भरी बैग पास के के घर में फेंक दी थी। एक बैग लेकर लुटेरे फरार हो गए थे। इस घटना में पुलिस ने यूपी से करीब 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com