-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- How Will Fastag Be Transferred From One Bank To Another Npci New Rule
FASTag ट्रांसफर का आसान तरीका, बिना झंझट एक बैंक से दूसरे बैंक में करें शिफ्ट
- Written By: मनोज आर्या
FASTag Transfer: नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का वन व्हीकल, वन FASTag वाला नियम है, जिसके तहत एक गाड़ी पर सिर्फ एक ही FasTag चलेगा, जो उस बैंक के प्रीपेड वॉलेट से जुड़ा होगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर
FASTag Transfer Rule: अगर आप भी अपनी फास्टैग एक बैंक से किसी दूसरे बैंक में शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो इस काम में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का वन व्हीकल, वन FASTag वाला नियम है, जिसके तहत एक गाड़ी पर सिर्फ एक ही FasTag चलेगा, जो उस बैंक के प्रीपेड वॉलेट से जुड़ा होगा। ऐसे में आप भी इस अपनी वाहन का फास्टैग ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करो, ताकि टोल टैक्स का भुगतान करने में कोई समस्या नहीं हो।इस प्रक्रिया के लिए सबसे पहले पुराने FASTag को बंद करना होगा, क्योंकि सीधे ट्रांसफर का कोई विकल्प नहीं होता।
इसके लिए आपको अपने अपने बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, वहां मैनेज FASTag या हेल्प एंड सपोर्ट में जाकर फास्टैग बंद करना चाहता हूं ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसके बाद अपना FASTag नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से वेरिफाई करें, फिर बैंक की गाइडलाइन फॉलो करके रिक्वेस्ट सबमिट करें। ध्यान रखें कि अगर आपका बैलेंस कम या FASTag हॉटलिस्टेड है (नियम न मानने की वजह से), तो रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो सकती है। इसे ठीक कर ले, फिर दोबारा कोशिश करें।
बचे हुए पैसे को कैसे वापस लें?
वहीं, अगर आपके FASTag में कुछ अमाउंट बच गए हैं, तो उसे उपयोग कर लें या बैंक से रिफंड करवा ले। रिफंड के लिए आपको बैंक से अनुरोध करना होगा, जिसके बाद लगभग 7-10 दिन में बचा हुआ राशि आपके बैंक खाते में आ जाएंगे। इसके लिए कुछ चार्ज लिए जा सकते हैं। इसके बाद अब बैंक से नए FASTag के लिए रिक्वेस्ट करना होगा। इसके लिए आपको नए बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां जाने के बाद आपको अप्लाई फॉर FASTag वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अपना व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), पहचान पत्र, और एड्रेस प्रूफ अपलोड करें, पेमेंट करें और डिलीवरी का के लिए इंतजार करें। ऑनलाइन 4 दिन और ऑफलाइन 4 घंटे में ये एक्टिव हो सकता है। डिलीवरी के बाद इसे वेरिफाई करने के बाद अपनी वाहन के विंडस्क्रीन पर चिपका लें।
सम्बंधित ख़बरें
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
ये भी पढ़ें: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार, ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
15 दिन के अंदर डिएक्टिवेट हो जाएगा पुराना FASTag
बैंक द्वारा नया FASTag जारी होने के 15 दिन के भीतर ही पुराना FASTag अपने-आप डीएक्टिवेट हो जाता है, जब तक NPCI के रिकॉर्ड में नया अपडेट न हो जाए। तो इस दौरान चेक करते रहें कि सब सही चल रहा है या नहीं। इसके लिए जरूरी है कि आपके पास सही डॉक्यूमेंट हों- साफ RC कॉपी, वैध ID प्रूफ (जैसे आधार या पैन), और पासपोर्ट साइज फोटो। अगर तस्वीरें धुंधली हों या व्हीकल नंबर गलत हो, तो रिजेक्शन हो सकता है। प्रोसेसिंग का टाइम 4 घंटे से 4 दिन तक हो सकता है, ये आपकी लोकेशन पर डिपेंड करता है।
How will fastag be transferred from one bank to another npci new rule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














