- Hindi News »
- Automobile »
- Rolls Royce Lamborghini Ferrari Supercars Dubai Abandoned Bentley Porsche Uae
दुबई की सड़कों पर लावारिस घूमती रोल्स-रॉयस और लैम्बोर्गिनी: क्या आप इन्हें खरीद सकते हैं?
लग्जरी कारें करोड़ों की कीमत में मिलती है, वहीं संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में यह गाड़ियां आम नज़ारा बन चुकी हैं। लेकिन सवाल ये सामने आता है कि इन छोड़ी हुई गाड़ियों को खरीदा जा सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह

Rolls-Royce को इस तरह से आप भी ले सकते है। (सौ. Freepik)
दुबई: दुनिया भर में जहां लग्जरी कारें करोड़ों की कीमत पर बिकती हैं, वहीं संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में यह गाड़ियां आम नज़ारा बन चुकी हैं। यहां रोल्स-रॉयस, लैम्बोर्गिनी, फेरारी, पोर्श और बेंटले जैसी कारें सड़कों पर लावारिस खड़ी मिल जाती हैं। भारत जैसे देशों में ये कारें किसी सपने से कम नहीं होतीं, लेकिन दुबई में इन्हें यूं ही छोड़ दिया जाता है। इसके पीछे की कहानी जितनी चौंकाने वाली है, उतनी ही दिलचस्प भी।
क्यों सड़कों पर छोड़ दी जाती हैं लग्जरी कारें?
इस अजीबो-गरीब ट्रेंड की सबसे बड़ी वजह आर्थिक तंगी (फाइनेंशियल क्राइसिस) है। दुबई में कई लोग बेहतर करियर और हाई सैलरी पैकेज की उम्मीद में आते हैं। शुरुआती सफलता के जोश में कुछ लोग महंगी सुपरकारें फाइनेंस पर खरीद लेते हैं, लेकिन जब समय पर किश्तें नहीं चुका पाते, तो उन्हें कर्ज में डूबने का डर सताने लगता है।
दुबई में लागू शरिया कानून के तहत कर्ज न चुकाने पर कड़ी सजा दी जाती है। इसलिए जेल जाने के डर से लोग अपनी महंगी कारों को वहीं छोड़कर देश छोड़कर भाग जाते हैं। इनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल होते हैं। छोड़ी गई गाड़ियों में से अधिकांश रजिस्ट्रेशन रहित या बाउंस चेक की स्थिति में होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
सही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
MG Windsor EV: भारतीय बाजार की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, जो 5 साल में बचाएगी पूरे 10 लाख रुपये!
क्या इन कारों को खरीदा जा सकता है?
जी हां, इन लावारिस सुपरकारों को खरीदा जा सकता है, लेकिन इसके लिए लीगल प्रोसेस से गुजरना होता है। दुबई पुलिस इन कारों को नीलामी के ज़रिए बेचती है, जिसे ‘स्पेशल सुपरकार पुलिस सेल’ कहा जाता है। इच्छुक खरीदार सीधे डीलर से संपर्क कर अपनी पसंद की गाड़ी पर बोली लगा सकते हैं।
क्या है 2009 से शुरू हुआ ट्रेंड?
यह ट्रेंड दुबई में 2009 की आर्थिक मंदी के बाद शुरू हुआ था, जब हजारों लोग अचानक नौकरी और आय के स्रोत खो बैठे। तब से लेकर आज तक यह चलन थमा नहीं है।
Rolls royce lamborghini ferrari supercars dubai abandoned bentley porsche uae
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर-वर्धा-गड़चिरोली विधान परिषद चुनाव 18 जून को; जिला परिषदों में चुनाव न होने से घटे कुल मतदाता
May 19, 2026 | 07:43 AMMP में भीषण गर्मी से पिघल गई सड़क, खजुराहो में पारा 46.8 डिग्री, 22 जिलों में तापमान 44 के पार
May 19, 2026 | 07:43 AM19 मई का इतिहास : क्यों खास है आज का दिन? इसी दिन बना था तापमान को मापने का सेंटीग्रेड पैमाना
May 19, 2026 | 07:26 AMTrump Iran Attack: ट्रंप ने टाला ईरान पर आज होने वाला सैन्य हमला, शांति वार्ता को दिया एक और मौका
May 19, 2026 | 07:22 AMऋषिकेश में टल गया बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, डिब्बा क्षतिग्रस्त
May 19, 2026 | 07:17 AMमहाराष्ट्र में बंद हुए कई Petrol Pump, महंगाई में कमर तोड़ने के लिए आज फिर से बढ़ गई पेट्रोल की कीमत
May 19, 2026 | 07:14 AMअवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगे केमिस्ट, 12.50 लाख व्यापारियों पर संकट
May 19, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














