दिल्ली में जल्द लगेगी लोक अदालत, पेंडिंग ट्रैफिक चालान माफ कराने का सुनहरा मौका
National Lok Adalat: ट्रैफिक चालान पेंडिंग है और आप जुर्माने की राशि से परेशान हैं, तो लोक अदालत इसका समाधान करने वाली है। दिल्ली में 13 सितंबर को तीसरी लोक अदालत लगने वाला है।
- Written By: सिमरन सिंह
इस अदालत में होगा सब कुछ माफ। (सौ. Freepik)
National Lok Adalat: अगर आपका भी ट्रैफिक चालान लंबे समय से पेंडिंग है और आप जुर्माने की राशि से परेशान हैं, तो लोक अदालत इसका समाधान निकालने का शानदार जरिया बन सकती है। दिल्ली में 13 सितंबर को तीसरी लोक अदालत लगने जा रही है, जहां आप अपने पुराने चालानों का निपटारा करा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ अहम प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जानिए कैसे और किन चालानों पर मिल सकती है राहत।
किन चालानों का निपटारा होगा लोक अदालत में?
लोक अदालत में सिर्फ सामान्य ट्रैफिक उल्लंघनों से जुड़े चालानों की सुनवाई होती है। जैसे –
- सीट बेल्ट न पहनना
- हेलमेट नहीं लगाना
- रेड लाइट जम्प करना
- ओवरस्पीडिंग
इन मामलों में लोक अदालत आपको चालान माफ करने या जुर्माना घटाने की राहत दे सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
ड्राइविंग करते समय कार में स्मोकिंग करना पड़ेगा भारी, कट सकता है मोटा चालान; जानें क्या कहते हैं ट्रैफिक नियम
उज्जैन में ऑटो चालक को नियम तोड़ना पड़ा भारी: ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किया ऑटो, न्यायालय में पेश किया चालान
किन मामलों में राहत नहीं मिलेगी?
यदि आपका वाहन किसी हादसे, क्रिमिनल केस, ड्रंक एंड ड्राइव, फर्जी दस्तावेज, या हिट एंड रन जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल रहा है, तो इस तरह के चालानों की सुनवाई लोक अदालत में नहीं की जाती। ऐसे केसों के लिए आपको संबंधित अदालत में पेश होना होगा।
सिर्फ उसी जिले में होगा चालान का निपटारा
यह ज़रूरी है कि चालान दिल्ली का ही हो, क्योंकि दिल्ली की लोक अदालत सिर्फ दिल्ली क्षेत्र के चालानों को ही सुलझाती है। नोएडा, गाजियाबाद या अन्य जिलों के चालान यहां नहीं निपटाए जा सकते।
समय पर पहुंचना बेहद ज़रूरी
आपको लोक अदालत में तय समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। देरी होने पर आपका चालान अगले मौके तक पेंडिंग रह सकता है।
ये भी पढ़े: FASTag ट्रांसफर का आसान तरीका, बिना झंझट एक बैंक से दूसरे बैंक में करें शिफ्ट
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है?
लोक अदालत में शामिल होने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसके लिए आपको नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी की वेबसाइट nalsa.gov.in पर जाना होगा:
- Apply Legal Aid पर क्लिक करें
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज जैसे व्हीकल डॉक्यूमेंट, ID प्रूफ और TDS की जानकारी अपलोड करें
- फॉर्म भरने के बाद आपको टोकन नंबर और अपॉइंटमेंट लेटर मेल में मिल जाएगा
- इन दस्तावेजों के साथ आपको निर्धारित समय पर लोक अदालत पहुंचना होगा।
ध्यान दें
लोक अदालत न सिर्फ एक कानूनी मंच है, बल्कि जनता को राहत देने का व्यावहारिक उपाय भी है। अगर आप तय नियमों का पालन करते हैं और समय पर प्रक्रिया पूरी करते हैं, तो आपका ट्रैफिक चालान माफ या कम हो सकता है। यह न सिर्फ आर्थिक राहत देगा बल्कि कानूनी उलझनों से भी बचाएगा।
