न्यू ईयर का प्लान सोच-समझकर बनाएं, कल बंद रहेंगे दिल्ली-एनसीआर में ये रूट
Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने न्यू ईयर ईव से पहले सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। एक दिन में 24 हजार चालान काटे गए हैं। इनमें ओवरस्पीडिंग आदि शामिल हैं।
- Written By: रंजन कुमार
दिल्ली में ट्रैफिक। इमेज-सोशल मीडिया
New Year Delhi NCR Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने न्यू ईयर ईव से पहले राजधानी में सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त अभियान शुरू किया है। एक दिन में 24 हजार ट्रैफिक चालान काटे गए। इनमें सबसे अधिक मामले ओवरस्पीडिंग और रेड लाइट जंप करने के रहे। अधिकारियों ने कहा कि नए साल और गणतंत्र दिवस से पहले लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के ड्राइविंग पर भी कड़ी नजर है। शहर में अतिरिक्त चेकिंग प्वाइंट लगाए गए हैं।
स्पेशल ट्रैफिक ड्राइव के दौरान नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 226 लोगों के चालान काटे गए। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 86 लोगों पर जुर्माना लगा। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के 2,194 चालान हुए। ट्रिपल राइडिंग करने वालों के 266 चालान काटे। गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 1,941 लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि अभियान लोगों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा और नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
20 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
दिल्ली में भीड़ को संभालने और लोगों की सुरक्षा के लिए 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसमें ट्रैफिक पुलिस, जिला पुलिस और अर्धसैनिक बल होंगे। कनॉट प्लेस, हौज खास, साउथ एक्स, साकेत, ग्रेटर कैलाश जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में खास सुरक्षा रहेगी। एंट्री पॉइंट्स, पार्टी एरिया और नाइटलाइफ हब्स पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में वेरिफिकेशन ड्राइव चल रही। पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है। होटल, गेस्ट हाउस व सार्वजनिक जगहों के सीसीटीवी कैमरे लगातार मॉनिटर किए जा रहे हैं। ड्रोन से निगरानी और पीसीआर गश्त भी बढ़ा दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन! 2 यात्रियों से ₹48 करोड़ का ड्रग्स बरामद; 115 सोने की छड़े पकड़ी
दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 300 दुकानें जलकर खाक! गुस्साए लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर किया पथराव
छात्रों और यूथ की चमकी किस्मत! भारत और साइप्रस के बीच ‘माइग्रेशन और मोबिलिटी’ समेत इन बड़े समझौतों पर लगी मुहर
दिल्ली-NCR में आज से हड़ताल! ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, 21 से 23 मई तक बंद का किया ऐलान
कल रात 8 बजे से कनॉट प्लेस में गाड़ियों की एंट्री होगी सीमित
कल रात 8 बजे से कनॉट प्लेस में गाड़ियों की एंट्री सीमित कर दी जाएगी। सिर्फ पास वाली गाड़ियों को कुछ तय इलाकों में जाने की अनुमति होगी। जश्न खत्म होने तक ट्रैफिक डायवर्जन और खास पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया अलर्ट पर दिल्ली पुलिस की तुरंत कार्रवाई, रिंग रोड पर खतरनाक ड्राइविंग का मामला उजागर
ये होगा डायवर्जन
कनॉट प्लेस की ओर जाने वाली गाड़ियों को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड, पटेल चौक जैसे पॉइंट्स से आगे जाने की अनुमति नहीं रहेगी। पार्किंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर गोल डाकखाना, कालीबाड़ी मार्ग, पंत मार्ग, कोपरनिकस मार्ग, मिंटो रोड, विंडसर प्लेस में रहेगी। जो लोग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहे, उन्हें आरएमएल अस्पताल रोड, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड या विंडसर प्लेस जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने अपील की है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। नशे में गाड़ी चलाने से बिल्कुल बचें। ट्रैफिक नियम तोड़ने या जश्न के दौरान हंगामा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
